2000 किलोमीटर का सफर होगा तेज, बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट जमीन पर कब उतरेगा?

नई दिल्ली

एक और बुलेट ट्रेन चलाने की योजना बना ली गई? आप कहोगे कि पहले वाली तो बन जाने दो. असल में बुलेट ट्रेन का इंतजार पब्लिक की नजरों में इतना लंबा हो चुका है कि और कोई बुलेट ट्रेन की बात होती है तो लोग उतना ध्यान ही नहीं देते इस बात पर. शायद इसीलिए इतनी बड़ी घोषणा कर दी सरकार ने लेकिन ज्‍यादा लोगों का ध्यान नहीं गया. या लोगों ने सुनी भी खबर तो ये मान कर बैठ गए कि हाई-स्पीड ट्रेन की बात होगी, जैसे वंदे भारत ट्रेनें अभी चल रही हैं. लेकिन नहीं, घोषणा हाई-स्पीड ट्रेन की नहीं हुई है. बुलेट ट्रेन की हुई है. एक मुंबई से अहमदाबाद के बीच बन रही है जापान के साथ मिलकर. वो अभी तैयार नहीं हुई है. ये नया प्लैन मंज़ूर हुआ है दिल्ली से बुलेट ट्रेन चलाने का। 

दिल्ली से कहां जाएगी ट्रेन? दिल्ली से आगरा से कानपुर से लखनऊ से अयोध्या और वहां से वाराणसी. ये होगा पहला सेक्शन. फिर आगे वाराणसी से प्रयागराज से पटना से सिलिगुड़ी. और सिलिगुड़ी से आगे गुवाहाटी. अभी सब कागज पर ही है. काम-वाम शुरू होने में अभी बहुत टाइम है. क्योंकि ये सिर्फ ट्रेन चलाने का प्लैन नहीं है. वंदे भारत जैसी हाई-स्पीड ट्रेनें तो उन्हीं पटरियों पर चलती हैं जो अभी हमारे रेल नेटवर्क में हैं. ये रेल नेटवर्क वही है जिसका रूट अंग्रेज बना कर गए थे. उन्हीं के रूट पर ही हम अभी तक पटरियों को आधुनिक करते रहे, एक लाइन की दो लाइन-चार लाइन करते रहे, बिजली की लाइन डालते रहे, लेकिन मोटे-तौर पर रूट वही है आज भी नेटवर्क में जो अंग्रेजों के टाइम तय हुआ था. वंदे भारत जैसी हाई-स्पीड ट्रेनें तो उन्हीं लाइनों पर चल सकती हैं. हाईस्पीड भी नहीं असल में तो वो सेमी हाईस्पीड ट्रेनें हैं. 150 km/h से कुछ ज्‍यादा की स्पीड पकड़ सकती हैं। 

कितना मुश्किल बुलेट ट्रेन के लिए इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर तैयार करना?
बुलेट ट्रेन का मतलब हुआ उससे डबल से भी ज्‍यादा स्पीड, 300 km/h से भी ज्‍यादा स्पीड की बात हो रही है. और इतनी स्पीड मौजूदा पटरियां नहीं झेल सकतीं. रास्ते में कोई क्रॉसिंग वगैरह नहीं हो सकती. कोई गाय-भैंस क्या कोई भेड़-बकरी-सूअर तक आ जाए तो बड़ा ऐक्सिडेंट हो जाए. इसलिए इसके लिए अलग ही रेल लाइन बिछानी पड़ेगी. कई जगह खंबों के ऊपर, कई जगह जमीन के नीचे. और जमीन के लेवल पर भी पटरी होगी तो दोनों तरफ बाड़ लगानी पड़ेगी. जैसे मेट्रो की पटरियां होती हैं ना शहरों में आजकल, वैसी अलग से पटरी बनानी पड़ेगी. पटरी क्या पूरा कॉरिडोर बनाना पड़ेगा. इसलिए ये इतना आसान नहीं है कि बस ट्रेन चलाने की घोषणा कर दी. अभी कागजों पर मंजूरी मिली है इस नए बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की योजना को. नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर। 

    वंदे भारत जैसी ट्रेनें भी अधिकतम 160 से 180 km/h की स्पीड तक ही पहुंच पाती हैं और कई जगहों पर रुकती हैं जिससे समय ज्यादा लगता है. इसलिए बुलेट ट्रेन के लिए नया कॉरिडोर बनाने का प्लैन है और ये कॉरिडोर स्वदेशी तकनीक से बनेगा. पिलर, गर्डर जैसी निर्माण सामग्री भारती फैक्ट्रियों में बनेगी और भारतीय इंजीनियर इसको डिजाइन करेंगे. मुंबई-अहमदाबाद वाला कॉरिडोर जापानी तकनीक से बन रहा है. टोटल ये पूरी नई लाइन लगभग 1,500 किलोमीटर की होगी। 

