मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को संजोने का आह्वान, राज्यपाल पटेल बोले- विकसित भारत के लिए करें योगदान

मध्यप्रदेश की गौरवशाली विरासत को सहेजकर विकसित भारत बनाने के लिये दें योगदान : राज्यपाल पटेल

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएँ

भोपाल 

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि मध्यप्रदेश की पहचान को बनाए रखते हुए प्रदेश को विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाना हम सभी का सामूहिक दायित्व है।

राज्यपाल पटेल ने प्रदेश की गौरवशाली विरासत, समृद्ध संस्कृति और विकास यात्रा पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश भारत का हृदय है, जहाँ भाषा, कला, परंपरा और संस्कृति राष्ट्रीय एकता एवं चेतना को मजबूत बनाती हैं। प्रदेश के संसाधन खनिज, वन, वन्य जीव और जैव विविधता हमारी अमूल्य पूंजी हैं। इनका संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी के साथ भावी पीढ़ियों के प्रति हमारा दायित्व भी है।

राज्यपाल पटेल ने प्रदेशवासियों से मध्यप्रदेश की पहचान, सम्मान और विकास को नई ऊँचाइयाँ देने का संकल्प लेने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा है कि विकास के साथ संस्कृति, प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता का संतुलन आवश्यक है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत @2047 के संकल्प में मध्यप्रदेश सशक्त भागीदार बने, इसके लिए सभी नागरिक अपनी प्रतिभा, श्रम और सामर्थ्य प्रदेश की प्रगति में लगाएँ।

 

Related Posts

गुजरात विश्वविद्यालय में कूड़ा निस्तारण में 2.50-3 करोड़ रुपये का घोटाला, कुलपति ने एनएसयूआई के आरोपों के बाद जांच के आदेश दिए

नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने आरोप लगाया है कि गुजरात विश्वविद्यालय के कचरा निपटान कार्य में लगभग 2.50 करोड़ रुपये से 3 करोड़ रुपये का वित्तीय घोटाला किया…

दाऊद का साथी और अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया सलीम डोला गुजरात एटीएस की गिरफ्त, बड़े खुलासे हो सकते हैं

गुजरात एटीएस: ड्रग माफिया के खिलाफ कार्रवाई में गुजरात एटीएस को एक और सफलता मिली है। गुजरात एटीएस ने दाऊद के साथी और ड्रग तस्कर सलीम डोला को हिरासत में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581