चाणक्य नीति के अनुसार ये 7 संकेत बताते हैं कि व्यक्ति करेगा बड़ा काम

आज से कई सौ वर्षों पहले भारतभूमि पर ऐसे महान ज्ञानी ने जन्म लिया, जिनकी बातें आज भी भटके हुओं को सही रास्ता दिखाने का काम करती हैं। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में जीवन के लगभग हर पहलू से जुड़ा ज्ञान साझा किया, जो आज के समाज में भी उतना ही सटीक बैठता है। आज हर कोई खुद को बुद्धिमान समझता है। लेकिन असल में बुद्धिमान व्यक्ति के पैमाने क्या हैं, ये शायद ही कोई समझता हो। क्या केवल डिग्री लेने से कोई बुद्धिमान हो जाता है, या इसके लिए किसी खास विषय का ज्ञान जरूरी है। आचार्य चाणक्य ने इस बारे में भी अपनी नीति में बताया है। उन्होंने बुद्धिमान व्यक्ति के कुछ संकेत बताए हैं, जिन्हें देखकर आप वाकई समझ सकते हैं कि सामने वाला केवल किताबी ज्ञानी है या असल मायनों में ज्ञानी है।

अपने मन की बात हर किसी को ना बताना
आचार्य चाणक्य बताते हैं कि बुद्धिमान व्यक्ति अपने मन की बात हर किसी के साथ साझा नहीं करते, भले ही वो कितना भी करीबी क्यों ना हो। असल में बुद्धिमान व्यक्ति जानते हैं कि आज का मित्र कल शत्रु भी बन सकता है। ऐसे में वो आपके खिलाफ सबसे पहले इन्हीं बातों का इस्तेमाल करेगा, जो अपने उन्हें विश्वास कर के बताई हैं।

अपना कार्य पूरा होने से पहले किसी को नहीं बताते
बुद्धिमान व्यक्ति कभी भी अपने कार्य को पूरा होने से पहले नहीं बताते। आचार्य कहते हैं कि पहले से ही बात का ढोल पीट देने से काम का महत्व तो कम हो ही जाता है, साथ में शत्रु भी आपको गिराने का प्रयास कर सकता है। इसलिए भलाई इसी में है कि चुपचाप पहले काम करें, परिणाम लोगों को खुद ही दिख जाएगा।

गुस्से और जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेते
आचार्य चाणक्य बताते हैं कि बुद्धिमान व्यक्ति अपना कोई भी निर्णय जल्दीबाजी या गुस्से में नहीं लेते हैं। क्योंकि वो जानते हैं कि जल्दी में या गुस्से में लिया गया एक भी निर्णय पूरी मेहनत को बर्बाद कर सकता है।

बुद्धिमान व्यक्ति कम बोलते हैं और ज्यादा सुनते हैं
बुद्धिमान व्यक्ति का एक लक्षण ये भी है वो ज्यादा बोलते नहीं बल्कि लोगों को सुनते हैं। वो जानते हैं कि उन्हें कब और क्या बोलना है। इससे उनकी बातों का महत्व भी ज्यादा होता है और उनके ज्ञान में भी वृद्धि होती है।

अपने हर अनुभव से सीखते हैं
ऐसा नहीं है कि बुद्धिमान व्यक्ति को हार का सामना नहीं करना पड़ता है। वो भी कई बार नीचे गिरते हैं लेकिन उस अनुभव को बेकार नहीं जाने देते। वो अपने हर एक अनुभव से सीख लेते हैं, उसमें सुधार करते हैं और आगे बढ़ते हैं। एक ही गलती को बार-बार दोहराते नहीं।

समय का महत्व समझते हैं
आचार्य चाणक्य बताते हैं कि बुद्धिमान व्यक्ति अपने समय का मोल समझता है। वो जानते है कि दुनिया में सब कुछ खरीदा जा सकता है, लेकिन समय अनमोल है। इसलिए एक एक क्षण उसके लिए कीमती होता है, जिसे वो व्यर्थ नहीं जाने देता।

बिना सोचे-समझे कोई काम नहीं करते
बुद्धिमान व्यक्ति अपना कोई भी काम बिना सोचे-समझे कभी शुरू नहीं करते। वो कुछ नया होने से पहले उसका अच्छे से आकलन करते हैं, फिर हर परिणाम को ध्यान में रखते हुए ही कोई फैसला करते हैं। उनकी यही सूझबूझ उन्हें औरों से अलग और सफल बनाती है।

Related Posts

2 नवंब राशिफल: नौकरी, कारोबार और प्रेम जीवन में क्या होगा खास? जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

मेष राशि आज के दिन धन लाभ होने के योग हैं। शांत होकर सोचने के लिए समय निकालें। देखभाल के छोटे-छोटे काम दूसरों से दोस्ताना सपोर्ट और उपयोगी जानकारी हासिल…

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अनजान नंबरों की कॉल पहचानना हुआ आसान; जानें सेटिंग्स के स्टेप्स

मुंबई  WhatsApp अपने यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए तेजी से अपने प्लेटफॉर्म में नए-नए फीचर्स जोड़ रहा है। वॉट्सऐप ने बताया कि अब वे वॉट्सऐप पर आने वाले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581