दुश्मन के इलाके में घुसकर हमला करेगा भारत का स्टील्थ ड्रोन, DRDO ने बनाया प्रोटोटाइप

बेंगलुरु 
भारत अपने रक्षा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए डीआरडीओ के घातक नामक स्टील्थ कॉम्बैट ड्रोन को प्रोटोटाइप डेवपलमेंट चरण में जा रहा है. यह जेट इंजन वाला, टेललेस फ्लाइंग-विंग डिजाइन का अनमैनड कॉम्बैट एरियल व्हीकल है, जिसे पायलट को जोखिम में डाले बिना दुश्मन के गहरे इलाकों में हमला करने के लिए विकसित किया जा रहा है. इसकी खासियतें इसे आधुनिक युद्ध की जरूरतों के अनुरूप बनाती हैं। 

घातक को रडार और इन्फ्रारेड सिग्नेचर कम करने के लिए फ्लाइंग-विंग डिजाइन, घुमावदार एयर इंटेक और विशेष आकार के एग्जॉस्ट दिए गए हैं. इसमें आंतरिक हथियार बे है, जिसमें करीब 1.5 टन तक प्रिसिजन-गाइडेड बम और मिसाइलें ले जाने की क्षमता होगी, जिससे स्टील्थ प्रोफाइल बनी रहेगी। 

यह दुश्मन के मजबूत हवाई क्षेत्र में घुसकर महत्वपूर्ण ठिकानों पर हमला कर सकेगा. दुश्मन की वायु रक्षा प्रणालियों को दबाने और विवादित इलाकों में निगरानी व टोही मिशन भी कर सकेगा. इस ड्रोन को बिना आफ्टरबर्नर वाले कावेरी इंजन से पावर मिलेगी, जो करीब 49 से 51 किलोन्यूटन थ्रस्ट देगा।

यह इंजन पहले ही रूस में हाई-एल्टीट्यूड और फ्लाइट ट्रायल पास कर चुका है. 48.5 किलोन्यूटन थ्रस्ट दर्ज कर चुका है. अब सर्टिफिकेशन और घातक के साथ इंटीग्रेशन अगला बड़ा कदम है. घातक को तेजस और एएमसीए जैसे मैनड फाइटर्स के साथ मिलकर काम करने के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे उनकी पहुंच और लड़ाकू क्षमता बढ़ेगी। 

वर्तमान प्रगति और भविष्य
डीआरडीओ के स्विफ्ट डेमॉन्स्ट्रेटर ने पहले ही स्वायत्त उड़ान परीक्षण पूरे कर लिए हैं, जिससे फ्लाइंग-विंग डिजाइन और फ्लाइट कंट्रोल तकनीकें साबित हो चुकी हैं. 27 मार्च 2026 को डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल ने घातक से जुड़े आरपीएसए कार्यक्रम को मंजूरी दी। 

DRDO डेवलपमेंट-कम-प्रोडक्शन पार्टनर मॉडल अपना रहा है, जिसमें निजी उद्योग प्रोटोटाइप बनाने में शामिल है. सितंबर 2026 की रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर इंजन सर्टिफिकेशन, इंटीग्रेशन और परीक्षण योजना के अनुसार आगे बढ़े तो दो से तीन साल में इसे सेवा में शामिल किया जा सकता है. हालांकि डीआरडीओ ने अभी कोई पक्की तारीख घोषित नहीं की है। 

घातक भारतीय वायु सेना को एक स्टील्थ अनमैनड स्ट्राइक प्लेटफॉर्म देगा, जो मैन्ड फाइटर फ्लीट की पूरक भूमिका निभाएगा. यह परियोजना भारत की आत्मनिर्भर रक्षा क्षमता को मजबूत करने की दिशा में बड़ा योगदान साबित होगी। 

 

Related Posts

नेपाल बाढ़ हादसे में 1400 से ज्यादा मौतें, लापता भारतीयों के परिजनों से मांगी गई राय

काठमांडू  नेपाल में भारतीय दूतावास ने 26 अगस्त को नेपाल में आई खतरनाक बाढ़ के बाद लापता हुए भारतीय नागरिकों के परिवारों से कहा है कि वे नेपाली अधिकारियों द्वारा…

महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल, जीवनसाथी और परिजनों के हाथों हर घंटे पांच मौतें

 नई दिल्ली महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस के मौके पर संयुक्त राष्ट्र की एक ताजा रिपोर्ट ने गंभीर चिंता पैदा कर दी है. रिपोर्ट के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

27 तारीख को अंधेरे में डूबेगा पंजाब, प्रशासन ने शुरू की मॉक ड्रिल की तैयारी

27 तारीख को अंधेरे में डूबेगा पंजाब, प्रशासन ने शुरू की मॉक ड्रिल की तैयारी

मोहाली में अकाली नेता के ठिकाने पर ED की कार्रवाई, छह घंटे तक खंगाले दस्तावेज़

मोहाली में अकाली नेता के ठिकाने पर ED की कार्रवाई, छह घंटे तक खंगाले दस्तावेज़

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, परमजीत सिद्धवां और कैप्टन पठानिया कांग्रेस में शामिल हुए

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, परमजीत सिद्धवां और कैप्टन पठानिया कांग्रेस में शामिल हुए

फतेहगढ़ साहिब में बस हादसे से मचा हड़कंप, ट्रक से टक्कर के बाद 15 यात्री घायल

फतेहगढ़ साहिब में बस हादसे से मचा हड़कंप, ट्रक से टक्कर के बाद 15 यात्री घायल

चंडीगढ़ में स्कूल एडमिशन का शेड्यूल जारी, 9 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

चंडीगढ़ में स्कूल एडमिशन का शेड्यूल जारी, 9 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

पंजाब चुनाव से पहले बाजवा का बड़ा बयान, टिकट चयन और बीजेपी-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना

पंजाब चुनाव से पहले बाजवा का बड़ा बयान, टिकट चयन और बीजेपी-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581