दिल्ली दंगा केस में दोनों आरोपियों को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका ठुकराई

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट ने 25 नवंबर को शरजील इमाम और उमर खालिद की याचिकाओं पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया. इसके साथ ही शीर्ष अदालत ने दिल्ली पुलिस से जवाब भी मांगा है. शरजील इमाम और उमर खालिद ने फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के पीछे कथित ‘बड़ी साजिश’ से जुड़े गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के मामले में जमानत देने से इनकार करने के दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी। 

दिल्ली हाईकोर्ट ने फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के पीछे कथित ‘बड़ी साजिश’ से जुड़े यूएपीए के मामले में 30 सितंबर को खालिद और इमाम को जमानत देने से इनकार कर दिया था. हाईकोर्ट ने कहा था कि वह ‘न्यायिक अनुशासन’ से बंधा हुआ है और सुप्रीम कोर्ट के पांच जनवरी के आदेश में बदलाव नहीं कर सकता. शीर्ष अदालत ने अपने आदेश में दोनों आरोपियों से कहा था कि वे संरक्षित गवाहों के बयान दर्ज होने या एक वर्ष की अवधि समाप्त होने, इनमें से जो भी पहले हो, उसके बाद जमानत का अनुरोध कर सकते हैं। 

खालिद और इमाम ने निचली अदालत के चार जुलाई के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें उनकी गिरफ्तारी के बाद तीसरी बार उनकी जमानत याचिकाएं खारिज कर दी गई थीं. निचली अदालत ने जमानत याचिकाएं खारिज करते हुए कहा था कि उसके पास सुप्रीम कोर्ट के पांच जनवरी के आदेश का ‘पालन करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है’ और इसलिए वह न तो याचिकाओं पर विचार कर सकती है और न ही कोई राहत दे सकती है। 

खालिद और इमाम के खिलाफ यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन पर फरवरी 2020 में हुए दंगों के प्रमुख साजिशकर्ताओं में शामिल होने का आरोप है. इन दंगों में 53 लोगों की मौत हुई थी और 700 से अधिक लोग घायल हुए थे. यह हिंसा नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए), 2019 और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के विरोध में हुए प्रदर्शनों के दौरान भड़की थी। 

 

Related Posts

CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, MP में आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट टला

भोपाल  मध्य प्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, सीएम मोहन यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि प्रदेश के किसी भई आउटसोर्स…

आदिवासी क्षेत्रों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, जशपुर में पांच पुलों के निर्माण को मंजूरी

पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जनजातीय क्षेत्रों में मजबूत हो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जालंधर-खन्ना की हवा हुई जहरीली, AQI 200 पार, पंजाब में तीन दिन धुंध का अलर्ट

जालंधर-खन्ना की हवा हुई जहरीली, AQI 200 पार, पंजाब में तीन दिन धुंध का अलर्ट

पंजाब में सुरक्षा अभ्यास की तैयारी, 27 नवंबर को बजेगा खतरे का सायरन, रहेगा ब्लैकआउट

पंजाब में सुरक्षा अभ्यास की तैयारी, 27 नवंबर को बजेगा खतरे का सायरन, रहेगा ब्लैकआउट

कब-कब साथ आए BJP और अकाली दल, जानिए गठबंधन की चुनावी कहानी और इतिहास

कब-कब साथ आए BJP और अकाली दल, जानिए गठबंधन की चुनावी कहानी और इतिहास

प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे को लेकर सुखबीर सिंह बादल ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे को लेकर सुखबीर सिंह बादल ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन के संकेत, अमित शाह बोले- अकाली दल का होगा सीएम

पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन के संकेत, अमित शाह बोले- अकाली दल का होगा सीएम

पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता की राय को मिलेगी जगह, BJP ने शुरू किया संकल्प पत्र अभियान

पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता की राय को मिलेगी जगह, BJP ने शुरू किया संकल्प पत्र अभियान

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581