RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

बेंगलुरु
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-11 में रविवार (5 अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से हुआ. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया. मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 43 रनों से शानदार जीत हासिल की। 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 251 रनों का टारगेट दिया था, जिसका पीछा करते हुए वो 207 रनों पर ढेर गई. सीएसके की मौजूदा सीजन में ये लगातार तीसरी हार रही. वहीं आरसीबी की ये लगातार दूसरी जीत रही और वो अंकतालिका में पहले नंबर पर आ गई। 

बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 6 विकेट से हराया था. उधर चेन्नई सुपर किंग्स को इस सीजन पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) के हाथों 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी. फिर पांच बार की आईपीएल चैम्पियन टीम को पंजाब किंग्स (PBKS) ने भी 5 विकेट से पराजित कर दिया था। 

सरफराज खान ने जड़ी फिफ्टी
बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत काफी खराब रही और उसने पावरप्ले में ही 3 विकेट गंवा दिए. जैकब डफी ने ऋतुराज गायकवाड़ (7 रन) और संजू सैमसन (9 रन) के विकेट लिए. वहीं भुवनेश्वर कुमार ने आयुष म्हात्रे (1 रन) को पवेलियन रवाना किया. सरफराज खान और 'इम्पैक्ट सब' कार्तिक शर्मा के बीच 47 रनों की साझेदारी हुई, जिसमें ज्यादातर रन सरफराज के थे. सरफराज ने 8 चौके और दो छक्के की मदद से 25 बॉल पर 50 रन बनाए। 

सरफराज खान को क्रुणाल पंड्या ने अपनी फिरकी में फंसाया. क्रुणाल ने फिर कार्तिक शर्मा (6 रन) को भी चलता किया. शिवम दुबे (18 रन) के रूप में चेन्नई सुपर किंग्स का छठा विकेट गिरा, जो अभिनंदन सिंह का शिकार बने. इसके बाद जेमी ओवर्टन और प्रशांत वीर के बीच सातवें विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी हुई. प्रशांत वीर ने 43 और जेमी ओवर्टन ने 37 रनों का योगदान दिया. इन दोनों के आउट होते ही चेन्नई की जीत की उम्मीदें धड़ाशायी हो गईं. नूर अहमद (8 रन) और मैट हेनरी (2 रन) आउट होने वाले आखिरी दो बल्लेबाज रहे। 

डेविड की तूफानी पारी, पाटीदार-पडिक्कल भी छाए
मुकाबले में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने तीन विकेट पर 250 रन बनाए थे. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को विराट कोहली ने अच्छी शुरुआत दिलाई. कोहली ने 2 चौके और एक छक्के की मदद 18 गेंदों पर 28 रन बनाए. कोहली को अंशुल कम्बोज ने शिवम दुबे के हाथों कैच आउट कराया. कोहली के आउट होने के बाद फिल साल्ट ने देवदत्त पडिक्कल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 56 रनों की पार्टनरशिप की. साल्ट ने 30 गेंदों पर 46 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल रहे. साल्ट का विकेट शिवम दुबे ने लिया। 

देवदत्त पडिक्कल अपनी फिफ्टी पूरी करने में सफल रहे, लेकिन उसके बाद वो तुरंत ही आउट हो गए. पडिक्कल ने 29 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 5 चौके और दो छक्के लगाए. पडिक्कल ने कप्तान रजत पाटीदार के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी की। 

देवदत्त पडिक्कल के आउट होने के बाद रजत पाटीदार और टिम डेविड ने सीएसके के गेंदबाजों की जमकर खबर ली. दोनों ने चौथे विकेट के लिए सिर्फ 35 गेंदों पर 99 रनों की नाबाद साझेदारी की. टिम डेविड ने सिर्फ 25 गेंदों पर नाबाद 70 रन बनाए, जिसमें 8 छक्के और तीन चौके शामिल थे. वहीं कप्तान पाटीदार ने नाबाद 48 रनों का योगदान दिया. पाटीदार ने अपनी इनिंग्स में 6 छक्के के अलावा एक चौका लगाया। 

इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक 36 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स ने 21 मुकाबलों में जीत हासिल की. वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 14 मुकाबले जीते. एक मुकाबला बेनतीजा भी रहा. पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले खेले गए थे, जिनमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु विजेता बनी थी। 

बेंगलुरु vs चेन्नई H2H
कुल IPL मैच: 36
चेन्नई ने जीते: 21
बेंगलुरु ने जीते: 14
बेनतीजा: 1

Related Posts

IPL 2027 से पहले CSK और SRH का बड़ा सौदा, खलील अहमद और नाथन एलिस की हुई अदला-बदली

नई दिल्ली आईपीएल के आगामी सीजन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एक बड़ा और दिलचस्प ट्रेड डील आधिकारिक रूप से पूरा हो गया है।…

29 साल के बल्लेबाज चिन्मय सुतार का धमाका, बिल पोंसफोर्ड का 103 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

नई दिल्ली घरेलू क्रिकेट में इस समय मिजोरम के 29 वर्षीय बल्लेबाज चिन्मय सुतार अपने बल्ले से नया इतिहास रच रहे हैं। अपनी लगातार लंबी पारियों और निरंतरता से उन्होंने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581