‘पश्चिम बंगाल’ की जगह होगा ‘पश्चिम बंग’, सीएम शुभेंदु अधिकारी ने किया बड़ा ऐलान

कोलकाता
पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर पश्चिम बंग किया जाएगा. सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि 6 तारीख को विधानसभा में राज्य का नाम बदलने को लेकर एक रेजोल्यूशन लाया जाएगा. इसके बाद तय प्रक्रिया के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

राज्य का नाम बदलने का प्रस्ताव पहले भी बीजेपी की ओर से उठाया जाता रहा है. इससे पहले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने भी कहा था कि राज्य का नाम पश्चिम बंग करने के लिए विधानसभा में बिल लाया जाएगा. उन्होंने कहा था कि नाम को राज्य के इतिहास से जोड़ने के उद्देश्य से यह कदम उठाया जा रहा है। 

वाराणसी में प्रस्तावित पश्चिम बंग भवन को लेकर भी उन्होंने कहा था कि यह राज्य की संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ बंगाल से आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए आवास की सुविधा देगा। 

गोमाता को नहीं काटने देंगे

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य में गोमाता को काटने नहीं दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि अभी भी चोरी-छिपे ऐसा हो रहा है और सरकार इस पर कार्रवाई कर रही है. उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद 1950 का Cattle Act लागू किया गया है और इस मामले में हाईकोर्ट का आदेश भी है. शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि स्लॉटर हाउस अलग है, लेकिन इस तरह गायों को काटने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

उन्होंने बताया कि बूढ़ी गायों के लिए भी एक योजना लाई जा रही है. इसके तहत जो संस्थाएं ऐसी गायों का पालन-पोषण करेंगी, उन्हें सरकार की ओर से 1 लाख रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा। 

Related Posts

पंपा नदी में कपड़े फेंके तो होगी कार्रवाई, जुर्माना नहीं भरने पर श्रद्धालुओं पर चलेगा मुकदमा

पथानामथिट्टा सबरीमाला मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को अब पंपा नदी में कपड़े या कुछ भी फेंकना भारी पड़ सकता है. सबरीमाला की पंपा नदी में कपड़े फेंकने वाले श्रद्धालुओं पर…

टोल प्लाजा पर खत्म होगा इंतजार, भारत में शुरू हुई MLFF तकनीक, जानिए कैसे करेगी काम

नई दिल्ली भारत का टोल सिस्टम बदल रहा है. FASTag से कैशलेस पेमेंट शुरू होने के बाद अब एक और क्रांतिकारी बदलाव शुरू किया गया है. इसमें दुबई की तरह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता की राय को मिलेगी जगह, BJP ने शुरू किया संकल्प पत्र अभियान

पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता की राय को मिलेगी जगह, BJP ने शुरू किया संकल्प पत्र अभियान

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

AAP के बागी विधायकों पर BJP की नजर, पंजाब चुनाव में संदीप पाठक की भूमिका अहम

AAP के बागी विधायकों पर BJP की नजर, पंजाब चुनाव में संदीप पाठक की भूमिका अहम

छत्तीसगढ़ के बस्तर में होटल उद्योग का विस्तार, ताज रिसॉर्ट्स समेत कई परियोजनाएं होंगी शुरू

छत्तीसगढ़ के बस्तर में होटल उद्योग का विस्तार, ताज रिसॉर्ट्स समेत कई परियोजनाएं होंगी शुरू

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581