मुख्यमंत्री ने सरगंवा में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के साथ सुनी ‘मन की बात’

सरगंवा में मिनी स्टेडियम निर्माण की घोषणा, युवाओं से नशामुक्त और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान

प्रधानमंत्री ने नवाचार, उद्यमिता, फिट इंडिया और डिजिटल सशक्तीकरण के माध्यम से दिया विकसित भारत का संदेश

 

रायपुर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ देशवासियों को प्रेरित करने, समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने का सशक्त माध्यम बन गया है। प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों, जनहित के प्रयासों और प्रेरणादायी उपलब्धियों को सामने लाकर लोगों को राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने के लिए प्रेरित करते हैं।

मुख्यमंत्री साय आज सरगुजा जिले के प्रवास के दौरान अंबिकापुर के सरगंवा स्थित पुष्प वाटिका में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 140वीं कड़ी का श्रवण कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के युवाओं को खेलकूद की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरगंवा में मिनी स्टेडियम निर्माण की घोषणा की। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और अपनी ऊर्जा एवं प्रतिभा का उपयोग प्रदेश के विकास में करने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ के माध्यम से एक परिवार के मुखिया की तरह देशवासियों से आत्मीय संवाद करते हैं। वे न केवल देश की उपलब्धियों को साझा करते हैं, बल्कि समाज के सामने मौजूद चुनौतियों के समाधान के लिए भी नागरिकों को जागरूक और प्रेरित करते हैं। यही कारण है कि यह कार्यक्रम जन-जन से जुड़कर एक व्यापक जनआंदोलन का स्वरूप ले चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आज के कार्यक्रम में युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया। उन्होंने फिट इंडिया अभियान, साइकिलिंग और खेलों में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए युवाओं को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से सशक्त और अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा शक्ति ही विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का सबसे बड़ा आधार है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने शासकीय कर्मचारियों की कार्यक्षमता और कौशल विकास के लिए संचालित आईगॉट कर्मयोगी डिजिटल प्लेटफॉर्म की उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला। यह प्लेटफॉर्म शासकीय सेवाओं को अधिक दक्ष, प्रभावी और नागरिक-केंद्रित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रधानमंत्री ने संचार साथी पोर्टल के माध्यम से गुम हुए मोबाइल फोन का पता लगाने तथा साइबर धोखाधड़ी से बचाव के उपायों की जानकारी देकर डिजिटल जागरूकता का भी संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारतीय गुड़, चॉकलेट और ऊंटनी के दूध से जुड़े नवाचारों एवं स्टार्टअप का उल्लेख कर यह संदेश दिया है कि स्थानीय संसाधनों, परंपरागत उत्पादों और नए विचारों के माध्यम से उद्यमिता एवं स्वरोजगार की व्यापक संभावनाएं विकसित की जा सकती हैं।

छत्तीसगढ़ के नवाचारी प्रयासों को ‘मन की बात’ से मिली राष्ट्रीय पहचान
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के पूर्ववर्ती प्रसारणों में बस्तर पंडुम, कोरिया जिले के जल संचय अभियान और ‘हर घर मुनगा’ जैसे नवाचारी प्रयासों की सराहना की है। प्रधानमंत्री द्वारा इन प्रयासों का उल्लेख किए जाने से छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी से जुड़ी पहलों को राष्ट्रीय पहचान मिली है। इससे प्रदेशवासियों का उत्साह बढ़ा है और अन्य क्षेत्रों को भी ऐसे सकारात्मक कार्यों की प्रेरणा मिली है।

युवाओं की प्रतिभा को निखारने और खेल सुविधाओं के विस्तार पर जोर
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को शिक्षा, खेल, कौशल विकास और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश के ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों में भी खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता उन्हें उचित मंच, प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराने की है। सरगंवा में मिनी स्टेडियम का निर्माण इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर खेलों और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आग्रह किया।

जनकल्याण और विकास के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार सुशासन, जनकल्याण और समावेशी विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की लाखों महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाया जा रहा है। वहीं बस्तर में नक्सलवाद के विरुद्ध मिली सफलताओं से शांति, विश्वास और विकास का नया वातावरण निर्मित हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक और खनिज संपदा से समृद्ध रत्नगर्भा भूमि है। राज्य सरकार इस संपदा से प्राप्त राजस्व का उपयोग जनकल्याण, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और रोजगार के नए अवसरों के सृजन के लिए कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की समृद्धि का वास्तविक अर्थ तभी है, जब विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।  

 

Related Posts

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मुख्य भवन और छात्रावासों के निर्माण कार्य का विधिवत पूजन कर शुभारंभ किया

रायपुर “उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र विद्यार्थियों, किसानों और युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करेगा। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण अंचलों के बच्चों को अपने क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और…

डॉ. वर्णिका शर्मा ने महिलाओं से किया संवाद, शासकीय योजनाओं की दी जानकारी

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने आज बिरगांव नगर निगम के मां शीतला वार्ड क्रमांक-17 स्थित बूथ क्रमांक-156 में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

’70 सालों तक परिवारों को मिला बढ़ावा’, CM भगवंत मान ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना

’70 सालों तक परिवारों को मिला बढ़ावा’, CM भगवंत मान ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना

दवाओं की अवैध बिक्री और दुरुपयोग पर हाईकोर्ट सख्त, निगरानी व्यवस्था को लेकर मांगा जवाब

दवाओं की अवैध बिक्री और दुरुपयोग पर हाईकोर्ट सख्त, निगरानी व्यवस्था को लेकर मांगा जवाब

वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन से ठगी पर ED सख्त, सात करोड़ के मामले में पूरक शिकायत दाखिल

वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन से ठगी पर ED सख्त, सात करोड़ के मामले में पूरक शिकायत दाखिल

पंजाब में दवाओं की बिक्री पर नई पाबंदी, प्रीगाबालिन खरीदने के लिए दिखाने होंगे दस्तावेज़

पंजाब में दवाओं की बिक्री पर नई पाबंदी, प्रीगाबालिन खरीदने के लिए दिखाने होंगे दस्तावेज़

पंजाब में परिसीमन के बाद बदलेगा राजनीतिक समीकरण, विधानसभा में 59 और लोकसभा में सात सीटें बढ़ेंगी

पंजाब में परिसीमन के बाद बदलेगा राजनीतिक समीकरण, विधानसभा में 59 और लोकसभा में सात सीटें बढ़ेंगी

जालंधर के कई इलाकों में आज बिजली संकट, 18 फीडरों पर रहेगा पावर कट

जालंधर के कई इलाकों में आज बिजली संकट, 18 फीडरों पर रहेगा पावर कट

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581