बचे हुए चावल से बनाएं कर्नाटक की मशहूर कूर्गी रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाएंगे

अक्सर घर में खाने के बाद भी पके हुए चावल बच जाते हैं, जिन्हें दोबारा खाने का मन नहीं करता. ऐसे में ज्यादातर लोग इन चावलों को फेंक देते हैं या फिर उनसे कुछ अलग बनाने के बारे में सोचते हैं. आज हम आपको बचे हुए चावल से टेस्टी रोटी बनाना बताएंगे, जिसे कर्नाटक में कूर्गी रोटी कहा जाता है. इसे बनाने के लिए पके हुए चावल, चावल का आटा और नमक जैसी घर में आसानी से मिलने वाली चीजों की जरूरत होती है. इस रोटी की खासियत है कि इसका आटा तैयार करने में बचे हुए चावल का इस्तेमाल किया जाता है.

इसे तवे पर सेंकने के बाद गैस की आंच पर भी पकाया जाता है, जिससे रोटी अच्छी तरह फूल जाती है और उस पर हल्के भूरे निशान आ जाते हैं. ऊपर से थोड़ा घी लगाने पर इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. आप इसे सुबह के नाश्ते, दोपहर या रात के खाने में अपनी पसंद की सब्जी, दाल या चटनी के साथ परोस सकते हैं. आइए जानते हैं घर पर आसानी से कूर्गी रोटी बनाने की आसान रेसिपी.

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)
3/4 कप बचे हुए या बने हुए चावल
1 कप चावल का आटा
नमक स्वादानुसार
जरूरत के अनुसार पानी
बेलने के लिए चावल का आटा
ऊपर से लगाने के लिए घी

कूर्गी रोटी बनाएंगे कैसे?

  • कूर्गी रोटी बनाने के लिए सबसे पहले पके हुए चावल को मिक्सर में डालें. इसमें थोड़ा पानी मिलाकर अच्छी तरह पीस लें और मुलायम पेस्ट तैयार कर लें.
  • अब इस पेस्ट को एक बड़े बर्तन में निकाल लें. इसमें चावल का आटा और स्वादानुसार नमक डालें. जरूरत के हिसाब से थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए सख्त आटा गूंथ लें. इसके बाद आटे को ढककर लगभग 15 मिनट के लिए रख दें.
  • 15 मिनट बाद आटे को निकालकर उसके 8 बराबर हिस्से कर लें. अब एक हिस्से को लेकर सूखे चावल के आटे की मदद से गोल रोटी बेल लें. इसी तरह बाकी हिस्सों की भी रोटियां तैयार कर लें.
  • अब एक तवा गर्म करें और उस पर रोटी डाल दें. जब रोटी की ऊपरी सतह पर छोटे-छोटे बुलबुले दिखाई देने लगें तो इसे पलट दें. दूसरी तरफ से भी कुछ सेकंड तक सेंक लें.
  • इसके बाद रोटी को तवे से हटाकर सीधे गैस की धीमी आंच पर रखें. इसे दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंकें, जब तक कि रोटी फूलने न लगे और उस पर हल्के भूरे निशान न दिखने लगें.
  • इसी तरह बाकी रोटियां भी तैयार कर लें. आखिर में गरमा-गरम कूर्गी रोटी पर थोड़ा घी लगाएं और अपनी पसंद की सब्जी, दाल या चटनी के साथ परोसें.

 

Related Posts

नाइट शिफ्ट करने वालों के दिल में दिखे बदलाव, 42 हजार लोगों पर हुआ अध्ययन

रात में बार-बार काम करने वाले लोगों के दिल की बनावट और उसकी मांसपेशियों के काम करने के तरीके में बदलाव हो सकता है। एक नए अध्ययन में यह बात…

सपने में दिखें ये 5 चीजें तो समझें चमकने वाली है किस्मत, मिल सकते हैं शुभ संकेत

सोते समय हर किसी को कोई न कोई सपना जरूर आता है. कई बार सुबह उठने के बाद भी कुछ सपने अच्छी तरह याद रहते हैं, तो कुछ थोड़ी देर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ स्मार्टसिटी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, अनुभव मिश्रा तक पहुंची करोड़ों की रकम

चंडीगढ़ स्मार्टसिटी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, अनुभव मिश्रा तक पहुंची करोड़ों की रकम

पंजाब के 12 जिलों पर धुंध का असर, तापमान में बदलाव से मिली राहत

पंजाब के 12 जिलों पर धुंध का असर, तापमान में बदलाव से मिली राहत

पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने घोषित किए 30 उम्मीदवार, गुटबाजी में बदले सियासी समीकरण

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने घोषित किए 30 उम्मीदवार, गुटबाजी में बदले सियासी समीकरण

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581