रूस में जब्त संपत्तियों का बड़ा हिस्सा सरकारी निगमों और पुतिन के करीबियों को मिला

मॉस्को
 रूस और यूक्रेन के बीच चार साल से ज्यादा समय से चल रहा संघर्ष दिन-प्रतिदिन और भयावह होता जा रहा है। दूसरी तरफ यूक्रेन के साथ लंबे खिंचते युद्ध के बढ़ते खर्च को पूरा करने के लिए रूस की सरकार ने देश के भीतर ही पैसे जुटाने का एक नया रास्ता निकाला है। 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी अधिकारी बड़े पैमाने पर निजी कंपनियों और संपत्तियों का राष्ट्रीयकरण कर रहे हैं।

चौंकाने वाली बात यह है कि इस कार्रवाई की जद में केवल विदेशी कंपनियां या सरकार विरोधी लोग ही नहीं, बल्कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बेहद करीबी और वफादार माने जाने वाले अरबपति और पूर्व सांसद भी आ रहे हैं।

वफादारी भी नहीं बचा पा रही संपत्ति
बड़ी बात यह है कि इस अभियान के बाद रूस के कारोबारी जगत में डर का माहौल है। अब यह साफ हो गया है कि सिर्फ राजनीतिक वफादारी किसी की निजी संपत्ति को बचाने के लिए काफी नहीं है।

इस बात को ऐसे समझा जा सकता है कि रूस की सबसे बड़ी कृषि कंपनियों में से एक रुसाग्रो के संस्थापक और पूर्व सीनेटर वादिम मोशकोविच ने हमेशा क्रेमलिन के प्रति अपनी वफादारी दिखाई। फरवरी 2022 में जिस दिन रूस ने यूक्रेन पर हमला शुरू किया था, उस दिन भी उन्होंने पुतिन से मुलाकात की थी। इसके बावजूद धोखाधड़ी और रिश्वतखोरी के आरोपों में इस साल उनकी करीब 7 अरब डॉलर की संपत्ति जब्त कर ली गई।

सत्तारूढ़ पार्टी के सांसद भी निशाने पर
पुतिन की पार्टी यूनाइटेड रशिया के सांसद और अरबपति कॉन्स्टेंटिन स्ट्रुकोव को सोने के खनन उद्योग में योगदान के लिए पुतिन के निर्देश पर सम्मान मिल चुका है। फिर भी पिछले साल उनकी प्रमुख गोल्ड कंपनी युझुरालजोलोटो की हिस्सेदारी समेत कई संपत्तियां जब्त कर ली गईं।

पूर्व जज की 100 संपत्तियां जब्त
इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज विक्टर मोमोतोव पर 10 करोड़ डॉलर से ज्यादा की होटल चेन अवैध रूप से चलाने का आरोप लगाकर उनकी करीब 100 संपत्तियां जब्त कर ली गईं। अर्थशास्त्री आंद्रेई याकोवलेव के मुताबिक रूस में आर्थिक संसाधन सिकुड़ रहे हैं, इसलिए सत्ता के सबसे करीबी गुट बाकी बची संपत्तियों को निगलने की कोशिश कर रहे हैं।

आंकड़ों में समझें कब्जे की रफ्तार
मॉस्को की आर्थिक एजेंसी AK&M के आंकड़ों से पता चलता है कि रूस में निजी संपत्तियों पर सरकारी कब्जे की रफ्तार कितनी तेजी से बढ़ी है।

साल     कुल विलय और अधिग्रहण (M&A) में जब्त संपत्तियों की हिस्सेदारी
2024     7%
2025     20% से अधिक
2026 (अब तक)     करीब 40%

विदेशी कंपनियां भी चपेट में
इतना ही नहीं रूसी सरकार ने कई बड़ी विदेशी कंपनियों के स्थानीय कारोबार को भी अपने नियंत्रण में ले लिया है। इनमें स्विस फूड कंपनी नेस्ले, फ्रांसीसी रिटेलर औचन,जापान टोबैको, जर्मन रिटेलर मेट्रो और अमेरिकी कंपनी एप्टार की रूसी शाखा शामिल हैं। क्रेमलिन ने इसे अमित्र देशों की सैन्य कार्रवाइयों का जवाब बताया है।

जब्त संपत्तियों का असली फायदा किसे हो रहा है?
नियमों के मुताबिक, जब्त की गई कंपनियों को खुली नीलामी के जरिए बेचा जाना चाहिए। लेकिन शोध संस्था सीडर के प्रमुख अर्नोल्ड खाचतुरोव के अनुसार, 90% से ज्यादा जब्त संपत्तियां सीधे सरकारी निगमों या पुतिन के लंबे समय से करीबी रहे लोगों के हाथों में जा रही हैं।

