यूपी वोटर लिस्ट पर बड़ा अपडेट: 5.59 लाख ने किया आवेदन, सुल्तानपुर में 26 नाम कटवाने के मामले में FIR

लखनऊ
यूपी में मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र नागरिकों का नाम जोड़ने के लिए 17 अक्तूबर व 24 अक्तूबर को चलाए गए विशेष अभियान में लोगों ने काफी जोश दिखाया है। कुल 5,59,178 लाख लोगों ने मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6 भरा है। सभी 1.77 लाख बूथों पर विशेष कैंप लगाकर लोगों को फॉर्म-6 बांटे गए और जमा किए गए। विशेष अभियान वाले दिवसों में 17 अक्टूबर को 1.37 लाख लोगों ने और 24 अक्टूबर को 4.21 लाख लोगों ने फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कैम्प दिवसों को प्रभावी ढंग से आयोजित करने वाले जिलों हाथरस, गाजीपुर, सम्भल, कौशाम्बी, मथुरा, अमेठी एवं बाराबंकी के जिला निर्वाचन अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की। वहीं, उन्होंने गाजियाबाद, बुलन्दशहर, वाराणसी, भदोही, प्रयागराज, हमीरपुर, अम्बेडकरनगर, अमरोहा, मेरठ व गौतमबुद्धनगर के जिला निर्वाचन अधिकारियों को सुधार करने के निर्देश दिए। अन्य सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को आगामी अभियानों में प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता के रूप में पंजीकृत कराने के भी निर्देश दिये

5 लाख 59 हजार से अधिक आए फॉर्म
प्रदेश भर में आयोजित हुए विशेष अभियान दिवसों में 17 अक्टूबर को 1,37,225 और 24 अक्टूबर को 4,21,953 मतदाता सूची में जोड़ने के आवेदन (फार्म-6) प्राप्त हुए। इस प्रकार कुल मिलाकर 5,59,178 नागरिकों द्वारा मतदाता बनने के लिए आवेदन किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कैंप दिवसों को प्रभावी ढंग से आयोजित करने वाले जनपदों हाथरस, गाजीपुर, सम्भल, कौशाम्बी, मथुरा, अमेठी एवं बाराबंकी के जिला निर्वाचन अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की। साथ ही उन्होंने गाजियाबाद, बुलंदशहर, वाराणसी, भदोही, प्रयागराज, हमीरपुर, अम्बेडकरनगर, अमरोहा, मेरठ और गौतमबुद्धनगर जनपदों के जिला निर्वाचन अधिकारियों को इस दिशा में और अधिक मेहनत करने हेतु निर्देशित किया। अन्य सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को आगामी अभियानों में प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता के रूप में पंजीकृत कराने के भी निर्देश दिये।

यहां ढूंढे अपना नाम
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने उत्तर प्रदेश में रहने वाले समस्त नागरिकों से अनुरोध किया है कि ceouttarpradesh.nic.in पोर्टल पर उपलब्ध मतदाता सूची में अपना नाम खोज लें। मतदाता सूची में नाम न होने की स्थिति में फार्म-6 भर दें। मतदाता सूची में नाम अथवा अन्य विवरण में त्रुटि होने की स्थिति में फार्म-8 भरकर उसे ठीक करा लें। मतदाता पंजीकरण से संबंधित जानकारी और आवेदन करने के लिये पोर्टल voters.eci.gov.in का उपयोग किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, उपर्युक्त पोर्टल और ECINET एप पर उपलब्ध सेवा Book A Call With BLO के माध्यम से अपने क्षेत्र के बीएलओ से दूरभाष के माध्यम से संपर्क कर भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

सुल्तानपुर में 26 लोगों के नाम हटे
उधर,सुल्तानपुर में मतदाता सूची से 26 लोगों के नाम कटवाने के लिए फॉर्म-7 पर कथित फर्जी हस्ताक्षर करने के मामले में निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आठ महीने बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अर्जुनपुर गांव के बूथ संख्या 96 का यह मामला फरवरी में सामने आया था। सपा के पूर्व विधायक अरुण वर्मा ने इसका खुलासा किया था। इसके बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेसवार्ता कर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। अर्जुनपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय अर्जुनपुर प्रथम की मतदाता सूची से 26 लोगों के नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 भरे गए थे।

Related Posts

छत्तीसगढ़ को सुशासन और विकास में अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प: राज्यपाल

छत्तीसगढ़ को सुशासन में आदर्श, अर्थव्यवस्था में सशक्त और विकास में अग्रणी राज्य बनाना हमारा संकल्प – राज्यपाल रमेन डेका छत्तीसगढ़ ने विकास के 26 वर्षों की यात्रा पूरी कर…

जनभागीदारी से जगमगाएगी रामनगरी, दीपोत्सव की तैयारियों पर मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

दीपोत्सव में श्रद्धालुओं को न हो परेशानी, व्यवस्थाएं समय से पूरी करें अधिकारी: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की अपील- अयोध्या को दीपों से सजाने में जुटें नागरिक और संस्थान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने किया 45 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने किया 45 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581