पीएम मोदी के पोस्टर फाड़ने पर RJD कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई, तीन गिरफ्तार

पटना
नीतीश सेतु पर पोस्टर-बैनर फाड़ने के मामले में पुलिस ने आरजेडी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की है. इस मामले में 11 नामजद आरोपियों के खिलाफ FIR की गई है. वहीं, मामले में 100-150 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है. वहीं, पोस्टर-बैनर फाड़ने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है.

वैशाली जिले के राघोपुर क्षेत्र के रुस्तमपुर थाने में FIR दर्ज की गई है. नीतीश सेतु के उद्घाटन के मद्देनजर वहां प्रधानमंत्री मोदी के पोस्टर लगाए गए थे लेकिन पुल का उद्घाटन होते ही RJD कार्यकर्ताओं ने वहां पहुंचकर पोस्टर-बैनर फाड़ना शुरू कर दिया. मामले में राघोपुर ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO) की शिकायत पर रुस्तमपुर थाने में 11 नामजद लोगों और 100 से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.

शनिवार को RJD कार्यकर्ताओं ने किया था हंगामा
शनिवार को पीएम मोदी वैशाली में नीतीश सेतु के उद्घाटन के लिए पहुंचे थे. पुल का नाम बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर रखा गया है. पीएम मोदी के रवाना होते ही पुल को जनता के लिए खोल दिया गया था. लेकिन जैसे ही पुल खोला गया, राजद कार्यकर्ताओं ने नीतीश सेतु पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया.

राजद के कार्यकर्ताओं ने 'तेजस्वी यादव जिंदाबाद' और 'लालू यादव जिंदाबाद' के नारे लगाते हुए पीएम मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पोस्टर और बैनर फाड़े. नीतीश सेतु पर आरजेडी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे भी लहराए. वहीं, आरजेडी कार्यकर्ता बीजेपी के झंडों को भी कुचला.

आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस
इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ. वीडियो में पुलिस बल भी मौके पर मौजूद दिखा लेकिन आरजेडी कार्यकर्ताओं ने वहां खूब हंगामा किया.

हाजीपुर के SDO विशाल कुमार ने बताया कि राघोपुर BDO की शिकायत पर FIR की गई है. साथ ही, तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने यह भी बताया कि वीडियो फुटेज की जांच कर पुलिस बाकी आरोपियों की पहचान में लगी है.

Related Posts

30 नवंबर से शुरू होगा बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र, 3 दिसंबर को बजट पर चर्चा

पटना  बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में करीब 20 हजार करोड़ रुपये का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश होगा। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आधारभूत संरचना के निर्माण को गति मिलेगी। ग्रामीण…

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

पटियाला. नगर निगम पटियाला के कई वार्डों में 28 नवंबर को होने वाले चुनाव के दौरान कथित भड़काऊ भाषण देने के मामले में पटियाला देहाती विधानसभा हलके से अकाली दल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

AAP के बागी विधायकों पर BJP की नजर, पंजाब चुनाव में संदीप पाठक की भूमिका अहम

AAP के बागी विधायकों पर BJP की नजर, पंजाब चुनाव में संदीप पाठक की भूमिका अहम

छत्तीसगढ़ के बस्तर में होटल उद्योग का विस्तार, ताज रिसॉर्ट्स समेत कई परियोजनाएं होंगी शुरू

छत्तीसगढ़ के बस्तर में होटल उद्योग का विस्तार, ताज रिसॉर्ट्स समेत कई परियोजनाएं होंगी शुरू

दादी की अस्थियां चुनी गईं, जेल में बंद सांसद अमृतपाल से नहीं हो सका संपर्क

दादी की अस्थियां चुनी गईं, जेल में बंद सांसद अमृतपाल से नहीं हो सका संपर्क

पंजाब में भ्रष्टाचार नेटवर्क पर ED का शिकंजा, भुल्लर मामले में सात अधिकारी तलब

पंजाब में भ्रष्टाचार नेटवर्क पर ED का शिकंजा, भुल्लर मामले में सात अधिकारी तलब

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581