नवरात्र में भक्ति की अनोखी मिसाल, बाबा नागेश्वर दास 9 दिनों तक सीने पर रखेंगे 21 कलश

 पटना
आस्था जब संकल्प बन जाए, तो कठिन से कठिन साधना भी भक्ति का उत्सव बन जाती है। मां दुर्गा के प्रति इसी अटूट श्रद्धा और विश्वास के साथ बाबा नागेश्वर दास 30वें वर्ष शारदीय नवरात्र में विशेष साधना करेंगे।

इस दौरान वे 9 दिनों तक निर्जला उपवास रखकर 21 कलशों को सीने पर स्थापित कर मां दुर्गा की भक्ति में लीन रहेंगे।

बाबा नागेश्वर दास बताते हैं कि है कि सच्चे मन से की गई आराधना साधक को आंतरिक शक्ति और आत्मबल प्रदान करती है। मां दुर्गा के प्रति श्रद्धा और विश्वास कठिन साधना को पूरा करने का संबल देते हैं।

वर्ष 1985 में की थी कठिन तपस्या
दरभंगा के रहने वाले बाबा ने बताया कि वर्ष 1985 में गुवाहटी स्थित मां कामाख्या मंदिर में नवरात्र के मौके पर कठिन तपस्या की थी।

लगातार तीन साल तक हर नवरात्र में मां की चौखट पर प्रार्थना करने पहुंच जाते थे। मां की कृपा पाने के बाद रोजी-रोटी के लिए पटना आ गए।

अपना पेट भरने के लिए मंदिर के पास स्थित होटलों में पानी देने का काम करते रहे, कुछ समय बाद मंदिर में नवरात्र के समय मां की पूजा आरंभ की।

40 सालों से कर रहे अराधना
वर्ष 1996 से वे हर साल अपने सीने पर कलश स्थापित कर नवरात्र में मां दुर्गा की उपासना करते हैं। पहले साल उन्होंने सीने पर एक कलश रखा था। बाद में कलशों की संख्या बढ़ती गई।

बीते तीन साल से सीने पर 21 कलश रखकर नवरात्र में मां की पूजा कर रहे हैं। इसके लिए वे 15 दिन पहले से योगाभ्यास आरंभ कर देते हैं। 24 घंटे में थोड़ा अन्न और जल ग्रहण करना आरंभ कर देते हैं।

नवरात्र आरंभ होने के तीन-चार दिन पहले अन्न और जल का प्रयोग नहीं के बराबर करते हैं। इस दौरान नित्य के क्रियाकलाप भी बंद हो जाते हैं। अपने सीने पर कलश लेकर नौ दिनों तक की मां की आराधना में लीन रहते हैं।

Related Posts

स्व-सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बनीं दुर्ग की सोनिया साहू बैंक सखी के रूप में दे रही हैं सेवाएं

रायपुर  ग्रामीण इलाकों में स्वयं सहायता समूहों  से जुड़ी महिलाएं बैंक सखी (या बीसी सखी – बैंकिंग कॉरस्पॉडेंट सखी) के रूप में कार्य कर रही हैं। ये ग्रामीण नागरिकों को…

मां दुर्गा शक्ति, साहस और सकारात्मक ऊर्जा की प्रतीक, उनकी आराधना हमें सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलने की देती है प्रेरणा : मुख्यमंत्री

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज शाम राजधानी रायपुर स्थित प्रसिद्ध मां काली मंदिर, कालीबाड़ी एवं दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से मां काली एवं मां दुर्गा की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब सरकार से CBI ने मांगीं प्रोजेक्ट्स और नियुक्तियों की फाइलें, OSD केस में बढ़ी हलचल

पंजाब सरकार से CBI ने मांगीं प्रोजेक्ट्स और नियुक्तियों की फाइलें, OSD केस में बढ़ी हलचल

पंजाब में कांग्रेस का चुनावी अभियान तेज, आज मानसा में साथ नजर आएंगे सचिन पायलट और परगट सिंह

पंजाब में कांग्रेस का चुनावी अभियान तेज, आज मानसा में साथ नजर आएंगे सचिन पायलट और परगट सिंह

पंजाब में नशे के खिलाफ बनेगा नया प्लान, फिल्लौर में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे CM मान

पंजाब में नशे के खिलाफ बनेगा नया प्लान, फिल्लौर में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे CM मान

BRP ने बदला पंजाब प्रभारी, सुखमंदिरपाल ग्रेवाल को कमान सौंपने की बताई वजह

BRP ने बदला पंजाब प्रभारी, सुखमंदिरपाल ग्रेवाल को कमान सौंपने की बताई वजह

चंडीगढ़ से शारजाह और अबू धाबी जाना होगा आसान, जानें फ्लाइट का शेड्यूल और बुकिंग डिटेल्स

चंडीगढ़ से शारजाह और अबू धाबी जाना होगा आसान, जानें फ्लाइट का शेड्यूल और बुकिंग डिटेल्स

पंजाब में झोटा हत्याकांड पर तनाव, परिवार की 5 मांगें और सरकार की हाईलेवल बैठक पर नजरें

पंजाब में झोटा हत्याकांड पर तनाव, परिवार की 5 मांगें और सरकार की हाईलेवल बैठक पर नजरें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581