फरवरी जैसी ठंड की वापसी! हरियाणा में बारिश-ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

हिसार.

प्रदेश में सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शुक्रवार को 17 जिलों में वर्षा हुई। वहीं सिरसा, पानीपत, नूंह, झज्जर और रेवाड़ी में ओलावृष्टि होने से फसलों को नुकसान पहुंचा है। शुक्रवार सुबह से ही कई जिलों में बादल छाए रहे। दिन के समय तेज धूप भी निकली, लेकिन फिर से बादल छा गए।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, भिवानी, पानीपत, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद, यमुनानगर, मेवात, झज्जर, रोहतक और पलवल में इस दौरान हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं पश्चिमी मौसम प्रणाली ने संपूर्ण इलाके के मौसम के मिजाज को बदलकर रख दिया है। भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान पश्चिमी विक्षोभ का असर शनिवार को भी देखने को मिलेगा। इससे हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में एक बार फिर से तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

एक नया पश्चिमी विक्षोभ सात अप्रैल से उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय होगा, जिससे 7, 8 व 9 अप्रैल के दौरान तेज गति से हवाएं, अंधड़, हल्की से मध्यम वर्षा व ओलावृष्टि की संभावना है। इस मौसम प्रणाली से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर भारी बर्फबारी होने से मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा में तापमान में रिकार्ड गिरावट देखने को मिलेगी। इसकी वजह से मौसम यू-टर्न लेगा और फरवरी जैसी ठंड की संभावना बन रही है।

शुक्रवार को हिसार का दिन का तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। यहां एक ही दिन में 5.2 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। वहीं दूसरी तरफ रात का तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

Related Posts

Metro Project: ब्लू लाइन के रास्ते में आए 340 निर्माण, घर-दुकानों पर मंडराया विस्थापन का संकट

भोपाल  भोपाल में मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट की ब्लू लाइन (Bhopal Metro Blue Line) जहांगीराबाद में सबसे बड़ा झटका देने जा रही है। जहांगीराबाद बाजार और रहवासी क्षेत्र में एक किमी…

देशभर में सोना लूट की वारदातों से जुड़ा वैशाली गैंग, बेतिया लूटकांड में मास्टरमाइंड समेत 5 अपराधियों की तलाश जारी

हाजीपुर/महनार बेतिया के सेनको गोल्ड एंड डायमंड शोरूम में दिनदहाड़े हुई करीब 35 करोड़ रुपये के गहने की लूट के तार वैशाली से जुड़ गए हैं। बेतिया के चर्चित सोना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पटियाला में पुल ढहने के बाद जांच के आदेश, हादसे वाली जगह का रूट डायवर्ट; रिकॉर्ड होंगे सुरक्षित

पटियाला में पुल ढहने के बाद जांच के आदेश, हादसे वाली जगह का रूट डायवर्ट; रिकॉर्ड होंगे सुरक्षित

चंडीगढ़ में पहली बार महिला वकीलों का बड़ा क्रिकेट मुकाबला, दिसंबर में ऑल इंडिया टूर्नामेंट का आयोजन

चंडीगढ़ में पहली बार महिला वकीलों का बड़ा क्रिकेट मुकाबला, दिसंबर में ऑल इंडिया टूर्नामेंट का आयोजन

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान, वोटिंग और रिजल्ट का पूरा शेड्यूल जारी

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान, वोटिंग और रिजल्ट का पूरा शेड्यूल जारी

मुआवजे के लिए किसान अब भी जा सकते हैं अदालत, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

मुआवजे के लिए किसान अब भी जा सकते हैं अदालत, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

पंजाब की राजनीति में BJP को मिली मजबूती, कई विपक्षी नेता पार्टी में शामिल

पंजाब की राजनीति में BJP को मिली मजबूती, कई विपक्षी नेता पार्टी में शामिल

पंजाब में सिविल सेवा भर्ती पर संकट, हाईकोर्ट के आदेश से प्रक्रिया रुकी

पंजाब में सिविल सेवा भर्ती पर संकट, हाईकोर्ट के आदेश से प्रक्रिया रुकी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581