यूपी के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, छह शहरों में उभरेंगे बड़े आर्थिक केंद्र

 लखनऊ
प्रदेश को विकसित बनाने और वर्ष 2047 तक राज्य की अर्थव्यवस्था को छह ट्रिलियन डॉलर का आकार देने की कोशिश के तहत अगले दो दशक में ग्रामीण व शहरी भू-भाग में बड़ा उलटफेर देखने को मिलेगा। अभी प्रदेश के 75.46 प्रतिशत भू-भाग में विस्तारित ग्रामीण क्षेत्र का दायरा तब सिमटकर 40 प्रतिशत पर आने का अनुमान है, जबकि शहरी क्षेत्र 24.54 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत होने की संभावना है।

‘विकसितयूपी@2047’ विजन डॉक्यूमेंट के तहत आगामी 20 वर्षों में विश्व के शीर्ष 100 शहरों में प्रदेश के तीन शहरों को शामिल कराने का लक्ष्य भी रखा गया है। विजन डाक्यूमेंट के मुताबिक उप्र को विकसित बनाने के लिए शहरों के विस्तार के साथ क्षेत्र आधारित आर्थिक विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।

बुनियादी ढांचे, आवास, परिवहन और औद्योगिक विकास पर विशेष ध्यान रहेगा। वाराणसी, कानपुर और प्रयागराज सहित छह क्षेत्रीय आर्थिक केंद्र विकसित किए जाएंगे। क्षेत्रीय नियोजन के जरिये विनिर्माण, लाजिस्टिक्स, पर्यटन, कृषि तकनीकी और वेलनेस क्षेत्रों को मजबूत किया जाएगा।

मेट्रो, रैपिड रेल और इलेक्ट्रिक बसों का होगा विस्तार
लखनऊ को केंद्र में रखकर विकसित हो रहे राज्य राजधानी क्षेत्र को मॉडल महानगरीय क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। सभी शहरी क्षेत्रों में जीआइएस सक्षम मास्टर प्लान लागू होंगे। इनके माध्यम से मिश्रित भूमि उपयोग, सार्वजनिक परिवहन केंद्रित विकास, डिजिटल एकीकरण और जलवायु अनुकूल शहरी बुनियादी ढांचे को बढ़ावा मिलेगा।

विकसित भूखंडों का बैंक बनाया जाएगा और बुनियादी ढांचे तथा किफायती आवास के लिए जमीन आरक्षित होगी। उच्च गुणवत्ता वाली सार्वजनिक सुविधाओं और हरित क्षेत्रों से युक्त नई टाउनशिप भी विकसित की जाएंगी। शहरों में आर्थिक गतिविधियों को गति देने के साथ विरासत आधारित पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। जाम और प्रदूषण कम करने के लिए एकीकृत परिवहन नेटवर्क बनाया जाएगा।

शहरी क्षेत्रों में बढ़ाए जाएंगे किफायती आवास
कम कार्बन उत्सर्जन वाले और आर्थिक रूप से एकीकृत शहरी विकास को बढ़ावा देने के तहत मेट्रो, रैपिड रेल, इलेक्ट्रिक बसों और ईवी कनेक्टिविटी का विस्तार होगा। यातायात प्रबंधन में एआई, रियल टाइम ट्रैकिंग और जलवायु अनुकूल परिवहन व्यवस्थाओं का इस्तेमाल किया जाएगा।

दिल्ली-लखनऊ-प्रयागराज-वाराणसी और लखनऊ-अयोध्या को जोड़ने वाले हाई स्पीड रेल नेटवर्क की योजना प्रस्तावित है। एनसीआर में आर्बिटल रेल कारिडोर बनाया जाएगा। झुग्गी मुक्त उत्तर प्रदेश के लक्ष्य के तहत शहरी क्षेत्रों में किफायती आवास बढ़ाए जाएंगे।

आवासीय योजनाओं में हरित भवन, गर्मीरोधी सामग्री आदि तकनीक शामिल होगी। सभी जिलों में न्यूनतम एक शहरी विकास प्राधिकरण स्थापित करने का प्रस्ताव भी है। नागरिक सेवाओं का 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण होगा। शहरीकरण से कृषि भूमि कम होने की चुनौती से निपटने और कृषि उत्पादकता को वैश्विक स्तर पर ले जाने का व्यापक रोडमैप भी बनाया गया है।

 

Related Posts

सरकारी कर्मचारियों के लिए 2027 रहेगा खास, 121 छुट्टियां और लॉन्ग वीकेंड के कई बड़े मौके

भोपाल   मध्यप्रदेश के सरकारी अधिकारियों कर्मचारियों की 2027 में खासी मौज रहेगी। नए साल में उन्हें खूब छुट्टियां मिलेंगी। हाल ये है कि सालभर में केवल 244 दिन ही ऑफिस…

हरियाणा में राजस्व विभाग का बड़ा फेरबदल, 9 तहसीलदार बने DRO; एक साल रहेगा प्रोबेशन

चंडीगढ़ जिन नायब तहसीलदारों को पदोन्नत किया गया है, उनमें नवजीत कौर बराड़, राकेश, वीरेंद्र कुमार, दर्पण कंबोज, गुरुदेव, पूनम सोलंकी, अनिल कुमार, राजेश कुमार और अजय कुमार शामिल हैं।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ 1822 श्रद्धालुओं का जत्था, अमृतसर में दिखा उत्साह

गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ 1822 श्रद्धालुओं का जत्था, अमृतसर में दिखा उत्साह

गुरदासपुर में सीमा पार से नशे की तस्करी नाकाम, 1 किलो से अधिक हेरोइन बरामद

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581