सादुलपुर-तारानगर रोड पर दर्दनाक हादसा, 6 की मौत और मासूम बच्ची घायल; सोमसीसर गांव में पसरा मातम

जयपुर
राजस्थान के चूरू से बड़ी खबर है। ज़िले के सादुलपुर में एक ट्रोले और एक कार के बीच भीषण भिड़ंत में 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तारानगर के सोमसीसर गांव के एक ही परिवार के 5 सदस्य शामिल हैं, जबकि कार चालक की भी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक हादसा सादुलपुर-तारानगर रोड पर ददरेवा-न्यांगली गांव के पास हुआ है। घटना की सूचना पर सादुलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों के शवों को उप जिला अस्पताल पहुँचाया गया है, जहां उनकी शिनाख्तगी के बाद उनके परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

जानकारी में सामने आया है कि सोमसीसर गांव का परिवार गुड़गांव देवी के भोग लगाने के लिए कार से जा रहा था। कार में परिवार के सदस्य, दो बहुएं और छोटे बच्चे सवार थे। सुबह करीब 8:30 बजे ददरेवा गांव के पास हादसा हो गया।

दुर्घटना में एक 6 माह के बच्चे की भी मौत हो गई, जबकि एक 7 माह की बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चूरू रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर ददरेवा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत से सोमसीसर गांव में मातम पसरा है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

मृतकों में बच्चे, पुरुष और महिला शामिल हैं। प्रथम दृष्टया सभी मृतक एक ही परिवार और एक ही तारानगर तहसील के सोमसिसर गांव के बताये जा रहे हैं। हादसे के वक्त मौके पर मौजूद रहे प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के वक्त कोहराम मच गया। क्षतिगग्रस्त वाहनों में फंसे लोगों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। हादसा इतना ज़बरदस्त रहा कि कुछ लोगों ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया। अन्य घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

दर्दनाक हादसे की ख़ास बातें
हादसा कैसे हुआ: सादुलपुर-तारानगर रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर (ट्रक) और कार के बीच भीषण भिड़ंत हुई। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

मृतकों की संख्या: इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक बच्चे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा।

पीड़ित परिवार: कार में सवार सभी लोग तारानगर क्षेत्र के सोमसीसर गांव के रहने वाले थे। मृतकों में एक ही परिवार के 5 सदस्य और उनका कार ड्राइवर शामिल हैं। यह परिवार गोगामेड़ी दर्शन करने जा रहा था (कुछ शुरुआती रिपोर्टों में इनके गुरुग्राम जाने की बात भी कही जा रही है)।

चमत्कारी बचाव: इस भीषण हादसे में कार के अंदर मौजूद 7 महीने की एक मासूम बच्ची सुरक्षित बच गई है। हालांकि वह गंभीर रूप से घायल है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चूरू रेफर किया गया है।

प्रशासनिक कार्रवाई: घटना की सूचना मिलते ही सादुलपुर थाना पुलिस (SI सत्यप्रकाश जांगिड़ और टीम) तुरंत मौके पर पहुंची। सभी शवों को सादुलपुर के राजकीय उप-जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

Related Posts

त्यौहारों के मौसम में बांधवगढ़ के वन्यप्राणी भी मना रहे उत्सव

वन्यजीवों की बढ़ती आमद से समृद्ध हो रही बांधवगढ़ की जैव विविधता भोपाल शरद ऋतु के आगमन के साथ ही नागरिकों के साथ ही वन्य प्राणियों के लिये भी त्यौहारों…

दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अवैध शराब कतई नही बिकने पाए प्रतिबंधित पटाखों, कार्बाइड गन और कार्बाइड लैंप का उपयोग नही होने पाए मादक पदार्थों की अवैध खेती और इनके उपयोग पर लगाएं रोक धनतेरस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581