1 दिसंबर से रेल सफर पर कोहरे की मार, बिहार की 20 ट्रेनें बंद और 26 के फेरे घटेंगे

पटना
 सर्दी का मौसम अपना प्रभाव दिखा रहा है। सर्दी और कोहरे में इजाफा हो रहा है। इस बीच कोहरे के कारण एक दिसंबर से 28 फरवरी तक 20 ट्रेनें रद्द रहेंगी और 26 के फेरे घटेंगे। पूर्व मध्य रेलवे (पूमरे), हाजीपुर ने रेल परिचालन सुरक्षित और सुचारू बनाए रखने के लिए यह बदलाव किए हैं। इससे बिहार आने और बिहार से जाने वाले यात्रियों पर प्रभाव पड़ने वाला है क्योंकि कैंसिल की गई ट्रेनों में कई गाड़ियां बिहार से होकर गुजरती हैं। यात्रियों से हेल्पलाइन नंबर लेकर यात्रा पर निकलने की अपील की गयी है।

रद्द ट्रेनों में प्रयागराज-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस दो दिसंबर से 24 फरवरी तक रद्द रहेगी। आनंद विहार-सांतरागाछी एक्सप्रेस का परिचालन सात दिसंबर से 23 फरवरी तक बंद रहेगा। नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस तीन दिसंबर से दो मार्च तक रद्द रहेगी। अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस एक दिसंबर से दो मार्च तक नहीं चलेगी। हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस एक दिसंबर से 27 फरवरी तक रद्द रहेगी। डिब्रूगढ़-चंडीगढ़, कामाख्या-गया, कामाख्या-आनंद विहार और बरौनी-अंबाला हरिहर एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें भी पूरे कोहरे के मौसम में रद्द रहेंगी।

फेरों में कटौती
नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस कामाख्या से रविवार और बुधवार तथा आनंद विहार से मंगलवार और शुक्रवार को रद्द रहेगी। सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस अलीपुरद्वार से बुधवार व शनिवार, दिल्ली से शुक्रवार व सोमवार को नहीं चलेगी। आनंद विहार-भागलपुर गरीब रथ आनंद विहार से बुधवार, भागलपुर से गुरुवार को रद्द रहेगी। अजमेर-सियालदह मंगलवार, गुरुवार और शनिवार एवं बुधवार, शुक्रवार और रविवार) नहीं चलेगी। पाटलिपुत्र-लखनऊ और पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस के फेरों में भी सप्ताह में तीन से चार दिन कटौती की जाएगी

यात्रियों से रेलवे की अपील
हावड़ा-मथुरा चंबल एक्सप्रेस चार दिसंबर से 26 फरवरी के बीच आगरा कैंट और मथुरा के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। पूमरे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने यात्रियों से अपील की है कि ठंड में यात्रा से पहले पूछताछ प्रणाली या हेल्पलाइन नंबर से जानकारी लेकर निकलें।

त्योहार स्पेशल ट्रेनों में एक हजार तक सीटें हैं खाली
त्योहार के बाद दूसरे शहरों में लौटने वाले यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है। पूर्व मध्य रेल की ओर से जारी सूची के अनुसार 28-30 नवंबर तक चलने वाली त्योहार स्पेशल ट्रेनों में बड़ी संख्या में सीटें खाली हैं। सबसे अधिक 1015 बर्थ पटना-आनंद विहार स्पेशल में उपलब्ध हैं। वहीं, मुजफ्फरपुर होकर गुजरने वाली पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र स्पेशल में भी स्लीपर और एसी श्रेणी में अच्छी संख्या में बर्थ खाली हैं। ऐसे में यात्रियों के पास नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग से बचने का विकल्प है।

पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र स्पेशल (03215) में 28 नवंबर को स्लीपर की 521, तृतीय वातानुकूलित की 143 और द्वितीय वातानुकूलित की 26 बर्थ खाली हैं। 30 नवंबर को इसी ट्रेन में स्लीपर की 524, तृतीय वातानुकूलित की 150 और द्वितीय वातानुकूलित की 30 बर्थ उपलब्ध हैं। वापसी दिशा की पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल (03216) में 29 नवंबर को स्लीपर की 480 और 30 नवंबर को 511 बर्थ खाली हैं। दोनों तिथियों में एसी श्रेणी में भी सीटें उपलब्ध हैं।

Related Posts

भ्रष्टाचार के खिलाफ हरियाणा में ताबड़तोड़ कार्रवाई, सात जिलों में रिश्वतखोरी के 239 मामले दर्ज

चंडीगढ़  हरियाणा में इस साल भ्रष्टाचारियों के खिलाफ 239 मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 200 अधिकारी-कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया। आरोपितों के खिलाफ अदालतों में 375…

गोरक्षपीठाधीश्वर योगी ने गोशाला में गुड़-हरा चारा खिलाकर की गोमाता की सेवा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन सीएम ने मां के चरणों में झुकाया शीश, स्वस्थ-समृद्ध उत्तर प्रदेश के लिए की प्रार्थना मंदिर की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

पंजाब में सर्दी के साथ प्रदूषण की मार, तापमान 5 डिग्री, AQI 200 के पार

पंजाब में सर्दी के साथ प्रदूषण की मार, तापमान 5 डिग्री, AQI 200 के पार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581