मध्याह्न भोजन योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, निगरानी टीम ने डीपीएम को 1.10 लाख रुपये के साथ पकड़ा

भागलपुर
 बिहार के भागलपुर जिले में जिला शिक्षा विभाग में मध्याह्न भोजन योजना (एमडीएम) के डीपीएम मनोज कुमार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शनिवार को 1.10 लाख रुपये के साथ रंगेहाथ दबोच लिया। बताया जा रहा है कि यह पैसा शाहकुंड के बीआरपी रजनीश कुमार ने बिल पास कराने के बदले उन्हें रिश्वत के तौर पर दी थी।

निगरानी की पांच सदस्यीय टीम जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय स्थित एमडीएम शाखा पहुंची। अधिकारियों ने बिना किसी पूर्व सूचना के डीपीएम मनोज कुमार के कक्ष में दबिश दी, जहां से रुपये बरामद होने की बात सामने आ रही है।

प्रारंभिक पूछताछ और कागजी औपचारिकताओं के बाद निगरानी की टीम उन्हें अपने साथ सर्किट हाउस ले गई। जिला शिक्षा पदाधिकारी मुकेश कुमार को भी सर्किट हाउस बुलाया गया। प्रखंड संसाधन सेवी (बीआरपी) रजनीश कुमार की भूमिका शिकायतकर्ता के रूप में सामने आई है। उनके द्वारा दिए गए परिवाद के आधार पर निगरानी टीम ने जाल बिछाकर यह कार्रवाई की।

चर्चा है कि हाल ही में वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े एक मामले में डीएम के आदेश पर बीआरपी रजनीश कुमार के मासिक मानदेय में कटौती का निर्देश दिया गया था और उन्हें अग्रिम आदेश तक जिला कार्यालय में संबद्ध किया गया था।

Related Posts

बीपीएससी के 55 प्रशिक्षु अधिकारी गांवों में जानेंगे महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का जीविका मॉडल

 मुजफ्फरपुर  70th BPSC Foundation Batch BIPARD Gaya: ग्रामीण विकास की जमीनी हकीकत से रूबरू होने के लिए बीपीएससी के 55 प्रशिक्षु अधिकारी मुजफ्फरपुर के मुशहरी और मड़वन प्रखंडों के गांवों…

दिसंबर में रेल यात्रियों को झटका, छत्तीसगढ़ से ओडिशा जाने वाली ट्रेन तीन दिन रद्द

रायपुर  छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच रेल से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। दिसंबर में रेलवे ने कुछ ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे को लेकर सुखबीर सिंह बादल ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे को लेकर सुखबीर सिंह बादल ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन के संकेत, अमित शाह बोले- अकाली दल का होगा सीएम

पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन के संकेत, अमित शाह बोले- अकाली दल का होगा सीएम

पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता की राय को मिलेगी जगह, BJP ने शुरू किया संकल्प पत्र अभियान

पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता की राय को मिलेगी जगह, BJP ने शुरू किया संकल्प पत्र अभियान

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581