कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान आई सामने, प्रदेश प्रभारी के सामने समर्थकों ने किया शक्ति प्रदर्शन

दुर्ग 
 छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की कवायद के बीच पार्टी की अंदरूनी खींचतान एक बार फिर सामने आई है। भिलाई के सेक्टर-4 में शुक्रवार को आयोजित भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधायक देवेंद्र यादव के समर्थकों ने जमकर शक्ति प्रदर्शन किया। सम्मेलन में मंच पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एक साथ नजर आए, जबकि कार्यकर्ता अपने-अपने नेताओं के समर्थन में नारेबाजी करते रहे। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत के स्वागत के दौरान शुरू हुआ समर्थकों का शक्ति प्रदर्शन सम्मेलन के मंच तक जारी रहा।

सुखदेव भगत के पहुंचते ही देवेंद्र यादव के समर्थकों ने ‘छत्तीसगढ़ के कौन खेवैया, देवेंद्र भैया-देवेंद्र भैया' के नारे लगाने शुरू कर दिए। देवेंद्र यादव और सुखदेव भगत की तस्वीरों वाली तख्तियां लेकर समर्थक मंच के सामने डटे रहे। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मंच पर भी चढ़ गए और हटने के लिए कहे जाने पर वहीं बैठ गए।

इस बीच भूपेश बघेल के समर्थकों ने भी अपने नेता के पक्ष में जमकर नारेबाजी की। बघेल ने अपने समर्थकों को टोकते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाएं। उनकी इस अपील को व्यक्तिगत नारेबाजी के बीच पार्टी की एकजुटता को प्राथमिकता देने के संदेश के रूप में देखा गया। सम्मेलन के दौरान तख्तियों, नारेबाजी, गुलदस्तों से स्वागत और दोपहर के भोज में गैरमौजूदगी को लेकर भी सियासी चर्चाएं होती रहीं। पार्टी को एकजुट करने के उद्देश्य से आयोजित इस सम्मेलन में बघेल और यादव के बीच कथित राजनीतिक दूरी चर्चा का विषय बनी रही। 

Related Posts

कलेक्टर साहब के समक्ष हमारी मांग है कि वे आगे निर्देश दें, ताकि कार्रवाई में तेजी आए: गोपाल इटालिया

धोलका के सरगवाला के किसानों के खेतों से कंपनियां गैस पाइपलाइन बिछा रही हैं और इसके विरोध में जब किसानों और आम आदमी पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष…

आम आदमी पार्टी ने किसानों के समर्थन में महाधिवेशन का ऐलान किया था, लेकिन डरी हुई बीजेपी सरकार ने अधिवेशन की इजाज़त नहीं दी: यसुदान गढ़वी

आज आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष येसुदान गढ़वी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के ज़रिए एक बहुत ज़रूरी मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए कहा कि जब कंपनी ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मालिकाना हक के मुद्दे पर चंडीगढ़ में सियासी घमासान, AAP और कांग्रेस ने घेरा

मालिकाना हक के मुद्दे पर चंडीगढ़ में सियासी घमासान, AAP और कांग्रेस ने घेरा

पटियाला में वोटिंग के बीच मचा बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

पटियाला में वोटिंग के बीच मचा बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

चंडीगढ़ स्मार्टसिटी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, अनुभव मिश्रा तक पहुंची करोड़ों की रकम

चंडीगढ़ स्मार्टसिटी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, अनुभव मिश्रा तक पहुंची करोड़ों की रकम

पंजाब के 12 जिलों पर धुंध का असर, तापमान में बदलाव से मिली राहत

पंजाब के 12 जिलों पर धुंध का असर, तापमान में बदलाव से मिली राहत

पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581