रांची में ऑटो चालकों को मिलेगी व्यवस्थित पार्किंग, नए साल से शुरू होगी आधुनिक स्टैंड सुविधा

रांची
 रातू रोड चौक और किशोरी यादव चौक के आसपास लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए नागा बाबा खटाल वेजिटेबल मार्केट के समीप आधुनिक ऑटो स्टैंड बनाया जा रहा है। रांची नगर निगम की जमीन पर करीब 1.80 करोड़ रुपये की लागत से विकसित हो रहे।

इस स्टैंड में 300 से अधिक ऑटो के खड़े होने की व्यवस्था होगी। निगम ने 10 दिसंबर तक निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। सब कुछ तय योजना के अनुसार हुआ तो नववर्ष में शहरवासियों को यह सुविधा मिलने लगेगी।

नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने बुधवार को निर्माणाधीन ऑटो स्टैंड का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण पूरा करने का निर्देश दिया। परिसर में आरसीसी कार्य कराया जा रहा है। ऑटो के व्यवस्थित आवागमन के लिए वेजिटेबल मार्केट की ओर से प्रवेश और पिछले हिस्से से निकास की व्यवस्था की जा रही है।

पड़ाव के साथ यात्रियों के लिए भी सुविधाएं
ऑटो स्टैंड को केवल पार्किंग स्थल के रूप में नहीं, बल्कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर विकसित किया जा रहा है। इसके तहत यात्री शेड, पेयजल और जल निकासी की व्यवस्था होगी। ऑटो के लिए अलग-अलग पड़ाव निर्धारित कर उनकी मार्किंग और नंबरिंग कराई जाएगी, ताकि चालक तय स्थान पर ही आटो खड़ा करें। इससे परिसर में अव्यवस्था नहीं होगी और यात्रियों को ऑटो तलाशने में भी परेशानी नहीं होगी।

नगर आयुक्त ने परिसर की दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग कराने और नागरिकों से मिलने वाले सुझावों के आधार पर जरूरी सुधार करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण स्वीकृत डिजाइन और निर्धारित मानकों के अनुरूप होना चाहिए।

सड़क पर ऑटो खड़े होने से मिलेगी राहत
रातू रोड चौक और किशोरी यादव चौक के आसपास सड़क किनारे ऑटो खड़े होने से अक्सर यातायात प्रभावित होता है। निर्धारित पड़ाव नहीं होने के कारण चालक सड़कों पर ही ऑटो लगाते हैं, जिससे जाम की स्थिति बनती है। नया स्टैंड शुरू होने के बाद आटो को एक निश्चित स्थान मिलेगा।

इससे सड़क पर अव्यवस्थित पार्किंग कम होने और यातायात सुचारु होने की उम्मीद है। निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार समेत निगम के अन्य अभियंता और पदाधिकारी मौजूद थे।

Related Posts

बिहार में किसानों को एक जगह मिलेगी योजनाओं और बैंकिंग की जानकारी, जनसमर्थ पोर्टल से जुड़ेगा सहयोग कार्यक्रम

 पटना  बिहार में किसानों की संस्थागत ऋण तक पहुंच को सुगम बनाने और कृषि क्षेत्र को वित्तीय रूप से और सशक्त करने की दिशा में जनसमर्थ पोर्टल एवं राज्य सरकार…

यूपी में डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान तेज, 24 नवंबर तक करीब 2.93 लाख प्रमाणपत्र हुए जमा

लखनऊ  पेंशनभोगियों को जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के लिए अब बैंक और कोषागारों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। वह स्मार्टफोन के माध्यम से घर बैठे डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा कर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

पंजाब में सर्दी के साथ प्रदूषण की मार, तापमान 5 डिग्री, AQI 200 के पार

पंजाब में सर्दी के साथ प्रदूषण की मार, तापमान 5 डिग्री, AQI 200 के पार

आज शाम 7 बजते ही चंडीगढ़ की बत्तियां होंगी गुल, मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन अलर्ट

आज शाम 7 बजते ही चंडीगढ़ की बत्तियां होंगी गुल, मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन अलर्ट

27 तारीख को अंधेरे में डूबेगा पंजाब, प्रशासन ने शुरू की मॉक ड्रिल की तैयारी

27 तारीख को अंधेरे में डूबेगा पंजाब, प्रशासन ने शुरू की मॉक ड्रिल की तैयारी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581