उदाहरण के तौर पर ऐसे समझिए अमेरिकी कंपनी एप्टार की रूसी शाखा जिसका सालाना राजस्व 2 करोड़ डॉलर से ज्यादा था को एक राष्ट्रपति आदेश के जरिए चेचन्या के नेता रमजान कादिरोव के भतीजे की कंपनी को सौंप दिया गया। इसी तरह, रूस की सबसे बड़ी कार डीलरशिप 'रोल्फ' (Rolf) को इसके संस्थापक सर्गेई पेत्रोव से छीनकर पुतिन के करीबी उमर क्रेमलेव को दे दिया गया।

ड्रोन हमले रोकने में नाकाम रहे तो भी जाएगी कंपनी
इस बात को ऐसे समझिए कि अगस्त में पुतिन ने एक नए आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं, जिससे इस अभियान के और तेज होने की आशंका है। इसके तहत, यदि कोई निजी कंपनी यूक्रेनी ड्रोन हमलों से अपनी रिफाइनरी, संचार नेटवर्क या औद्योगिक ठिकानों की सुरक्षा करने में विफल रहती है, तो सरकार अस्थायी रूप से उस पर कब्जा कर सकती है। सरकार के मुताबिक, कम से कम 167 बड़े ठिकाने इस दायरे में आते हैं।

गौरतलब है कि संपत्ति के अधिकार कमजोर होने से रूस में विदेशी निवेश बुरी तरह प्रभावित हो रहा है, यहां तक कि रूस के सबसे बड़े आर्थिक साझेदार चीन के निवेशक भी अब हिचक रहे हैं। वहीं, जिन कारोबारियों की कंपनियां छीनी गई हैं, वे अब यूरोपीय देशों से मांग कर रहे हैं कि इन राष्ट्रीयकृत कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया जाए, क्योंकि इनकी कमाई का इस्तेमाल सीधे तौर पर यूक्रेन युद्ध को फंड करने में हो रहा है।

Related Posts

बांग्लादेश में बम धमाके और आगजनी के बाद सुरक्षा कड़ी, BGB की अतिरिक्त प्लाटून तैनात

ढाका बांग्लादेश में रविवार को सत्ताधारी बीएनपी (BNP) कार्यकर्ताओं और अवामी लीग के युवा विंग के कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प में अवामी लीग का एक कार्यकर्ता मारा गया। यह…

रक्षा समझौते पर अमल में देरी के बाद पाकिस्तान ने सऊदी अरब में तैनात किए सैनिक

इस्लामाबाद  यमन के हूती विद्रोहियों के लगातार हो रहे मिसाइल और ड्रोन हमलों के बीच पाकिस्तान ने आखिरकार सऊदी अरब के साथ किए अपने रक्षा समझौते को निभाने की तरफ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

’70 सालों तक परिवारों को मिला बढ़ावा’, CM भगवंत मान ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना

’70 सालों तक परिवारों को मिला बढ़ावा’, CM भगवंत मान ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना

दवाओं की अवैध बिक्री और दुरुपयोग पर हाईकोर्ट सख्त, निगरानी व्यवस्था को लेकर मांगा जवाब

दवाओं की अवैध बिक्री और दुरुपयोग पर हाईकोर्ट सख्त, निगरानी व्यवस्था को लेकर मांगा जवाब

वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन से ठगी पर ED सख्त, सात करोड़ के मामले में पूरक शिकायत दाखिल

वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन से ठगी पर ED सख्त, सात करोड़ के मामले में पूरक शिकायत दाखिल

पंजाब में दवाओं की बिक्री पर नई पाबंदी, प्रीगाबालिन खरीदने के लिए दिखाने होंगे दस्तावेज़

पंजाब में दवाओं की बिक्री पर नई पाबंदी, प्रीगाबालिन खरीदने के लिए दिखाने होंगे दस्तावेज़

पंजाब में परिसीमन के बाद बदलेगा राजनीतिक समीकरण, विधानसभा में 59 और लोकसभा में सात सीटें बढ़ेंगी

पंजाब में परिसीमन के बाद बदलेगा राजनीतिक समीकरण, विधानसभा में 59 और लोकसभा में सात सीटें बढ़ेंगी

जालंधर के कई इलाकों में आज बिजली संकट, 18 फीडरों पर रहेगा पावर कट

जालंधर के कई इलाकों में आज बिजली संकट, 18 फीडरों पर रहेगा पावर कट

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581