गर्मियों के लिए हेल्दी डेजर्ट, चिया पुडिंग से पाएं ठंडक और एनर्जी

 गर्मियों के मौसम में भारी और तला-भुना खाने के बजाय कुछ हल्का और ठंडा खाने की इच्छा होती है. खासतौर पर दोपहर के भोजन और डिनर के बाद कुछ ठंडा और मीठा खाने की क्रेविंग बहुत ज्यादा होती है लेकिन कैलोरी के डर से हम मन मार लेते हैं.

ऐसे में आलिया भट्ट की फेवरेट चिया पुडिंग आपके लिए बहुत ही बेहतरीन डेजर्ट साबित हो सकती है. चिया पुडिंग ओमेगा-3, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होती है जो ना केवल आपके मीठी की क्रेविंग भी शांत करती है बल्कि आपको लंबे समय तक तृप्त भी रखती है. साथ ही चिलचिलाती गर्मी में शरीर को ठंडक भी पहुंचाती है. आलिया कुछ समय पहले अपने एक वीडियो में चिया पुडिंग की रेसिपी भी बताई थी.

चिया पुडिंग के लिए आपको चाहिए होगी ये चीजें
चिया सीड्स: 3-4 बड़े चम्मच

दूध (बादाम, नारियल या सामान्य दूध): 1 कप

शहद या मेपल सिरप: 1 बड़ा चम्मच (स्वादानुसार)

वनीला एसेंस: 2-3 बूंदें (वैकल्पिक)

ताजे फल: आम, बेरीज या केला (बारीक कटे हुए)

मेवे: बादाम, पिस्ता या अखरोट

बनाने का तरीका
इसके लिए सबसे पहले एक कांच के जार या कटोरे में चिया सीड्स और दूध को अच्छी तरह मिला लें.

इस मिश्रण को ढककर कम से कम 2-4 घंटे या रात भर के लिए फ्रिज में रख दें.

जब चिया सीड्स फूलकर जेल जैसा गाढ़ा हो जाएं तो उसे फ्रिज से निकालें.

अब इसमें शहद और वनीला एसेंस डालें और दोबारा चलाएं ताकि गांठें न बनें.

ऊपर से कद्दू के बीज, कटे हुए अखरोट और बादाम डालें. आप चाहें तो इसमें कटे हुए फल भी मिला सकते हैं. आपकी ठंडी-ठंडी चिया पुडिंग तैयार है.

Related Posts

सरकारी नौकरी का मौका! AFMS में मेडिकल ऑफिसर के 120 पद खाली, 9 नवंबर से करें अप्लाई

नई दिल्ली  आज भी देश में लाखों युवा निजी क्षेत्र की नौकरियों के बजाय सरकारी नौकरियों को प्राथमिकता देते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो आपके लिए…

गोवर्धन पूजा को लेकर दूर करें कन्फ्यूजन, 10 नवंबर को होगी पूजा; जानें शुभ मुहूर्त और धार्मिक मान्यता

दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा का पर्व भगवान श्रीकृष्ण के प्रति आस्था और प्रकृति के सम्मान का प्रतीक माना जाता है. इस दिन घरों में गोबर से गोवर्धन पर्वत की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने किया 45 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने किया 45 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581