प्रोटीन से भरपूर है पनीर चीला रायता, गर्मियों के ब्रेकफास्ट के लिए नोट करें यह झटपट बनने वाली रेसिपी

 प्रोटीन रिच ब्रेकफास्ट डेली की जरूरत है। ऐसे में कई बार समझ नहीं आता कि क्या बनाएं। चीले का रायता परफेक्ट रेसिपी है, जिसे आप ट्राई कर सकती हैं। कुछ ही देर में पूरी फैमिली के लिए बनकर तैयार हो जाएगा।

गर्मी में बनाएं रिफ्रेशिंग चीले का रायता, फटाफट तैयार करें प्रोटीन रिच ब्रेकफास्ट
गर्मियों के सीजन में ऐसी चीजें खाने का मन करता हो जो ना केवल लाइटवेट लगे और न्यूट्रिशन रिच हो, खासतौर पर प्रोटीन से भरपूर। गर्मी में दही काफी सारे लोगों का फेवरेट ब्रेकफास्ट इंग्रीडिएंट होता है। लेकिन इसे पराठे के साथ खाना अब अनहेल्दी लोग मानते हैं तो अब क्यो ना इसे थोड़ा हटके तरीके खाने के लिए तैयार करें। जैसे मास्टरशेप अरूणा विजय की चीला रायता की रेसिपी। जो ब्रेकफास्ट के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। नोट कर लें फटाफट बन जाने वाली चीला रायता की रेसिपी।

चीला रायता की सामग्री
50 ग्राम पनीर

एक चौथाई कप बेसन

चावल का आटा दो चम्मच

एक इंच अदरक का टुकड़ा

नमक स्वादानुसार

एक चौथाई के करीब पानी

दही सौ ग्राम

नमक स्वादानुसार

भुना जीरा पाउडर आधा चम्मच

तड़के के लिए

एक चम्मच तेल

राई

करी पत्ता

कुकिंग के लिए तेल

चीला रायता बनाने की रेसिपी
    सबसे पहले चीला बनाने की तैयार करें। चीला बनाने के लिए सबसे पहले ब्लेंडर जार में पनीर डालकर ब्लेंड कर लें। इसके साथ चावल का आटा, बेसन, अदरक का टुकड़ा, हरी मिर्च और पानी डालकर अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें।
    किसी बाउल में निकालें और स्वादानुसार नमक डालकर टेस्ट को बैलेंस करें।
    तवे को गर्म करें और करछूल या कटोरी से बैटर को फैलाकर चीला तैयार करें।
    किनारों पर थोड़ा सा तेल डालें और तली छोड़ने पर चीले को पलटकर दोनों तरफ से सेंक लें।

    तवे पर जरूरत के मुताबिक दो से तीन चीला बनाकर रख लें।
    बाउल में दही लें और उसमे थोड़ा सा पानी डालकर फेंट लें। अब इसमे स्वादानुसार काला नमक और सादा नमक डालें। ऊपर से भुना जीरा डालकर मिक्स कर लें।
    तैयार चीले को चौकोर टुकड़ों में काटें और दही में डाल दें।
    ऊपर से स्वाद बढ़ाने के लिए तड़का लगाएं।

    तड़का लगाने के लिए पैन में तेल गर्म करें और राई, हरी मिर्च और करी पत्ता को चटकाएं और दही में डाल दें।
    बस तैयार है टेस्टी तड़के वाला चीला रायता।
    ब्रेकफास्ट के लिए ये परफेक्ट रेसिपी है।

Related Posts

घर की उत्तर दिशा में रखें ये पांच चीजें, वास्तु अनुसार बढ़ेगी सुख-समृद्धि

हिंदू धर्म में कुबेर देव को धन-संपत्ति और वैभव का देवता माना जाता है. कहते हैं कि जहां कुबेर देव की कृपा होती है, वहां सुख-समृद्धि बनी रहती है. वास्तु…

डिलीवरी के बाद भी मुश्किलें बरकरार, हर तीसरी महिला को शारीरिक और मानसिक समस्याएं परेशान करतीं

नई दिल्ली   मां बनना किसी भी महिला के जीवन का बेहद खास और खूबसूरत अनुभव होता है। बच्चे के आने से घर में खुशियां तो आती हैं, लेकिन इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कब-कब साथ आए BJP और अकाली दल, जानिए गठबंधन की चुनावी कहानी और इतिहास

कब-कब साथ आए BJP और अकाली दल, जानिए गठबंधन की चुनावी कहानी और इतिहास

प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे को लेकर सुखबीर सिंह बादल ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे को लेकर सुखबीर सिंह बादल ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन के संकेत, अमित शाह बोले- अकाली दल का होगा सीएम

पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन के संकेत, अमित शाह बोले- अकाली दल का होगा सीएम

पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता की राय को मिलेगी जगह, BJP ने शुरू किया संकल्प पत्र अभियान

पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता की राय को मिलेगी जगह, BJP ने शुरू किया संकल्प पत्र अभियान

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581