आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

हैदराबाद
आज सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच आईपीएल 2026 का 10वां मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों की दोपहर साढ़े तीन बजे से हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में भिड़ंत होगी। टॉस तीन बजे होगा। ईशान किशन की अगुवाई वाली एसआरएच मौजूदा सीजन में तीसरा मैच खेलने उतरेगी। हालांकि, ईशान ब्रिगेड अपने होम ग्राउंड में पहली बार खेलेगी। एसआरएच को आरसीबी के खिलाफ हार और केकेआर के सामने जीत मिली। हैदराबाद अंक तालिका में फिलहाल पांचवें स्थान पर है। वहीं, ऋषभ पंत के नेतृत्व वाली लखनऊ टीम का दूसरा मैच है। उसे पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स से हार झेलनी पड़ी। दिल्ली रविवार को जीत की तलाश में होगी जबकि एसआरएच की नजर होम ग्राउंड पर धमाल मचाने पर होगी। आइए, एक नजर हैदराबाद स्टेडियम की पिच रिपोर्ट पर डालते हैं-

SRH vs LSG पिच रिपोर्ट
राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। बॉल यहां बल्ले पर अच्छी तरह आती है, जिससे बड़े शॉट लगाने में ज्यादा कठिनाई नहीं होती। यहां एक मैच में 40 ओवर में आसानी से 400 प्लस रन बन सकते हैं। हैदराबाद में बाद में बैटिंग करने वाली टीम को 220 से लेकर 250 तक का टारगेट मिले तो हैरानी नहीं होगी। हालांकि, यह इस बात पर निर्भर करता है कि पहले बैटिंग करने वाली टीम परिस्थितियों का कैसे फायदा उठाती है। यहां अब तक कुल 83 मैच खेले गए हैं, जिसमें 47 टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए। हैदराबाद में आईपीएल के पिछले सीजन के दौरान पांच मैचों से चार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने जीते। टूर्नामेंट के मौजूदा सीजन में भी यही ट्रेंड जारी रहने की उम्मीद है। यह मैदान बल्लेबाजों को भले ही बहुत रास आता हो लेकिन स्पिनर भी अहम भूमिका सकते हैं, खासकर जब गेंद को थोड़ा ज्यादा ड्रिफ्ट कराएं और फ्लाइट देने की हिम्मत दिखाएं?

हैदराबाद स्टेडियम के आईपीएल आंकड़े
मैच- 83

पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 35

टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 47

टॉस जीतकर जीते गए मैच- 31

टॉस हारकर जीते गए मैच- 51

बेनतीजा मैच- 1

टाई हुए मैच- 1

पहली पारी का औसत स्कोर- 166

हाईएस्ट स्कोर- 286/6

लोएस्ट स्कोर- 80

सफलतापूर्वक चेज किया गया सबसे बड़ा स्कोर- 247/2

SRH vs LSG हेड-टू-हेड
आईपीएल में हैदराबाद और लखनऊ के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों ने आपस में कुल 6 मैच खेले हैं। एलएसजी ने चार मैचों में जीत दर्ज की और एसआरएच ने दो मुकाबलों में बाजी मारी। हालांकि, हैदराबाद टीम ने लखनऊ के खिलाफ पिछली तीन में से दो मैच जीते हैं। लखनऊ को हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच में अगर जीत दर्ज करनी है तो उसके बल्लेबाजों को अहम भूमिका निभानी पड़ेगी। सनराइजर्स की टीम ने अपने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 65 रन से हराया था जिससे वह अपने घरेलू मैदान पर सत्र के पहले मैच में आत्मविश्वास के साथ उतरेगी।

 

Related Posts

वनडे रन चेज में विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, टॉप-5 बल्लेबाजों की सूची में बनाई जगह

नई  दिल्ली  विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में 74 रनों की शानदार पारी खेलकर वनडे क्रिकेट की दूसरी पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड…

विराट कोहली के बर्थडे पर खास चर्चा, अनुष्का के साथ उनकी खूबसूरत जिंदगी के 8 राज

मुंबई  टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के पति विराट कोहली आज 5 नवंबर को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर स्टार क्रिकेटर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581