शाम की चाय के साथ ट्राई करें बिहार का फेमस चूड़ा मटर भूजा, मिनटों में होगा तैयार

 शाम की चाय के साथ अगर आप कुछ चटपटा, कुरकुरा और नया खाना चाहते हैं तो बिहार का फेमस चूड़ा मटर भूजा ट्राई कर सकते हैं. यह स्नैक खासतौर पर सर्दियों में ताजे हरे मटर के साथ बनाया जाता है जो इसके स्वाद को और बढ़ा देते हैं. इसमें चूड़े को सरसों के तेल और हरी मिर्च के साथ भूनकर मटर के साथ मिलाया जाता है.

इसकी खासियत है कि यह कम सामान में मिनटों में तैयार हो जाता है और खाने में भी बेहद टेस्टी लगता है. आप इसे सुबह के नाश्ते, शाम की चाय या हल्की भूख लगने पर झटपट बनाकर खा सकते हैं. तो आइए जानते हैं घर पर बिहार का फेमस चूड़ा मटर भूजा बनाने की आसान रेसिपी.

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)
चूड़ा बनाने के लिए
1 कप मोटा चूड़ा (पोहा)
1 बड़ा चम्मच सरसों का तेल
1 हरी मिर्च
नमक स्वादानुसार

मटर तैयार करने के लिए
1 कप ताजे हरे मटर
1 छोटी हरी मिर्च
1 चुटकी हींग
आधा छोटा चम्मच जीरा (ऑप्शनल)
1 छोटा चम्मच सरसों का तेल
आधा कप बारीक कटा प्याज
नमक स्वादानुसार

चूड़ा मटर भूजा बनाएंगे कैसे?

  • सबसे पहले एक कड़ाही में सरसों का तेल डालकर गर्म करें. तेल गर्म होने पर हरी मिर्च डालें और हल्का भून लें.
  • अब इसमें मोटा चूड़ा डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें. चूड़ा हल्का कुरकुरा होने लगे तो इसमें स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इसके बाद चूड़े को एक प्लेट में निकाल लें.
  • अब उसी कड़ाही में थोड़ा सरसों का तेल डालें. तेल गर्म होने पर हींग, जीरा और हरी मिर्च डालकर तड़का लगाएं. इसके बाद ताजे हरे मटर डालें और नमक मिलाकर कुछ मिनट भूनें. मटर को जल्दी पकाने के लिए कड़ाही को ढक दें और 3-4 मिनट तक पकने दें. मटर नरम हो जाएं और उनका रंग हल्का हरा दिखने लगे तो गैस बंद कर दें.
  • अब भुने हुए चूड़े को तैयार मटर के साथ अच्छी तरह मिलाएं. ऊपर से बारीक कटे प्याज डालें और गरमागरम परोसें. चाहें तो इसके साथ मूंगफली या अचार भी रख सकते हैं. सर्दियों में चाय के साथ यह बिहारी स्नैक खाने का मजा ही अलग है.

Related Posts

BHEL में ट्रेनी के 200 पदों पर भर्ती, 25 नवंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) की ओर से ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार बीएचईएल में बतौर ट्रेनी के रूप…

घर की उत्तर दिशा में रखें ये पांच चीजें, वास्तु अनुसार बढ़ेगी सुख-समृद्धि

हिंदू धर्म में कुबेर देव को धन-संपत्ति और वैभव का देवता माना जाता है. कहते हैं कि जहां कुबेर देव की कृपा होती है, वहां सुख-समृद्धि बनी रहती है. वास्तु…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जालंधर-खन्ना की हवा हुई जहरीली, AQI 200 पार, पंजाब में तीन दिन धुंध का अलर्ट

जालंधर-खन्ना की हवा हुई जहरीली, AQI 200 पार, पंजाब में तीन दिन धुंध का अलर्ट

पंजाब में सुरक्षा अभ्यास की तैयारी, 27 नवंबर को बजेगा खतरे का सायरन, रहेगा ब्लैकआउट

पंजाब में सुरक्षा अभ्यास की तैयारी, 27 नवंबर को बजेगा खतरे का सायरन, रहेगा ब्लैकआउट

कब-कब साथ आए BJP और अकाली दल, जानिए गठबंधन की चुनावी कहानी और इतिहास

कब-कब साथ आए BJP और अकाली दल, जानिए गठबंधन की चुनावी कहानी और इतिहास

प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे को लेकर सुखबीर सिंह बादल ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे को लेकर सुखबीर सिंह बादल ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन के संकेत, अमित शाह बोले- अकाली दल का होगा सीएम

पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन के संकेत, अमित शाह बोले- अकाली दल का होगा सीएम

पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता की राय को मिलेगी जगह, BJP ने शुरू किया संकल्प पत्र अभियान

पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता की राय को मिलेगी जगह, BJP ने शुरू किया संकल्प पत्र अभियान

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581