जयपुर में हाई-वोल्टेज मैच, RR और GT के बीच कांटे की टक्कर तय

जयपुर

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 52वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। RR ने इस संस्करण 10 मुकाबले खेले हैं। 6 मैच में उसे जीत और 4 मुकाबलों में हार मिली है। GT को भी 6 मैच में जीत और 4 मुकाबलों में हार मिली है। अंक-तालिका के लिहाज से दोनों टीमों के लिए ये मैच काफी अहम है। ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़ी सभी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं।

RR के खिलाफ GT का पलड़ा रहा है भारी
IPL के इतिहास में दोनों टीमों के बीच 9 मुकाबले हुए हैं। इस दौरान GT की टीम को 6 मैचों में जीत मिली है। RR की टीम सिर्फ 3 मैच ही अपने नाम कर पाई है। इस संस्करण दोनों टीमों के बीच दूसरी भिड़ंत होगी। पहले मैच में RR को 6 रन से जीत मिली थी। IPL 2025 में एक मैच GT ने 58 रन से जीता था। वहीं, दूसरे मैच में RR को 8 विकेट से जीत मिली थी।

इस संयोजन के साथ नजर आ सकती है RR
RR को अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। मैच में टीम के गेंदबाजों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। ऐसे में GT के खिलाफ संदीप शर्मा की वापसी हो सकती है। वैभव सूर्यवंशी से एक और ताबड़तोड़ पारी की उम्मीद होगी। संभावित एकादश: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर और संदीप शर्मा।

इस प्लेइंग इलेवन के साथ नजर आ सकती है GT
GT की टीम को पिछले 3 मैच में जीत मिली है। ऐसे में वह अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बड़ा बदलाव करने को नहीं देखेगी। हालांकि, टीम की बल्लेबाजी अभी भी समस्या बनी हुई है। मध्यक्रम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा है। संभावित एकादश: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और मानव सुथार।

ये हो सकते हैं इम्पैक्ट सब्स प्लेयर
RR: लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, रवि बिश्नोई, शुभम दुबे और तुषार देशपांडे। GT: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया और कुमार कुशाग्र।

कैसा रहेगा पिच का मिजाज?
सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच काली मिट्‌टी से बनी है, जो आमतौर पर बल्लेबाज और गेंदबाजों दोनों को मदद करती है। यहां मैचों में टीमों ने कई बड़े स्कोर बनाए हैं। मैच के शुरुआती ओवरों से तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है। चूंकि, मैदान की बाउंड्री बड़ी है, इसलिए बल्लेबाजों को रन बनाना चुनौतीपूर्ण होता है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम बड़ा स्कोर लगाने के इरादे से उतरेगी।

ऐसा रहेगा जयपुर का मौसम
एक्यूवेदर के मुताबिक, 9 मई को जयपुर में अच्छी गर्मी होगी। दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। मैच की शुरुआत रात 7:30 बजे होगी। बारिश की कोई उम्मीद नहीं है।

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजर
RR के लिए वैभव ने पिछले 10 मैचों में 237.64 की स्ट्राइक रेट से 404 रन बनाए हैं। यशस्वी के बल्ले से पिछले 10 मैचों में 312 रन निकले हैं। GT के लिए सुदर्शन ने पिछले 10 मैच में 158.43 की स्ट्राइक रेट से 385 रन बनाए हैं। गेंदबाजों में आर्चर ने पिछले 9 मैच में 8.62 की इकॉनमी से 15 विकेट लिए हैं। GT से रबाडा ने पिछले 10 मैचों में 9.23 की इकॉनमी से 16 विकेट चटकाए हैं।

कब और कहां देखें मुकाबला?
RR और GT के बीच यह मुकाबला 9 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में रात 7:30 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

 

Related Posts

बारिश से प्रभावित मैच में भारत का धमाका, कोहली ने 51 गेंदों में ठोके 74 रन

नई दिल्ली  अर्शदीप सिंह की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों की बेहतरीन गेंदबाजी और बाद में विराट कोहली के तूफानी अर्धशतक की वजह से भारतीय टीम ने बुधवार को न्यूजीलैंड को…

रणजी ट्रॉफी: एक जीत के बाद भी पूरी टीम बाहर, अध्यक्ष-सचिव की लड़ाई में फंसे खिलाड़ी

नई दिल्ली  रणजी ट्रॉफी में मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन के अंदर चल रही खींचतान के कारण बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। नागालैंड के खिलाफ प्लेट डिवीजन के मुकाबले से ठीक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581