वोटर लिस्ट में गलती सुधारने का सुनहरा मौका, 18 साल के युवाओं को भी मिलेगा वोटर बनने का अवसर

पटना
 बिहार में मतदाता-सूची (Bihar Voter List) में नाम जोड़ने-हटाने और दूसरे परिवर्तन के लिए फिर अवसर बन आया है। इसके लिए निर्वाचन आयोग द्वारा 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) अभियान चलाया जाएगा।

शुरुआत बुधवार को समेकित प्रारूप निर्वाचक-सूची के प्रकाशन से होगी। उसी के साथ दावा-आपत्ति की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

एसएसआर के दौरान छूटे हुए पात्र नागरिकों, विशेष रूप से दिव्यांगों और युवाओं के नाम मतदाता-सूची में जोड़े जाएंगे। इसके लिए अर्हता तिथि एक जनवरी, 2027 है। यानी इस तिथि तक 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवा भी मतदाता-सूची मेंं नाम दर्ज करा सकते हैं।

इस दौरान नाम-पता आदि में सुधार भी होगा। आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरीकों से, किए जा सकता है।

अगर मतदाता-सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के दौरान कोई भूल-चूक हुई है, तो एसएसआर उसे भी सुधारने के लिए अवसर है।

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष विधानसभा चुनाव से पहले एसआईआर चलाया गया था। उसके विरुद्ध विपक्ष आज भी आंदोलनरत है और एनडीए पर वोट चोरी का आरोप लगा रहा। ऐसे में एसएसआर के जरिये विपक्ष को भी अवसर मिल रहा कि वह मतदाता-सूची की त्रुटियों में सुधार करा सके।

इसके लिए उसके अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) को सक्रिय करना होगा। एसआईआर के दौरान विपक्षी दलों के नेता हाय-तौबा करते रहे, लेकिन उनके बीएलए निष्क्रिय पड़े रहे। थोड़ा-बहुत प्रयास भाकपा (माले) के बीएलए ने ही किया था।

अलग-अलग आवेदन: नाम जोड़ने के लिए प्ररूप-6, नाम हटाने के लिए प्ररूप-7 तथा सुधार, निवास स्थानांतरण या दिव्यांग मतदाता के रूप में चिह्नांकन के लिए प्ररूप-8 भरना है।

ऑनलाइन माध्यम: वोटर सर्विस पोर्टल (voters.eci.gov.in), वोटर हेल्पलाइन नंबर (1950) और ''सक्षम'' एप जैसे डिजिटल माध्यम भी मतदाताओं की सुविधा के लिए उपलब्ध हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां और कार्यक्रम:
    12 नवंबर 2026 : निर्वाचक-सूची के प्रारूप का प्रकाशन
    12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 : दावा और आपत्ति की अवधि
    28 दिसंबर 2026 तक : दावा और आपत्ति का निष्पादन
    04 जनवरी 2027 : मतदाता-सूची का अंतिम प्रकाशन

 

Related Posts

दिव्यांगजन को आत्मनिर्भर और सशक्त बना रही योगी सरकार, 16,254 लाभार्थियों को मिला योजना का लाभ

लखनऊ योगी सरकार दिव्यांगजन को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी क्रम में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण…

किसानों और गोआश्रय स्थलों के बीच होगा सीधा अनुबंध, चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद

लखनऊ योगी सरकार निराश्रित गोवंश के संरक्षण को किसानों की आय, जैविक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ने के लिए ‘चारा के बदले खाद’ का अभिनव मॉडल शुरू करने की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

धान कटाई लगभग पूरी, पराली प्रदूषण पर पंजाब सरकार सख्त, हजारों मामलों में कार्रवाई तेज

धान कटाई लगभग पूरी, पराली प्रदूषण पर पंजाब सरकार सख्त, हजारों मामलों में कार्रवाई तेज

पंजाब चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा कदम, राघव चड्ढा को मिली नई जिम्मेदारी

पंजाब चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा कदम, राघव चड्ढा को मिली नई जिम्मेदारी

लाउड म्यूजिक बजाना पड़ेगा महंगा, चंडीगढ़ में उल्लंघन पर 1 लाख तक जुर्माना

लाउड म्यूजिक बजाना पड़ेगा महंगा, चंडीगढ़ में उल्लंघन पर 1 लाख तक जुर्माना

चंडीगढ़ में ट्रैफिक चालान पर राहत, 100 रुपये में केस निपटाने की मिल रही सुविधा

चंडीगढ़ में ट्रैफिक चालान पर राहत, 100 रुपये में केस निपटाने की मिल रही सुविधा

गुरदासपुर में पुलिसकर्मी की मौत से हड़कंप, शव के पास गोली लगने के मिले संकेत

गुरदासपुर में पुलिसकर्मी की मौत से हड़कंप, शव के पास गोली लगने के मिले संकेत

पंजाब ब्लास्ट केस में महकप्रीत पर शक, रेल ट्रैक उड़ाने की साजिश में मास्टरमाइंड होने का आरोप

पंजाब ब्लास्ट केस में महकप्रीत पर शक, रेल ट्रैक उड़ाने की साजिश में मास्टरमाइंड होने का आरोप

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581