राष्ट्रीय एकता दिवस पर लोकभवन में विशेष कार्यक्रम, राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने सरदार पटेल को अर्पित की श्रद्धांजलि

राज्यपाल पटेल ने दिलाई राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ

लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की लोकभवन में मनाई गई जयंती

भोपाल

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने लोकभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ दिलाई। उन्होंने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ समारोह लोकभवन के बैंक्वेट हॉल में शनिवार को आयोजित किया गया था।  

इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी, उप सचिव सुनील दुबे, विधि अधिकारी उमेश कुमार श्रीवास्तव सहित लोकभवन में पदस्थ सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

     राज्यपाल पटेल ने समारोह में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के कृतित्व को प्रकाशित किया। उन्होंने बताया कि सरदार पटेल ने आजादी के बाद रियासतों में बंटे देश को एकता के सूत्र में बांधा था। इसीलिए उन्हें लौहपुरुष कहा जाता है। राज्यपाल पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत बनाने के सरदार पटेल के संस्कारों का परिवार एवं समाज में प्रसार किया जाना चाहिए।

राज्यपाल पटेल के नेतृत्व में लोकभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ ली। उन्होंने सरदार पटेल की दूरदर्शिता और उनके योगदान का स्मरण किया। राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए स्वयं को समर्पित करने का संकल्प लिया। साथ ही, देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपना योगदान देने की शपथ ली। अधिकारियों-कर्मचारियों ने सत्यनिष्ठा से इस संकल्प का पालन करने और राष्ट्र की एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का भी प्रण लिया है।

 

Related Posts

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

लुधियाना. पंजाब में मौसम शुष्क बना हुआ है। जिसके चलते दिन व रात के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। बीती रात जहां तापमान जहां सामान्य से अधिक बना रहा, वहीं…

मध्य प्रदेश में ऐतिहासिक धरोहर का संरक्षण, टुकड़ों में अलग कर मंदिर को फिर जोड़ेगी ASI

भोपाल  मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में पहाड़ी पर स्थित लगभग 1100 साल पुराने रॉक-कट जैन मंदिर को सुरक्षित रखने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) इसे पूरी तरह खोलने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने किया 45 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने किया 45 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581