AI पर बढ़ेगा Swiggy का जोर, Instamart से 340 कर्मचारियों को निकालने की तैयारी

नई दिल्ली
 ऑनलाइन फूड और ग्रॉसरी डिलीवरी प्लेटफॉर्म, स्विगी (Swiggy) अपने क्विक कॉमर्स डिवीजन, इंस्टामार्ट से 340 कर्मचारियों को निकालने जा रही है। दरअसल, कंपनी ग्रोथ के अगले चरण के लिए अपने बिजनेस को रीस्ट्रक्चर कर रही है, और AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का इस्तेमाल भी बढ़ा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने यह जानकारी दी है। कंपनी ने लागत कम करने के लिए छंटनी का यह कदम ऐसे समय में उठाया है, जब इंस्टामार्ट लगातार कई तिमाहियों से खराब प्रदर्शन और बढ़ते नुकसान से जूझ रहा है।

कौन-से डिवीजन होंगे प्रभावित?
सूत्रों में में से एक ने कहा, "इंस्टामार्ट के अंदर मुख्य रूप से कॉर्पोरेट और सपोर्ट फंक्शन जैसी टीमों के लोग प्रभावित हुए हैं।" कंपनी ने कर्मचारियों के लिए सेवरेंस पैकेज (नौकरी छूटने पर मिलने वाला मुआवजा) और आउटप्लेसमेंट सपोर्ट की व्यवस्था की है, साथ ही रिलोकेशन (दूसरी जगह शिफ्ट होने) की सुविधा भी दे रही है। हालांकि, स्विगी ने इस मामले में मीडिया के सवालों का कोई जवाब नहीं दिया है।

यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब ब्लिंकइट, ज़ेप्टो, फ्लिपकार्ट मिनट्स, अमेज़न नाउ और अन्य कंपनियों की ओर से प्रतिस्पर्धा काफी बढ़ गई है। हालांकि, स्विगी के पास पर्याप्त पूंजी मौजूद है और कंपनी के पास लगभग 13,500 करोड़ रुपये की नकदी (कैश) और उसके बराबर की अन्य संपत्तियां हैं।

वित्तीय वर्ष 2026-27 (FY27) की दूसरी तिमाही (Q2) में स्विगी का नेट लॉस सालाना आधार पर (YoY) 15.6 प्रतिशत घटकर 922 करोड़ रुपये रह गया, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 1,092 करोड़ रुपये था। बेंगलुरु स्थित इस कंपनी ने पिछली तिमाही में 791 करोड़ रुपये का नुकसान दर्ज किया था, क्योंकि इसके क्विक कॉमर्स वर्टिकल 'इंस्टामार्ट' के तेजी से विस्तार का असर कंपनी के मुनाफे पर पड़ा।

 

Related Posts

ऑटोमोबाइल हब बनेगा तमिलनाडु, Royal Enfield और TVS के 3,000 करोड़ निवेश से बढ़ेंगे रोजगार अवसर

 नई दिल्ली भारत में टू-व्हीलर की रेस अब सड़क और शोरूम से निकलकर फैक्ट्रियों तक पहुंच गई है. कंपनियों को समझ आ गया है कि आने वाले कल का बाजार…

लाल निशान पर खुला बाजार, सेंसेक्स 300 अंक गिरा, निफ्टी 25,820 के पास

मुंबई  आज 27 नवंबर को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर हुई है. कच्चे तेल की कीमतों में तेजी भी निवेशकों की चिंता बढ़ाई है. ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

पंजाब में सर्दी के साथ प्रदूषण की मार, तापमान 5 डिग्री, AQI 200 के पार

पंजाब में सर्दी के साथ प्रदूषण की मार, तापमान 5 डिग्री, AQI 200 के पार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581