महिला स्व-सहायता समूहों के उत्पादों को मिला सशक्त बाजार: 15 राज्यों के शिल्पी ले रहे भाग

भोपाल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि सरस मेला महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का एक प्रभावी और महत्वपूर्ण मंच है। यह आयोजन ग्रामीण महिलाओं की उद्यमशीलता को मंच प्रदान करने के साथ-साथ उनके उत्पादों को एक नई पहचान दिलाने, नए बाजार से जोड़ने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सशक्त पहल है। मंत्री  पटेल ने भोपाल हाट परिसर में 21वें रीजनल सरस मेला 2026 का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की राज्यमंत्री मती राधा सिंह भी उपस्थित रहीं। मंत्री  पटेल ने कहा कि भोपाल हाट में यह लगातार 21वां सफल आयोजन है, जो महिला सशक्तिकरण को नई गति दे रहा है।

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा प्रायोजित और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आयोजित यह मेला 23 अक्टूबर से 4 नवंबर 2026 तक संचालित रहेगा। इस मेले में देश के 15 राज्यों के 52 स्व-सहायता समूहों, मध्य प्रदेश के 45 जिलों के लगभग 104 महिला समूहों तथा विकास आयुक्त (हथकरघा) से जुड़े 45 शिल्पियों सहित कुल 201 स्वरोजगारियों ने पंजीयन कराया है। मेले में ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाएं चंदेरी साड़ियां, धार का प्रसिद्ध बाघ प्रिंट, बनारसी सिल्क, चमड़े के उत्पाद, हस्तशिल्प और हथकरघा से जुड़ी उत्कृष्ट सामग्रियों का प्रदर्शन और विक्रय कर रही हैं।

मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  विनय निगम ने बताया कि खरीदारी के साथ-साथ मेले में आगंतुकों के स्वाद और मनोरंजन का भी विशेष ध्यान रखा गया है। फ़ूड ज़ोन में सिक्किम के मिलेट मोमोज, सोया व दम आलू, उत्तर प्रदेश (अयोध्या) की प्रसिद्ध चाट व लिट्टी-चोखा, बालाघाट के लहसुन एवं मिलेट के चीले तथा उज्जैन की प्रसिद्ध चाट के स्टॉल लगाए गए हैं। साथ ही प्रतिदिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां होंगी और बच्चों के खेल-कूद के साधन भी उपलब्ध हैं। यह मेला प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से रात 10 बजे तक आम नागरिकों के लिए खुला रहेगा।

 

Related Posts

दीपावली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए एमपी ट्रांसको की अतिरिक्त सतर्कता

भोपाल ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने बताया कि रोशनी के पर्व दीपावली के दौरान प्रदेश में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने…

जंगल, जमीन और फसल में बसती है जनजातीय दीपावली की खुशियां

भोपाल  दीपावली का पर्व देशभर में रोशनी, खुशियों और समृद्धि के उत्सव के रूप में मनाया जाता है, लेकिन जनजातीय अंचलों में इस पर्व का स्वरूप कुछ अलग और बेहद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

पंजाब सरकार का दिवाली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 40% DA; जानें किसे होगा फायदा

पंजाब सरकार का दिवाली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 40% DA; जानें किसे होगा फायदा

पानीपत में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, सीसी रोड के साथ बिछेंगी सीवर और पानी की लाइनें

पानीपत में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, सीसी रोड के साथ बिछेंगी सीवर और पानी की लाइनें

पंजाब में बारिश के आसार नहीं, मंडी गोबिंदगढ़ में प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता

पंजाब में बारिश के आसार नहीं, मंडी गोबिंदगढ़ में प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581