कांग्रेस-सपा में बढ़ी तकरार, इकरा हसन बोलीं- राहुल गांधी को सपा ने दिलाया बड़ा पद

 लखनऊ
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर विवाद जारी है. इसी खींचतान के बीच सपा सांसद इकरा हसन ने कांग्रेस नेतृत्व को सख्त संदेश दिया है. उन्होंने साफ कर दिया है कि सपा अपनी 111 मौजूदा सीटों पर कोई समझौता नहीं करेगी। 

कैराना से सपा सांसद इकरा हसन ने इस दौरान दावा कि लोकसभा में कांग्रेस को नेता प्रतिपक्ष का पद काफी हद तक समाजवादी पार्टी के समर्थन और योगदान की वजह से ही मिला है। 

आगामी यूपी विधानसभा चुनावों के लिए सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर इकरा हसन ने पार्टी का रुख पूरी तरह स्पष्ट कर दिया है. उन्होंने कहा, 'हमने स्पष्ट कर दिया था कि हमारी 111 सिटिंग सीटों पर कोई विचार-विमर्श नहीं होगा. हमारी सिटिंग विधायकों की सीट पर हमारा ही लॉजिकल क्लेम बैठता है, उनका नहीं बैठता है। 

'हम इमरान मसूद का दुख समझ सकते हैं'
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के लोकसभा क्षेत्र से जुड़ी विधानसभा सीटों पर दावेदारी को लेकर उठ रहे विवाद पर भी इकरा हसन ने प्रतिक्रिया दी. मसूद की नाराजगी पर उन्होंने कहा, 'मैं समझ सकती हूं कि जब अपनी लोकसभा सीट से कुछ सीटें जाती हैं, तो मैं समझ सकती हूं कि दुख होता है. हम इमरान मसूद का दुख समझ सकते हैं, लेकिन अलायंस व्यक्ति विशेष से बड़ा होता है। 

कैराना सांसद ने आगे कहा कि ये कांग्रेस के लोग बेहतर बता पाएंगे कि वो कहां अलायंस करना चाहते हैं. कांग्रेस का अगर सेंटर में कोई बड़ा सहयोगी दल है तो सपा है. अगर आज एलओपी का पद कांग्रेस के पास है तो उसमें भी बहुत बड़ा योगदान और सहयोग सपा का है। 

कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी पर ऐतराज जताते हुए इकरा ने कहा, 'मेरी कांग्रेस लीडरशिप से यही अपील है कि इन सब चीजों का सही आकलन करे कि उनके नेता किस तरीके के बयान दे रहे हैं. अगर ये औपचारिक बयान हैं तो हमें बेहतर कम्युनिकेट किया जाए उनकी तरफ से और अगर औपचारिक नहीं हैं तो उन्हें रोका जाए। 

Related Posts

कर्मचारियों को DA बढ़ोतरी के बाद अगला इंतजार, नई सिफारिशों से कब बढ़ेगी सैलरी और पेंशन?

नई दिल्ली केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3% बढ़ोतरी का तोहफा दिया है। इसके बाद DA और DR की…

संविधान केवल पढ़ना नहीं, उसकी भावना समझना जरूरी: अमित शाह का संदेश

नई दिल्ली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान निर्माताओं ने सत्ता हासिल करने का अधिकार जनता को दिया है. साथ ही, जिन लोगों को सत्ता मिलती है,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

27 तारीख को अंधेरे में डूबेगा पंजाब, प्रशासन ने शुरू की मॉक ड्रिल की तैयारी

27 तारीख को अंधेरे में डूबेगा पंजाब, प्रशासन ने शुरू की मॉक ड्रिल की तैयारी

मोहाली में अकाली नेता के ठिकाने पर ED की कार्रवाई, छह घंटे तक खंगाले दस्तावेज़

मोहाली में अकाली नेता के ठिकाने पर ED की कार्रवाई, छह घंटे तक खंगाले दस्तावेज़

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, परमजीत सिद्धवां और कैप्टन पठानिया कांग्रेस में शामिल हुए

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, परमजीत सिद्धवां और कैप्टन पठानिया कांग्रेस में शामिल हुए

फतेहगढ़ साहिब में बस हादसे से मचा हड़कंप, ट्रक से टक्कर के बाद 15 यात्री घायल

फतेहगढ़ साहिब में बस हादसे से मचा हड़कंप, ट्रक से टक्कर के बाद 15 यात्री घायल

चंडीगढ़ में स्कूल एडमिशन का शेड्यूल जारी, 9 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

चंडीगढ़ में स्कूल एडमिशन का शेड्यूल जारी, 9 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

पंजाब चुनाव से पहले बाजवा का बड़ा बयान, टिकट चयन और बीजेपी-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना

पंजाब चुनाव से पहले बाजवा का बड़ा बयान, टिकट चयन और बीजेपी-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581