गांव में सफल बिजनेस मॉडल: ₹18 हजार से शुरू कर अब लाखों कमा रहे शिव राम

संग्रामपुर.

काम कोई छोटा या बड़ा नहीं होता बस उसे करने के लिए जज्बा होना चाहिए। यह कर दिखाया है वरवां पंचायत के शिव राम ने। महज दो सुअर से पालन से कार्य शुरू कर तीन सालो में मजबूती के साथ आर्थिक समृद्धि की ओर कदम बढ़ाया है।
प्रखंड के वरवा पंचायत के शिव राम ने वर्ष 2024 में महज दो सुअर के बच्चों को खरीद फार्मिग शुरू की। वर्तमान में प्रति वर्ष वह कम से कम 3 से 4 दर्जन सुअर के बच्चे बेचकर 3 लाख की आय का सृजन कर रहे हैं।

18 हजार से शुरू किया था बिजनेस 
शिव बताते हैं कि शुरुआती दौर में वे 18 हजार की राशि एकत्रित करके पिपरा कोठी पिंग फार्म से एक नर और एक मादा सुअर का बच्चा खरीदा। इसके लिए दो कमरे का निर्माण कर उसको पालना शुरू किया। लगभग आठ माह के बाद मादा सुअर ने एक बार मे सात बच्चे दिए, फिर उनके द्वारा एक और कमरा निर्माण करवा कर उसमें पालने का काम शुरू किया। जब सात बच्चे एक क्विंटल से लेकर 80 किलो का वजन हुआ, तो उसको बेच कर फिर अपना काम आगे बढ़ाया।

उन्होंने बताया कि 7 सुअर के बच्चों को दाना खिलाना शुरू किया। 6 माह में सुअर के बच्चों का वजन लगभग अस्सी से नब्बे किलो हुआ। इसमें लगभग 70 हजार का दाना खिलाया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में उनके पास 11 सुअर हैं, जिसमें तीन नर और चार मादा हैं, जो हर 6 माह पर एक मादा सुअर कम से पांच से छह बच्चे देती है। इस आय से उनका घर परिवार चलता है।

सरकार से नहीं मिल रहा सपोर्ट
शिव बताते हैं कि इसको बड़े पैमाने पर बढ़ाने के लिए कई बार बैंक से ऋण के लिए संपर्क किया, लेकिन लगभग एक साल बैंक में आना जाना लगा रहा, लेकिन ऋण के नाम पर सिर्फ आश्वासन ही मिला। इनका दर्द हैं कि एक तरफ सरकार सुअर पालन को लेकर योजना चल रही हैं। वहीं, जो व्यक्ति इसको धरातल पर उतारने का प्रयास करता है, उसे योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा हैं।

Related Posts

जशपुर के पांच आदिवासी युवाओं को अमेरिका में मिलेगा अंतरराष्ट्रीय रॉक क्लाइंबिंग गाइड प्रशिक्षण

जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में नई…

त्योहारों और यात्रियों की भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनें शुरू, यूपी से इन शहरों तक होगा सफर आसान

लखनऊ  छठ महापर्व से लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे ने लखनऊ होकर बिहार, दिल्ली और पुणे के लिए तीन पूजा विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

चंडीगढ़ पुलिस की निगरानी व्यवस्था होगी डिजिटल, ई-बीट ऐप में नए फीचर जोड़ने की तैयारी शुरू

चंडीगढ़ पुलिस की निगरानी व्यवस्था होगी डिजिटल, ई-बीट ऐप में नए फीचर जोड़ने की तैयारी शुरू

PCS मेन्स विवाद में बड़ा अपडेट, 23 नवंबर तक कोर्ट पहुंचेगा परीक्षा रिकॉर्ड, नतीजों पर लगी रोक कायम

PCS मेन्स विवाद में बड़ा अपडेट, 23 नवंबर तक कोर्ट पहुंचेगा परीक्षा रिकॉर्ड, नतीजों पर लगी रोक कायम

मौसम और प्रदूषण का डबल असर, पंजाब के 10 जिलों में धुंध का अलर्ट; शहरों के AQI में उतार-चढ़ाव

मौसम और प्रदूषण का डबल असर, पंजाब के 10 जिलों में धुंध का अलर्ट; शहरों के AQI में उतार-चढ़ाव

SGPC चुनाव कराने की मांग तेज, KBS सिद्धू ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजे सुझाव

SGPC चुनाव कराने की मांग तेज, KBS सिद्धू ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजे सुझाव

3 घंटे की पैरोल पर अमृतपाल सिंह की पंजाब वापसी, अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

3 घंटे की पैरोल पर अमृतपाल सिंह की पंजाब वापसी, अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581