हृदय, त्वचा और स्त्री रोग विशेषज्ञों से गांव में मिलेगी ऑनलाइन सलाह, मरीजों को राहत

अलीगढ़
 अब गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए गांव के मरीजों को हर बार जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। गांव के नजदीक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर ही विशेषज्ञ डॉक्टरों से ऑनलाइन परामर्श मिलने का रास्ता साफ हो रहा है। प्रदेश सरकार ने सीएचसी पर टेलीमेडिसिन सेवा के विस्तार के लिए 25 करोड़ रुपये की वित्तीय मंजूरी दी है। इस योजना के तहत अलीगढ़ के 16 सीएचसी को भी जोड़ने की तैयारी है। इससे ग्रामीण मरीजों को विशेषज्ञों की सलाह मिलने की उम्मीद है।

स्वास्थ्य विभाग के आरोग्य मंदिर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टेलीकंसल्टेशन की व्यवस्था सीमित है। यहां तैनात डॉक्टर पोर्टल के माध्यम से मरीजों को ऑनलाइन परामर्श दिलाते हैं। हालांकि, विशेषज्ञ चिकित्सकों की पर्याप्त उपलब्धता नहीं होने के कारण मरीजों को मुख्य रूप से जिला अस्पतालों में बैठे डॉक्टरों से ही परामर्श मिल पाता है। इस व्यवस्था का नेटवर्क किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) से भी जुड़ा हुआ है, लेकिन विशेषज्ञों की सीधी उपलब्धता का लाभ अभी ग्रामीण मरीजों को अपेक्षित रूप से नहीं मिल पा रहा है।

अब शासन ने टेलीमेडिसिन सेवा को सीएचसी स्तर तक प्रभावी ढंग से विस्तार देने की योजना बनाई है। इसके लिए प्रदेशभर में 25 करोड़ रुपये की वित्तीय मंजूरी दी गई है। अलीगढ़ जिले के 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को भी इस सुविधा से जोड़ने की तैयारी है। इसके तहत केंद्रों पर टेलीकंसल्टेशन के संचालन के लिए जरूरी व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी। सीएमओ डॉ. आरएन सिंह के अनुसार, टेलीमेडिसिन मरीजों के लिए काफी लाभकारी है। इसका लाभ मरीज उठा रहे हैं। ऑनलाइन परामर्श के माध्यम से मरीजों को डॉक्टरों की सलाह उपलब्ध कराई जाती है। टेलीमेडिसिन से स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ती है।

विशेषज्ञों की कमी
ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाओं के सामने चुनौती रही है। कई बार मरीजों को केवल विशेषज्ञ की सलाह लेने के लिए जिला मुख्यालय या बड़े अस्पतालों तक जाना पड़ता है। टेलीमेडिसिन सेवा का विस्तार इस परेशानी को कम करने में मददगार हो सकता है। गांव में ही मरीजों को हृदय रोग, त्वचा रोग, स्त्री रोग, बाल रोग और अन्य बीमारियों के विशेषज्ञों से ऑनलाइन सलाह उपलब्ध हो सकेगी। इससे मरीजों को सामान्य परामर्श के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी और समय के साथ आने-जाने का खर्च भी बचेगा।

ऐसे काम करेगी टेलीमेडिसिन सेवा
सीएचसी पर पहुंचने वाले मरीज की पहले वहां मौजूद डॉक्टर जांच करेंगे। जरूरत पड़ने पर मरीज को पोर्टल के माध्यम से संबंधित विशेषज्ञ डॉक्टर से ऑनलाइन जोड़ा जाएगा। वीडियो कॉल के जरिए विशेषज्ञ मरीज की बीमारी, लक्षण और जांच रिपोर्ट देखकर परामर्श देंगे। इसके बाद सीएचसी के डॉक्टर विशेषज्ञ की सलाह के अनुसार दवा और आगे के उपचार की जानकारी देंगे। जरूरत पड़ने पर मरीज को बड़े अस्पताल में रेफर भी किया जा सकेगा।

Related Posts

बाल प्रहरियों ने साझा किए अनुभव; बाल विवाह रोकने में साहस दिखाने वाले बच्चों का सम्मान

रायपुर बाल विवाह केवल एक सामाजिक कुप्रथा नहीं, बल्कि बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और सपनों पर असर डालने वाली गंभीर चुनौती है। बच्चों को पढ़ने, आगे बढ़ने और अपनी…

दहेज प्रथा को ना, पर्यावरण संरक्षण को हां, बेटी की शादी में रोपे गए 51 पौधे

भिवानी: सामाजिक कुरीतियों को पीछे छोड़ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में गांव सावड़ में एक अनूठी पहल देखने को मिली। गांव चांग निवासी मनोज कुमार ने बेटी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

पंजाब में सर्दी के साथ प्रदूषण की मार, तापमान 5 डिग्री, AQI 200 के पार

पंजाब में सर्दी के साथ प्रदूषण की मार, तापमान 5 डिग्री, AQI 200 के पार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581