सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

 नई दिल्ली

भारतीय मूल के इंग्लिश गोल्फर आरोन राय (Aaron Rai) ने अपने करियर का सबसे बड़ा मुकाम हासिल करते हुए PGA Championship जीत ली. 31 साल के राय ने फाइनल राउंड में शानदार 65 का स्कोर खेलते हुए कुल 9 अंडर पार के साथ खिताब अपने नाम किया. उन्होंने जॉन रहम और एलेक्स स्मॉली को तीन शॉट से पीछे छोड़ते हुए इतिहास रच दिया. इसके साथ ही वह 107 साल बाद PGA Championship जीतने वाले पहले इंग्लिश खिलाड़ी बन गए. इससे पहले 1919 में जिम बार्न्स ने यह कारनामा किया था। 

राय की जीत सिर्फ एक ट्रॉफी तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह संघर्ष, अनुशासन और धैर्य की कहानी बन गई. फाइनल राउंड में उन्होंने बैक-नाइन पर चार बर्डी लगाईं, लेकिन असली जादू 17वें होल पर देखने को मिला, जहां 68 फीट लंबा बर्डी पुट सीधे होल में गया. उसी पल स्टेडियम में जश्न शुरू हो गया और लगभग तय हो गया कि वानामेकर ट्रॉफी अब राय की ही होगी। 

सबसे खास बात यह रही कि राय ने टूर्नामेंट के हर राउंड में अपना स्कोर बेहतर किया. PGA Championship के इतिहास में ऐसा करने वाले वह पहले खिलाड़ी बन गए. जीत के बाद भी उनके चेहरे पर ज्यादा भाव नहीं थे. शांत अंदाज में उन्होंने कहा, 'बहुत गर्व महसूस हो रहा है. पिछले 100 सालों में इंग्लैंड के कई महान खिलाड़ियों ने इतिहास बनाया, ऐसे में इस सूची में शामिल होना बेहद खास है। 

17 साल की उम्र में लिया बड़ा फैसला
इंग्लैंड के वूल्वरहैम्प्टन में जन्मे राय का सफर बाकी आधुनिक गोल्फरों से काफी अलग रहा. जहां ज्यादातर खिलाड़ी कॉलेज गोल्फ के जरिए अमेरिका पहुंचते हैं, वहीं राय ने सिर्फ 17 साल की उम्र में प्रोफेशनल बनने का फैसला कर लिया था. परिवार और कोच से चर्चा के बाद उन्होंने पढ़ाई से ज्यादा खेल पर भरोसा जताया। 

राय ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'जब मैंने प्रो बनने का फैसला लिया, तब शायद मैं पूरी तरह तैयार नहीं था। लेकिन हमें लगा कि सीखने का सबसे अच्छा तरीका यही है। 

उन्होंने 2014 में PGA EuroPro Tour से शुरुआत की और धीरे-धीरे प्रोफेशनल गोल्फ की सीढ़ियां चढ़ते गए. 2017 US Open में उन्होंने मेजर डेब्यू किया, लेकिन शुरुआती साल आसान नहीं रहे. इस जीत से पहले मेजर टूर्नामेंट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2024 US Open और 2025 PGA Championship में संयुक्त 19वां स्थान था। 

एक ईगल ने बदल दी पूरी कहानी
फाइनल राउंड की शुरुआत राय के लिए आसान नहीं रही. वह ओवरनाइट लीडर एलेक्स स्मॉली से दो शॉट पीछे थे और शुरुआती आठ होल में एक ओवर पार पर पहुंच गए थे. तीन बोगी के बीच सिर्फ दो बर्डी आई थीं। लेकिन नौवें होल पर 40 फीट का ईगल पुट डालते ही मैच की दिशा बदल गई। 

इसके बाद राय ने 13वें और 16वें होल पर बर्डी लगाकर दबाव बढ़ाया और फिर 17वें होल पर ऐतिहासिक पुट के साथ मुकाबला लगभग खत्म कर दिया। 

जीत के बाद उन्होंने कहा, 'यह सब किसी सपने जैसा लग रहा है. मेरा सीजन अब तक निराशाजनक रहा था, इसलिए यहां खड़े होना मेरी कल्पना से भी बाहर था। 

कौन हैं आरोन राय ?
आरोन राय का जन्म 3 मार्च 1995 को भारतीय मूल के परिवार में हुआ था. उनके पिता अमरीक सिंह इंग्लैंड में भारतीय प्रवासी परिवार में पैदा हुए थे, जबकि उनकी मां दलवीर शुक्ला किशोरावस्था में केन्या से इंग्लैंड आई थीं। 

