महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक को कैबिनेट मंजूरी, CM यादव ने PM मोदी को दिया धन्यवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का परिसीमन एवं महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक की कैबिनेट से मंजूरी के लिए जताया आभार

देश की मातृशक्ति को दी बधाई और शुभकामनाएं

भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा परिसीमन एवं महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्रिमंडल के इस दूरदर्शी निर्णय के परिप्रेक्ष्य में देश की सभी मातृशक्ति को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 'एक्स' पर कहा है कि यह देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को अधिक समावेशी और सशक्त बनाने वाला ऐतिहासिक निर्णय है। इससे लोकसभा एवं राज्यों की विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का मार्ग प्रशस्त होगा। साथ ही, लोकसभा की मौजूदा सीटों में 50 प्रतिशत वृद्धि के प्रस्ताव से जनप्रतिनिधित्व का भी विस्तार होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि संशोधन विधेयक से देश के विकास में हर क्षेत्र की आवाज को और मुखरता से संसद में रखा जा सकेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले लागू करने के लिए नए परिसीमन आयोग के शीघ्र गठन और आरक्षित सीटों के रोटेशन का प्रावधान भी किया गया है। 

 

Related Posts

हरियाणा बनेगा अंतरराष्ट्रीय शिक्षा केंद्र, विदेशी विश्वविद्यालयों से जुड़ेंगे 30 शिक्षण संस्थान

 पंचकूला  हरियाणा के विश्वविद्यालयों को वैश्विक पहचान दिलाने और प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय शिक्षा का केंद्र बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। हरियाणा सरकार ने वर्ष 2047 तक प्रदेश में…

परिसीमन बिल पर हेमंत सोरेन ने बुलाई बैठक, एसटी आरक्षित सीटों को लेकर बढ़ी चिंता

रांची  देश में नया परिसीमन लागू होने पर झारखंड में लोकसभा की सात और विधानसभा की 41 सीटें बढ़ सकती हैं. इससे राज्य में लोकसभा सीटों की संख्या 14 से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब के 12 जिलों पर धुंध का असर, तापमान में बदलाव से मिली राहत

पंजाब के 12 जिलों पर धुंध का असर, तापमान में बदलाव से मिली राहत

पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने घोषित किए 30 उम्मीदवार, गुटबाजी में बदले सियासी समीकरण

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने घोषित किए 30 उम्मीदवार, गुटबाजी में बदले सियासी समीकरण

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581