UGC NET दिसंबर 2026 में 22,050 अभ्यर्थियों को मिला पसंदीदा शहर बदलने का मौका

यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2026 की एग्जाम सिटी बदलने का मौका दिया है। यह सुविधा उन अभ्यर्थियों के लिए हैं,जिन्हें अपनी चुनी हुई चार पसंदीदा शहरों की लिस्ट से बाहर का शहर मिला है। ऐसे अभ्यर्थी अब उपलब्ध विकल्पों में से अपनी सुविधानुसार दूसरा परीक्षा शहर चुन सकते हैं। एनटीए ने यह जानकारी एक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। एजेंसी के अनुसार, कुल 22,050 अभ्यर्थियों को उनकी चार पसंद से बाहर का परीक्षा शहर आवंटित किया गया है। ये अभ्यर्थी अब उपलब्ध सीटों वाले शहरों में से कोई दूसरा शहर चुन सकेंगे। बता दें कि इससे पहले एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर 2026 की परीक्षा का सिटी स्लिप जारी है। उम्मीदवार अपना एग्जाम सिटी स्लिप एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा की तिथि और शिफ्ट टाइम
बता दें कि यूजीसी नेट दिसंबर 2026 की परीक्षा 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर 2026 को देशभर के अलग-लग केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा शहर, तारीख और शिफ्ट की जानकारी 25 नवंबर को जारी एडवांस एग्जामिनेशन सिटी इंटिमेशन स्लिप के जरिए से दी गई थी। परीक्षा की शुरुआत में 14 दिसंबर 2026 को पहली शिफ्ट (सुबह 09:00 से 12:00 बजे) में इतिहास परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद 15 दिसंबर को लोक प्रशासन, 16 दिसंबर 2026 को पहली शिफ्ट में राजनीति विज्ञान तथा उसी दिन दूसरी शिफ्ट (दोपहर 03:00 से 06:00 बजे) में कॉमर्स का पेपर होगा। अगले दिन 17 दिसंबर 2026 को पहली शिफ्ट में इंग्लिश की परीक्षा निर्धारित है, जबकि 18 दिसंबर 2026 को पहली शिफ्ट में हिंदी की परीक्षा ली जाएगी। अंत में 21 दिसंबर 2026 को पहली शिफ्ट (प्रातः 09:00 से 12:00 बजे) में अर्थशास्त्र की परीक्षा संपन्न होगी।

22050 उम्मीदवारों को मिला पसंद शहर से दूसरा शहर
NTA के मुताबिक, कुल 976008 अभ्यर्थियों को परीक्षा शहर आवंटित किए गए हैं। इनमें से 8,74,121 अभ्यर्थियों को उनकी पहली पसंद का शहर मिला है। वहीं, 9,53,958 अभ्यर्थियों को उनकी चार पसंद में से कोई एक शहर आवंटित किया गया है। हालांकि, 22,050 अभ्यर्थियों को उनकी चार पसंद में शामिल किसी भी शहर के बजाय दूसरा शहर आवंटित किया गया है।

UGC NET परीक्षा शहर बदलने के लिए कैसे करें आवेदन?
परीक्षा शहर बदलने के लिए पात्र अभ्यर्थियों को NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कैंडिडेट पोर्टल में लॉगिन करना होगा।

– सबसे पहले UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।

– कैंडिडेट पोर्टल में अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि की मदद से लॉगिन करें।

– पात्र अभ्यर्थियों को परीक्षा शहर बदलने का विकल्प पोर्टल पर दिखाई देगा।

– उपलब्ध शहरों में से अपनी सुविधानुसार दूसरा परीक्षा शहर चुनें।

– सबमिट करने के बाद आपको एडमिट कार्ड में दूसरा शहर मिल सकता है।

क्यों मिला पसंद से अलग परीक्षा शहर?
NTA के मुताबिक, कुछ शहरों में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की संख्या वहां उपलब्ध सीटों से ज्यादा थी। इस वजह से जिन अभ्यर्थियों की चुनी गई चारों सिटी में सीटें नहीं बची थीं, उन्हें उनके आवेदन फॉर्म में दिए गए पते के आधार पर नजदीकी दूसरे शहर में परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया। ऐसा इसलिए किया गया ताकि किसी भी अभ्यर्थी की परीक्षा न छूटे।

हालांकि, अब कुछ दूसरे शहरों में परीक्षा के लिए सीटें खाली हैं। इसलिए NTA ने ऐसे अभ्यर्थियों को एक और मौका दिया है। वे उपलब्ध शहरों की लिस्ट में से अपनी सुविधा के अनुसार कोई दूसरा शहर चुन सकते हैं।

परीक्षा पैटर्न की खास बातें
UGC NET प्रश्न पत्र में दो सेक्शन होंगे और दोनों में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे। परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे (180 मिनट) होगी, जिसके बीच में कोई ब्रेक नहीं रहेगा। गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है, इसलिए छात्र टाइम मैनेजमेंट के साथ सभी प्रश्नों को सावधानी से हल कर सकते हैं।

हर साल 2 बार आयोजित होता है परीक्षा
देश भर के विश्वविद्यालयों और अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों में जूनियर प्रोफेसर फेलोशिप (जेआरएफ), असिस्टेंट प्रोफेसर पात्रता और पीएचडी में एंट्रेंस के तौर पर यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन साल में दो बार जून व दिसंबर में किया जाता है। यूजीसी नेट परीक्षा में उम्मीदवारों को दो पेपर देने होते हैं। पेपर 1 में उम्मीदवारों से सामान्य योग्यता और शिक्षण अभिरुचि से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं और पेपर 2 में उम्मीदवारों से उनके द्वारा चुने गए विषय से प्रश्न पूछे जाते हैं। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होती।

Related Posts

सर्दियों में चेहरे का रूखापन होगा दूर, घर पर बनाएं स्ट्रॉबेरी और ओट्स का फेस पैक

सर्दियों के मौसम में त्वचा से जुड़ी समस्याएं आम हैं। ठंडी हवाओं और कम नमी के कारण त्वचा रूखी, बेजान और खिंची-खिंची महसूस होने लगती है। कई बार चेहरे की…

JEE Main 2027 की करेक्शन विंडो खुली, 29 नवंबर तक आवेदन फॉर्म में सुधार का मौका

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2027 सेशन 1 के आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो खोल दी है। जिन उम्मीदवारों ने जेईई मेन परीक्षा के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

पंजाब में सर्दी के साथ प्रदूषण की मार, तापमान 5 डिग्री, AQI 200 के पार

पंजाब में सर्दी के साथ प्रदूषण की मार, तापमान 5 डिग्री, AQI 200 के पार

आज शाम 7 बजते ही चंडीगढ़ की बत्तियां होंगी गुल, मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन अलर्ट

आज शाम 7 बजते ही चंडीगढ़ की बत्तियां होंगी गुल, मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन अलर्ट

27 तारीख को अंधेरे में डूबेगा पंजाब, प्रशासन ने शुरू की मॉक ड्रिल की तैयारी

27 तारीख को अंधेरे में डूबेगा पंजाब, प्रशासन ने शुरू की मॉक ड्रिल की तैयारी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581