सम्राट चौधरी ने निभाया प्रोटोकॉल, तेजस्वी यादव को बैठाने के लिए मंत्री रामकृपाल यादव से खाली कराई सीट

पटना
बिहार में 8 नव निर्वाचित विधान पार्षदों को विधान परिषद के उपसभापति ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस शपथ समारोह के दौरान उस वक्त एक बेहद ही अलग तस्वीर नजर आई जब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नेता प्रतिपक्ष के लिए अपने एक मंत्री को कुर्सी से उठवा दिया। इस खास मौके पर इस तस्वीर ने सबका ध्यान खींचा है। दरअसल विधान पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बगल में उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र यादव बैठे थे। बिजेंद्र यादव के ठीक बगल में बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव बैठे थे। लेकिन कुछ देर बाद जब बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इस समारोह में पहुंचे तो अचानक तस्वीर ही बदल गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सम्राट चौधरी ने प्रोटोकॉल को देखते हुए मंत्री रामकृपाल यादव को अपनी सीट से उठवाया।

कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस शपथ समारोह में सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम और विधान परिषद के सभापति अन्य सदस्यों के लिए बैठने की व्यवस्था की गई थी। जब नेता प्रतिपक्ष शपथ समारोह में पहुंचे तो उनके बैठने के लिए निर्धारित जगह पर कुर्सी नहीं थी। लेकिन नेता प्रतिपक्ष के अंदर आते ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपनी तत्परता दिखाई। प्रोटोकॉल औऱ नेता प्रतिपक्ष पद की गरिमा का ख्याल रखते हुए सम्राट चौधरी ने रामकृपाल यादव को उनकी कुर्सी से उठवा दिया। इसके बाद तेजस्वी यादव अपनी निर्धारित सीट पर वहां बैठे।

सीएम सम्राट चौधरी द्वारा मंत्री रामकृपाल यादव से कुर्सी से उठने का आग्रह करना और नेता प्रतिपक्ष के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल का ख्याल रखना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादव भले ही राजीतिक रूप से एक-दूसरे के विरोधी हो लेकिन इस सियासी शिष्टाचार की चर्चा सभी कर रहे हैं।

बता दें कि इस शपथ ग्रहण समारोह में उपसभापति ने 8 विधान पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ समारोह के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शपथ लेने वाले सभी विधान पार्षदों को शुभकामना दी है। इसके बाद उन्होंने यह भी कहा कि वो विधान पार्षदों राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करवाने के लिए पटना हाईकोर्ट तक जाएंगे। उन्होंने कहा कि दोनों निर्वाचित एमएलसी की सदस्यता के खिलाफ राजद की लड़ाई जारी रहेगी।

Related Posts

धान की कम बिक्री पर भी नहीं कटेगी सहायता राशि, पात्र किसानों को मिलेंगे पूरे 13,839 रुपए प्रति एकड़

रायपुर प्रदेशभर के धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए पेयजल, तिरपाल और बारदाने सहित खरीदी से जुड़ी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। घर बैठे ऑनलाइन टोकन मिलने…

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सफारी के दौरान पर्यटकों को दिखा दुर्लभ पैंगोलिन

काफी समय बाद प्राकृतिक रहवास में नजर आया वन्यजीव  क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय ने की पुष्टि भोपाल बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सफारी के दौरान पर्यटकों को दुर्लभ पैंगोलिन दिखाई दिया।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

AAP के बागी विधायकों पर BJP की नजर, पंजाब चुनाव में संदीप पाठक की भूमिका अहम

AAP के बागी विधायकों पर BJP की नजर, पंजाब चुनाव में संदीप पाठक की भूमिका अहम

छत्तीसगढ़ के बस्तर में होटल उद्योग का विस्तार, ताज रिसॉर्ट्स समेत कई परियोजनाएं होंगी शुरू

छत्तीसगढ़ के बस्तर में होटल उद्योग का विस्तार, ताज रिसॉर्ट्स समेत कई परियोजनाएं होंगी शुरू

दादी की अस्थियां चुनी गईं, जेल में बंद सांसद अमृतपाल से नहीं हो सका संपर्क

दादी की अस्थियां चुनी गईं, जेल में बंद सांसद अमृतपाल से नहीं हो सका संपर्क

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581