रात के सन्नाटे में धमाका: डेटोनेटर फटने से सीएससी संचालक घायल, 2 संदिग्ध हिरासत में

जांजगीर-चांपा

जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बनाहिल में स्थित वेदांत सर्विस सीएससी सेंटर में डेटोनेटर फटने से हड़कंप मच गया। इस विस्फोट में दुकान संचालक को चोटें आई हैं, वहीं कंप्यूटर, कुर्सी, टेबल सहित अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गए।

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार भूपेन्द्र कुमार साहू (37 वर्ष), ग्राम धरदेई, थाना शिवरीनारायण, वर्तमान में ग्राम बनाहिल में रहकर स्टेट बैंक के पास वेदांत सर्विस के नाम से सीएससी सेंटर संचालित करता है। शनिवार की रात करीब 11:45 बजे उन्हें दुकान का शटर खुलने-बंद होने जैसी आवाज सुनाई दी। जब वे कमरे से बाहर निकलकर दुकान पहुंचे, तो अंदर धुआं भरा हुआ था और कोई वस्तु जलती हुई नजर आई।

जांच करने पर उन्होंने देखा कि वह एक डेटोनेटर था, जिसमें चार डेटोनेटर जुड़े हुए थे। खतरे को भांपते हुए उन्होंने उसे उठाकर दुकान के बाहर फेंक दिया। इसी दौरान जोरदार विस्फोट हो गया, जिससे दुकान के अंदर रखे कंप्यूटर, सीपीयू, कुर्सी, रैक और प्रिंटर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। विस्फोट की चपेट में आने से भूपेन्द्र साहू के बाएं पैर में भी चोट आई है।

घटनास्थल का निरीक्षण

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और फॉरेंसिक विभाग के वैज्ञानिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में यह मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस दो संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है एएसपी उमेश कश्यप का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

 

Related Posts

छठ महापर्व पर रेलवे की खास तैयारी, स्टेशनों पर वार रूम और ट्रेनों में श्वान दस्ते से होगी जांच

पटना  बिहार में लगभग 400 ऐसे छठ घाट चिह्नित किए गए हैं, जहां तक जाने के लिए रेल ट्रैक पार करना पड़ता है। छठ के दौरान इन घाटों पर बड़ी…

कुरान की आयतों वाला पेंडेंट पहनकर चर्चा में आईं करीना कपूर, कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल

भोपाल भोपाल रियासत के एक पेंडेंट को लेकर विवाद छिड़ गया है। यह विवाद इसलिए है कि उस पर कुरान की आयतें लिखी हुई हैं। इन आयतों वाले पेंडेंट को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Amul Milk Price Hike: पंजाब में अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

Amul Milk Price Hike: पंजाब में अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

केजरीवाल के आवास पर AAP नेताओं की बैठक आज, पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर?

केजरीवाल के आवास पर AAP नेताओं की बैठक आज, पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर?

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, कांग्रेस ने शुरू किया ‘पंजाब मंगदा इंसाफ’ अभियान

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, कांग्रेस ने शुरू किया ‘पंजाब मंगदा इंसाफ’ अभियान

संगरूर हादसे के पीड़ितों के लिए CM मान ने जताई संवेदना, मृतकों और घायलों का ब्योरा जारी

संगरूर हादसे के पीड़ितों के लिए CM मान ने जताई संवेदना, मृतकों और घायलों का ब्योरा जारी

6 जिलों के डिप्टी कमिश्नर बदले, पंजाब में 20 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

6 जिलों के डिप्टी कमिश्नर बदले, पंजाब में 20 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

पंजाब में बड़ी वारदात, यूपी के व्यापारियों को बंधक बनाकर ऐंठे 72 लाख रुपये

पंजाब में बड़ी वारदात, यूपी के व्यापारियों को बंधक बनाकर ऐंठे 72 लाख रुपये

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581