WTC फाइनल की रेस में भारत पिछड़ा, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया ने मजबूत की स्थिति

नई दिल्ली
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला गया टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ. पांचवें दिन भारतीय गेंदबाज न्यूजीलैंड के बाकी पांच विकेट नहीं निकाल सके और मुकाबला बराबरी पर छूटा.

इस नतीजे का असर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 की अंकतालिका पर भी पड़ा है. भारतीय टीम का पॉइंट्स प्रतिशत (PCT) घटकर 50 हो गया है, जिससे फाइनल में पहुंचने की उसकी राह और चुनौतीपूर्ण हो गई है.

वेलिंगटन टेस्ट से पहले भारत का अंक प्रतिशत 51.52 था, जो ड्रॉ के बाद घटकर 50 रह गया. टीम 12 टेस्ट में पांच जीत, चार हार और तीन ड्रॉ के साथ चौथे स्थान पर है. भारत के खाते में 72 अंक हैं. दूसरी ओर, न्यूजीलैंड का पीसीटी 66.67 है. टीम सात टेस्ट में चार जीत, एक हार और दो ड्रॉ के साथ अब तीसरे स्थान पर खिसक गई है. उसके खाते में 56 अंक हैं.

साउथ अफ्रीका की स्थिति मजबूत
अंकतालिका में साउथ अफ्रीका 75 प्रतिशत अंकों के साथ शीर्ष पर है. उसने आठ टेस्ट में छह जीत और दो हार दर्ज की हैं. ऑस्ट्रेलिया 69.23 पीसीटी के साथ दूसरे स्थान पर आ चुका है. कंगारू टीम ने 13 टेस्ट में नौ जीत और चार हार हासिल की हैं. भारत के बाद बांग्लादेश 40.74 पीसीटी के साथ पांचवें और इंग्लैंड 38.54 PCT के साथ छठे स्थान पर है. वेस्टइंडीज, श्रीलंका और पाकिस्तान क्रमशः सातवें, आठवें और नौवें स्थान पर हैं.

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की ताजा अंकतालिका. (Photo: ICC)
क्या फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा. भारत को इसके बाद अगले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में हिस्सा लेना है. ये छह मुकाबले भारतीय टीम के लिए काफी अहम होने वाले हैं. इन मुकाबलों में जीत हासिल करने पर ही भारतीय टीम के लिए फाइनल में पहुंचने की संभावना बनेगी.

उधर न्यूजीलैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट खेलने हैं. वहीं साउथ अफ्रीका को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेलना है. साउथ अफ्रीकी टीम को इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसके बाद उसे फरवरी 2027 में श्रीलंका का दौरा करना है.

Related Posts

हर्षित राणा के आउट होते ही भड़के पाकिस्तानी खिलाड़ी, 1 के पीछे पड़े 11 क्रिकेटर

 दोहा कतर के दोहा स्थित वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को इंडिया-ए और पाकिस्तान-ए के बीच खेले गए एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के मुकाबले में जमकर…

बिना टॉस रद्द फाइनल में पाकिस्तान बना चैंपियन, अब अंपायर के वीडियो से बढ़ा विवाद

नई दिल्ली बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आयोजित मेंस ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप 2026 के विवादित फाइनल के बाद अब एक और नया बखेड़ा खड़ा हो गया है। बारिश के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ 1822 श्रद्धालुओं का जत्था, अमृतसर में दिखा उत्साह

गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ 1822 श्रद्धालुओं का जत्था, अमृतसर में दिखा उत्साह

गुरदासपुर में सीमा पार से नशे की तस्करी नाकाम, 1 किलो से अधिक हेरोइन बरामद

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581