बांका से सिवान तक ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा बदलाव, बिहार में 4 परमाणु संयंत्र और कई पंप्ड स्टोरेज योजनाओं का ऐलान

पटना
 ऊर्जा क्षेत्र में बिहार में 1.72 लाख करोड़ रुपये का निवेश होगा। बांका व सिवान में परमाणु ऊर्जा संयंत्र बनेंगे। नवादा, जमुई और औरंगाबाद में चार पंप्ड स्टोरेज योजना पर काम होगा

शुक्रवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की उपस्‍थ‍िति‍ में होटल मौर्या में उद्योग और ऊर्जा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित  उद्यमियों से संवाद'' एवं एमओयू एक्सचेंज समारोह में एमओयू पर हस्‍ताक्षर किए गए।  

एनटीपीसी बांका में लगाएगी परमाणु संयंत्र योजना
बांका जिले के भितिया में सात सौ मेगावाट की चार (2800) परमाणु ऊर्जा संयंत्र की स्थापना के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

यह परियोजना 1,500 एकड़ भूमि में विकसित किया जाएगा। इसके लिए प्रतिवर्ष 160 एमसीएम जल की आपूर्ति की जाएगी। परियोजना की अनुमानित लागत 70,000 करोड़ रुपये है।

एनपीसीआईएल सिवान के रघुनाथपुर में परमाणु उत्पादन इकाई लगाएगी
सिवान जिले के तलहर, रघुनाथपुर में सात सौ मेगावाट की चार (2800) परमाणु ऊर्जा संयंत्र की स्थापना के लिए एमओयू किया गया है।

यह परियोजना 1,500 एकड़ भूमि में विकसित किया जाएगा। इसके लिए प्रतिवर्ष 160 एमसीएम जल की आपूर्ति की जाएगी। इसकी अनुमानित लागत 70,000 करोड़ रुपये है

नवादा में पंप्ड स्टोरेज स्कीम
नवादा जिले के एकतारा एवं पथरा में 1,800 मेगावाट क्षमता तथा 10,800 मेगावाट-आवर भंडारण क्षमता वाली पंप्ड स्टोरेज परियोजना विकसित की जाएगी।

इसकी अनुमानित लागत 9,900 करोड़ रुपये है। इसे अदाणी समूह बनाएगा। जमुई जिले के मिर्चा पाठक चक में 1,800 मेगावाट क्षमता तथा 10,800 मेगावाट-आवर भंडारण क्षमता वाली पंप्ड स्टोरेज परियोजना के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

इसकी अनुमानित लागत 9,900 करोड़ रुपये है। इसे भी अदाणी समूह बनाएगा। नवादा जिले के हरदिया/फुलवरिया डैम में 1,500 मेगावाट क्षमता तथा 9,015 मेगावाट-आवर भंडारण क्षमता वाली पंप्ड स्टोरेज परियोजना विकसित की जाएगी। इसकी अनुमानित लागत 7,685 करोड़ रुपये है।

औरंगाबाद में नारायणपुर व गजोई में पंप्ड स्टोरेज स्कीम
औरंगाबाद जिले के नारायणपुर एवं गजोई में 900 मेगावाट क्षमता तथा 5,463 मेगावाट-आवर भंडारण क्षमता वाली पंप्ड स्टोरेज परियोजना के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इसकी अनुमानित लागत 5,400 करोड़ रुपये है।

 

Related Posts

बिलासपुर में कोहरे की चादर से ढका शहर, ‘अकवान’ ने मौसम के रिकॉर्ड पर किया असर

बिलासपुर.  अकवान तूफान के प्रभाव के बाद मौसम में आए बदलाव का असर अब बिलासपुर जिले में भी दिखाई देने लगा है. रविवार सुबह से ही जिलेभर में घना कोहरा…

हरियाणा में भूमि सीमांकन की 2287 पेपरलेस रिपोर्ट स्वीकार, खानाकाश्त रिकॉर्ड की समीक्षा करेंगे सभी जिलों के डीसी

 चंडीगढ़  हरियाणा और उत्तर प्रदेश में सीमा विवाद सुलझाने के लिए अभी तक 802 पिलर लगाए जा चुके हैं। दोनों राज्यों की सीमा पर भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा चिन्हित 1221…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

चंडीगढ़ पुलिस की निगरानी व्यवस्था होगी डिजिटल, ई-बीट ऐप में नए फीचर जोड़ने की तैयारी शुरू

चंडीगढ़ पुलिस की निगरानी व्यवस्था होगी डिजिटल, ई-बीट ऐप में नए फीचर जोड़ने की तैयारी शुरू

PCS मेन्स विवाद में बड़ा अपडेट, 23 नवंबर तक कोर्ट पहुंचेगा परीक्षा रिकॉर्ड, नतीजों पर लगी रोक कायम

PCS मेन्स विवाद में बड़ा अपडेट, 23 नवंबर तक कोर्ट पहुंचेगा परीक्षा रिकॉर्ड, नतीजों पर लगी रोक कायम

मौसम और प्रदूषण का डबल असर, पंजाब के 10 जिलों में धुंध का अलर्ट; शहरों के AQI में उतार-चढ़ाव

मौसम और प्रदूषण का डबल असर, पंजाब के 10 जिलों में धुंध का अलर्ट; शहरों के AQI में उतार-चढ़ाव

SGPC चुनाव कराने की मांग तेज, KBS सिद्धू ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजे सुझाव

SGPC चुनाव कराने की मांग तेज, KBS सिद्धू ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजे सुझाव

3 घंटे की पैरोल पर अमृतपाल सिंह की पंजाब वापसी, अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

3 घंटे की पैरोल पर अमृतपाल सिंह की पंजाब वापसी, अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581