भारत-पाकिस्तान हॉकी मुकाबले पर नया मोड़, पाकिस्तान ने न्यूट्रल वेन्यू का प्रस्ताव रखा

नई दिल्ली
 भारत की मेजबानी में खेली जाने वाली एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के लिए पाकिस्तान ने भारत आने से इनकार कर दिया है। पाकिस्तान ने ये जानकारी दी है कि वे भारत के खिलाफ खेलने के लिए तैयार हैं लेकिन इसके लिए उन्हें न्यूट्रल वेन्यू दिया जाना चाहिए। पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन के प्रेसिडेंट मोहियुद्दीन अहमद वानी ने इसकी पुष्टि की है कि पाक टीम भारत का दौरा नहीं करेगी।

इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पुष्टि की थी कि पाकिस्तानी टीम भारत आने के लिए तैयार हो गई है। हालांकि, अब पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन ने टूर्नामेंट में भारत में खेलने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि पूरी चैंपियंस ट्रॉफी को किसी अलग देश में शिफ्ट कर देना चाहिए या फिर पाकिस्तान के मुकाबले किसी न्यूट्रल वेन्यू पर कराना चाहिए।

पाकिस्तान ने जारी किया बयान
मोहियुद्दीन अहमद वानी ने कहा, "पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन ने एशियन हॉकी फेडरेशन से औपचारिक रूप से चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के जगह या फिर पाकिस्तान के मैच न्यूट्रल वेन्यू पर कराने का अनुरोध किया है। ये फैसला पाकिस्तान और भारत के बीच संवेदनशील द्विपक्षीय स्थिति और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। हमारे राष्ट्रीय खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल सुनिश्चित करने के लिए हमने ऐसा कदम उठाया है। पाकिस्तान एशियन चैंपियंस ट्रॉफी और हॉकी को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत सहित हम एफआईएच के सभी सदस्य देशों के खिलाफ खेलने के लिए तैयार हैं। हम खेल और राजनीति को अलग रखने के सिद्धांत पर भी कायम हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "हमें उम्मीद है कि एशियन हॉकी फेडरेशन न्यूट्रल वेन्यू के हमारे प्रस्ताव पर विचार करेगा। इससे पाकिस्तान की भागीदारी किसी भी रुकावट के बिना सुनिश्चित हो सकेगी।"

भगवंत मान ने की थी पुष्टि
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने हाल ही में पुष्टि की थी कि पाकिस्तानी टीम भारत आने के लिए तैयार है। हालांकि, अब पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन ने इसको लेकर तस्वीर साफ कर दी है। बता दें कि हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक मोहाली और जालंधर में खेली जानी है।

 

Related Posts

न्यूजीलैंड ने आखिरी दो टी20 जीतकर की वापसी, पांचवें मुकाबले में भारत के 192 रन के लक्ष्य को किया हासिल

नई दिल्ली भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला न्यूजीलैंड ने 7 व‍िकेट से अपने नाम किया. न्यूजीलैंड की जीत के सबसे…

गौतम गंभीर का बड़ा बयान, विश्व कप जिताने वाले खिलाड़ियों को मिलते रहेंगे मौके

हैमिल्टन भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज के आखिरी मैच से पहले कोच गंभीर ने क्रिकेट पंडितों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि उनका काम सही फैसले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर, तीनों पूर्व AAP विधायकों ने जॉइन की भाजपा

पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर, तीनों पूर्व AAP विधायकों ने जॉइन की भाजपा

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581