राय का बचपन अनुशासन और मेहनत के माहौल में बीता. उनके पिता सामुदायिक कार्यों के साथ शौकिया टेनिस खेलते थे, जबकि मां ने मानसिक स्वास्थ्य नर्स से लेकर एरोबिक्स इंस्ट्रक्टर तक कई काम किए. राय ने वूल्वरहैम्प्टन ग्रामर स्कूल में पढ़ाई की और अपने तीन बड़े भाई-बहनों के साथ बड़े हुए। 

दिलचस्प बात यह है कि गोल्फ उनके जीवन में संयोग से आया. चार साल की उम्र में भाई की हॉकी स्टिक लगने के बाद उनकी मां ने उन्हें सुरक्षित खेल की ओर मोड़ने का फैसला किया. उन्होंने राय को प्लास्टिक के गोल्फ क्लब दिलाए और वहीं से एक ऐतिहासिक सफर शुरू हो गया। 

बचपन में राय फॉर्मूला-1 और फेरारी के बड़े फैन थे। जूनियर टूर्नामेंट में वह अक्सर फेरारी के कपड़ों में पहुंचते थे. बाद में उन्होंने पूरी तरह गोल्फ पर ध्यान केंद्रित किया. पांच साल की उम्र में वह Patshull Park Golf Club से जुड़े और Three Hammers Golf Complex में ट्रेनिंग ली। 

राय आज PGA Tour के सबसे सटीक ड्राइवर्स में गिने जाते हैं. उनका शांत स्वभाव और अनुशासित खेल उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाता है. प्रोफेशनल गोल्फ में जहां खिलाड़ी आमतौर पर एक ग्लव पहनते हैं, वहीं राय दो ग्लव्स पहनते हैं. इतना ही नहीं, वह टूर्नामेंट के दौरान अपने आयरन क्लब्स पर कवर भी लगाते हैं, जो बेहद दुर्लभ माना जाता है। 

इसके पीछे भी एक भावुक कहानी है. राय ने कई बार बताया है कि बचपन में गोल्फ उपकरण बेहद महंगे थे और उन्हें बदलना आसान नहीं था. इसलिए क्लब्स को संभालकर रखना उनकी आदत बन गई. PGA Tour तक पहुंचने के बाद भी उन्होंने यह आदत नहीं छोड़ी, क्योंकि यह उन्हें परिवार के संघर्ष और त्याग की याद दिलाती है। 

भारतीय गोल्फर से की शादी
राय की पत्नी गौरिका बिश्नोई भी प्रोफेशनल गोल्फर हैं. गौरिका Hero Women’s Pro Golf Tour में कई खिताब जीत चुकी हैं और Ladies European Tour में भी खेलती हैं. कई मौकों पर राय खुद उनकी कैडी की भूमिका निभाते नजर आए हैं। 

PGA Championship जीतने से पहले राय की सबसे बड़ी सफलता 2024 Wyndham Championship थी. लेकिन अब उन्होंने गोल्फ के सबसे बड़े मंचों में से एक पर इतिहास रच दिया है. इंग्लैंड के एक छोटे से इलाके से निकलकर 107 साल पुराना सूखा खत्म करने तक का उनका सफर आधुनिक गोल्फ की सबसे प्रेरणादायक कहानियों में गिना जाएगा। 

Related Posts

F1 इतिहास के सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन बने किमी एंटोनेली, 19 में से 9 रेस जीतकर जीता खिताब

F1 World Championship: फॉर्मूला-1 या कहें एफ-1, यह दुनिया के सबसे रोमांचक खेल माना जाता है। 2026 सीजन में 23 रेस होनी है। अभी तक 19 रेस ही हुई है।…

4 नवंबर से भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज, रचिन-चैपमैन की जगह इन खिलाड़ियों को मिला मौका

नई दिल्ली भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज 4 नंवबर से शुरू हो रही है. सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में स्वास्थ्य विभाग में बड़ा बदलाव, डॉ. अनिल गोयल और डॉ. सिमी मल्होत्रा को अहम प्रभार

पंजाब में स्वास्थ्य विभाग में बड़ा बदलाव, डॉ. अनिल गोयल और डॉ. सिमी मल्होत्रा को अहम प्रभार

पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर, तीनों पूर्व AAP विधायकों ने जॉइन की भाजपा

पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर, तीनों पूर्व AAP विधायकों ने जॉइन की भाजपा

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581