दलाल स्ट्रीट पर लौटी रौनक, सेंसेक्स उछला, निफ्टी 25,790 के पार पहुंचा

मुंबई 

सोमवार की भारी गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार आज 25 नवंबर को मजबूती के साथ खुला है. सेंसेक्स 1,384.87 अंक उछलकर 83,820.86 के लेवल पर पहुंच गया. वहीं, निफ्टी भी 400 अंक चढ़कर 25,749.95 पर खुला है. ब्रेंट के भाव में भी आज गिरावट देखी गई है. ब्रेंट की कीमत आज 90 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है। 

हालांकि, ग्लोबल मार्केट से मिले संकेत मिले-जुले हैं. मंगलवार को अमेरिकी बाजार में Nasdaq और S&P 500 गिरावट के साथ बंद हुए. AI से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली और नए टैरिफ को लेकर चिंता ने निवेशकों का मूड प्रभावित किया. वहीं, Dow Jones बढ़त के साथ बंद हुआ. आज बाजार की नजर ग्लोबल फैक्टर्स, शेयरों में हलचल और निवेशकों के रुख पर रहेगी। 
 Dalmia Bharat के शेयरों में 2% से ज्यादा की तेजी

सेंसेक्स आज लाइव: शेयर बाजार में आज Dalmia Bharat के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली. कंपनी का शेयर 2.08% की बढ़त के साथ 1,597 रुपये पर कारोबार कर रहा है। 

JSW Infrastructure के शेयरों में 2% से ज्यादा की तेजी
स्टॉक मार्केट टुडे लाइव:  शेयर बाजार में आज JSW Infrastructure के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली. कंपनी का शेयर 2.09% की बढ़त के साथ 360.95 रुपये पर पहुंच गया। 

Turtlemint Fintech की सब्सिडियरी पर GST विभाग की कार्रवाई, शेयर में 5% की तेजी

महाराष्ट्र GST विभाग के अधिकारियों ने 23 नवंबर को मुंबई के अंधेरी स्थित Turtlemint Fintech Solutions की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी Turtlemint Insurance Broking Services (TIB) के रजिस्टर्ड ऑफिस में जांच, तलाशी और जब्ती की कार्रवाई शुरू की. हालांकि, कंपनी ने कहा है कि इस कार्रवाई से उसके नियमित कारोबार और सब्सिडियरी के कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ा है. इस खबर के बीच Turtlemint Fintech Solutions का शेयर 4.99% की तेजी के साथ 67.81 रुपये पर पहुंच गया. कारोबार के दौरान शेयर ने 67.86 रुपये का ऊपरी और 65.01 रुपये का निचला स्तर छुआ। 

कंपनी के शेयर में 1,214 शेयरों के खरीद ऑर्डर लंबित थे, जबकि बिक्री के लिए कोई ऑर्डर उपलब्ध नहीं था. हालांकि, शेयर में कुल 82,134 शेयरों का कारोबार हुआ, जो पिछले पांच कारोबारी दिनों के औसत 1,67,384 शेयरों के मुकाबले 50.93% कम है। 

Related Posts

मुंबई में रियल एस्टेट का नया आकर्षण, डेटा सेंटर प्रॉपर्टी में भी बढ़ी दिलचस्पी

मुंबई  मुंबई एशिया-प्रशांत क्षेत्र के उन 10 प्रमुख शहरों में शामिल हो गई है, जिन्हें विदेशी निवेशक रियल एस्टेट निवेश के लिए पसंद कर रहे हैं. भारत के रियल एस्टेट…

जेनसन हुआंग की वापसी पर बाजार की नजरें, भारतीय निवेशकों को क्यों है उम्मीद?

मुंबई  मंगलवार को भारतीय बाजार बंद है. इस बीच अमेरिकी स्टॉक मार्केट समेत दुनिया भर के बाजारों में जश्न का माहौल है, ऐसे में निवेशकों की नजर अब भारतीय बाजार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कब-कब साथ आए BJP और अकाली दल, जानिए गठबंधन की चुनावी कहानी और इतिहास

कब-कब साथ आए BJP और अकाली दल, जानिए गठबंधन की चुनावी कहानी और इतिहास

प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे को लेकर सुखबीर सिंह बादल ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे को लेकर सुखबीर सिंह बादल ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन के संकेत, अमित शाह बोले- अकाली दल का होगा सीएम

पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन के संकेत, अमित शाह बोले- अकाली दल का होगा सीएम

पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता की राय को मिलेगी जगह, BJP ने शुरू किया संकल्प पत्र अभियान

पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता की राय को मिलेगी जगह, BJP ने शुरू किया संकल्प पत्र अभियान

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581