पहली बुलेट ट्रेन परियोजना में क्‍या-क्‍या बाधाएं
पहली बुलेट ट्रेन जो बनाई जा रही है जापान के साथ वो बनाई जा रही है मुंबई से अहमदाबाद. उसमें जमीन के कब्ज़े को लेकर पहले अड़चन आई, फिर कोरोना मे काम लेट हो गया था, फिर एक अड़चन ये आई कि जापान उसके लिए मोटा कर्ज़ा दे रहा है तो जापान चाह रहा था कि सारे उपकरण और ट्रेन और डिब्बे सब कुछ जापान से ही लिया जाए. जबकि भारत बाक़ी कुछ देशों से भी उपकरण ले रहा है और अब तो ट्रेन के कुछ हिस्से भी भारत में बना रहा है तो जापानी तकनीक से सब कुछ मैच करने में भी टाइम लगा. तो अब भी 2027 के अंत तक ही कुछ हिस्से पर ट्रेन चलने की उम्मीद है. तो सरकार ने ये जो नया प्लैन बनाया है दिल्ली से बुलेट ट्रेन चलाने का, इसमें ये तय किया है कि ये भारत खुद बनाएगा. किसी और देश के साथ नहीं। 

बुलेट ट्रेन के 3 सेक्‍शन का प्‍लान
तीन सेक्शन का प्लैन है. दिल्ली से वाराणसी, वाराणसी से सिलिगुड़ी और फिर सिलिगुड़ी से गुवाहाटी. मतलब दिल्ली से आगरा 1 घंटे से भी कम में, लखनऊ सवा दो घंटे में. दिल्ली से वाराणसी लगभग साढ़े तीन घंटे में. और पटना साढ़े चार घंटे में. और तो और गुवाहाटी तक जो अभी 30-35 घंटे लगते हैं वहां 8 घंटे में पहुंचने का प्लैन है. टिकट कितने की होगी वहां तक तो अभी बात पहुंची भी नहीं क्योंकि अभी तो नई लाइन बनाने का प्लैन कागज पर है। 

कितना होगा किराया
बुलेट ट्रेनों में दुनिया भर में ये देखा गया आप उनकी टिकटों के दाम की तुलना ट्रेन से मत कीजिए, हवाई जहाज़ से कीजिए. क्योंकि दिल्ली से वाराणसी अगर साढ़े तीन घंटे में पहुंचने की बात हो रही है तो या पटना साढ़े चार घंटे में पहुंचने की बात हो रही है तो हवाई जहाज जैसा ही हो गया. क्योंकि प्लेन में भले ही दिल्ली से पटना के चार घंटे ना लगते हों, लेकिन शहर से बाहर एयरपोर्ट जाओ, फिर दो घंटे पहले सिक्यूरिटी चेक के लिए पहुंचो तो बल्कि ज़्यादा ही टाइम लग जाता है. तो बुलेट ट्रेन की टिकट तो महंगी ही होने वाली है. अलग से नए सिरे पटरी बिछानी है. ऊपर खंबों पर पटरी होगी, ख़ास तरह की पटरी होगी, कोई और ट्रेन उसपर चलेगी नहीं, किसी मालगाड़ी की क्रॉसिंग नहीं होगी, तो खर्चा तो पूरा कॉरिडोर बनाने में लाखों करोड़ों का आने वाला है. ऊपर से ट्रेन ही अलग बनेगी तो वो हजारों करोड़ों का खर्च अलग है। 

    तीन सेक्शन का प्लैन है. दिल्ली से वाराणसी, वाराणसी से सिलिगुड़ी और फिर सिलिगुड़ी से गुवाहाटी. मतलब दिल्ली से आगरा 1 घंटे से भी कम में, लखनऊ सवा दो घंटे में. दिल्ली से वाराणसी लगभग साढ़े तीन घंटे में. और पटना साढ़े चार घंटे में. और तो और गुवाहाटी तक जो अभी 30-35 घंटे लगते हैं वहां 8 घंटे में पहुंचने का प्लैन है. टिकट कितने की होगी वहां तक तो अभी बात पहुंची भी नहीं क्योंकि अभी तो नई लाइन बनाने का प्लैन कागज पर है। 

1500 किलोमीटर लंबी नई लाइन
मौजूदा पटरियों पर तो यात्री गाड़ियां और मालगाड़ियां दोनों चलती हैं, भीड़भाड़ होती है और ट्रेनें ज्‍यादा से ज्‍यादा सौ से डेढ़ सौ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल पाती हैं. वंदे भारत जैसी ट्रेनें भी अधिकतम 160 से 180 km/h की स्पीड तक ही पहुंच पाती हैं और कई जगहों पर रुकती हैं जिससे समय ज्यादा लगता है. इसलिए नया कॉरिडोर बनाने का प्लैन है और ये कॉरिडोर स्वदेशी तकनीक से बनेगा. पिलर, गर्डर जैसी निर्माण सामग्री भारती फैक्ट्रियों में बनेगी और भारतीय इंजीनियर इसको डिजाइन करेंगे. मुंबई-अहमदाबाद वाला कॉरिडोर जापानी तकनीक से बन रहा है. टोटल ये पूरी नई लाइन लगभग 1,500 किलोमीटर की होगी। 

बुलेट ट्रेन से पहली बार जुड़ेगा पूर्वोत्‍तर भारत
पहली बार पूर्वोत्तर भारत बाकी भारत से बुलेट ट्रेन से जुड़ेगा. अभी से ये मत कहने लगियेगा कि कब बनेगा, जब बनेगा, तब बनेगा, अरे प्लैन तो बन ही गया है. और जापान के साथ बनाने का एक्सपीरियेंस हो गया है तो उससे भी काफ़ी कुछ फायदा होगा. भारत में ही बनाने का प्लैन है तो ये भी तो उम्मीद की जा सकती है कि चीज़ें सब अपने कंट्रोल में रहेंगी. भारत के इंजिनियरों पर तो किसी को डाउट है नहीं. तो नज़र बना कर रखते हैं फ़रवरी में बजट में इसपर आगे क्या बताया जाता है कि कितना पैसा अगले साल इसके लिए रखा जाता है और कब तक का टारगेट रखा जाता है. लेकिन पहला क़दम उठा लिया गया है. और रेलवे की भाषा में ही तो कहते हैं कि हरी झंडी दिखा दी गई है। 

Related Posts

बिना अनुमति प्रदर्शन करना पड़ा भारी, अभिजीत दिपके समेत तीन CJP नेताओं पर शिकंजा कसने की तैयारी

मुंबई सीजेपी ने 2 अक्टूबर को मुंबई के शिवाजी पार्क में प्रदर्शन किया था. मुंबई पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी थी, फिर भी पार्टी ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी मुख्य…

अल नीनो की चुनौती के बीच कृषि उत्पादन बढ़ने के आसार,मंत्री शिवराज सिंह ने जारी किए आंकड़े

भोपाल  देश के कृषि क्षेत्र ने एक बार फिर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। किसानों की मेहनत और सरकार की योजनाओं के चलते वर्ष 2025-26 में देश का कुल खाद्यान्न…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

27 तारीख को अंधेरे में डूबेगा पंजाब, प्रशासन ने शुरू की मॉक ड्रिल की तैयारी

27 तारीख को अंधेरे में डूबेगा पंजाब, प्रशासन ने शुरू की मॉक ड्रिल की तैयारी

मोहाली में अकाली नेता के ठिकाने पर ED की कार्रवाई, छह घंटे तक खंगाले दस्तावेज़

मोहाली में अकाली नेता के ठिकाने पर ED की कार्रवाई, छह घंटे तक खंगाले दस्तावेज़

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, परमजीत सिद्धवां और कैप्टन पठानिया कांग्रेस में शामिल हुए

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, परमजीत सिद्धवां और कैप्टन पठानिया कांग्रेस में शामिल हुए

फतेहगढ़ साहिब में बस हादसे से मचा हड़कंप, ट्रक से टक्कर के बाद 15 यात्री घायल

फतेहगढ़ साहिब में बस हादसे से मचा हड़कंप, ट्रक से टक्कर के बाद 15 यात्री घायल

चंडीगढ़ में स्कूल एडमिशन का शेड्यूल जारी, 9 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

चंडीगढ़ में स्कूल एडमिशन का शेड्यूल जारी, 9 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

पंजाब चुनाव से पहले बाजवा का बड़ा बयान, टिकट चयन और बीजेपी-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना

पंजाब चुनाव से पहले बाजवा का बड़ा बयान, टिकट चयन और बीजेपी-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581