दिल्ली का 3000 साल पुराना पांडवों का किला, SCO बैठक के बीच फिर चर्चा में आया

नई दिल्ली
राष्ट्रीय राजधानी के ऐतिहासिक पुराना किला में 'शंघाई सहयोग संगठन' के 'सभ्यता संवाद मंच' का आयोजन हो रहा है। इसे लेकर खास तैयारियां की गई हैं। पुरातत्वविद् और कर्मचारी पुराने किले के परिसर में एक-एक इंच करके मिट्टी हटा रहे हैं ताकि उन खजानों को सामने लाया जा सके जो भारत की सभ्यतागत सफर के गवाह रहे हैं। खुदाई वाली जगह पर एक खाई है जो 6.5 मीटर गहरी है।

इसमें मौर्य काल से लेकर मुगल काल तक की आठ परतें दिखाई देती हैं। ये परतें उन घरों की कहानियां बताती हैं जो कभी यहां आबाद थे, उन बर्तनों के बारे में बताती हैं जिनका लोग इस्तेमाल करते थे। उन लकड़ियों के बारे में बताती हैं जो आज भी बची हुई हैं। ये चीजें भारत के अलग-अलग युगों में लोगों के रोजमर्रा के जीवन की झलक पेश करती हैं।

पुराना किला को कहते हैं 'पांडवों का किला'
पुराने किले में यह अपनी तरह का पहला पुरातत्व मंडप (पैवेलियन) है, जहां लोग खुदाई की प्रक्रिया को लाइव देख सकते हैं। यहां पुराने किले में हुई खोजों के जरिए दिल्ली के लगभग 3000 साल पुराने इतिहास को पेश किया गया है। यह मंडप सोमवार से आम लोगों के लिए खुल जाएगा। पुराना किला, जिसे अकसर 'पांडवों का किला' भी कहा जाता है। इसे महाभारत में वर्णित प्राचीन शहर 'इंद्रप्रस्थ' भी माना जाता है। यहां मौजूद दीवारें और अन्य इमारतें शेरशाह सूरी (1538-1545 ईस्वी) ने बनवाई थीं।

शेरशाह सूरी से लेकर हुमायूं तक का किले से कनेक्शन जानिए
शेरशाह सूरी ने हुमायूं की बसाई गई 'दीनपनाह' (जो दिल्ली का छठा शहर था) को तोड़कर और उसका पुनर्निर्माण करके इसे तैयार किया था। हुमायूं ने फारस से लौटने के बाद, लगभग 1533 ईस्वी में 'दीनपनाह' की स्थापना की थी। आमतौर पर, खुदाई पूरी होने के बाद उस जगह को वापस मिट्टी से भर दिया जाता है। लेकिन, लोगों को इतिहास का अनुभव कराने के लिए, इस प्रदर्शनी स्थल को इस तरह तैयार किया गया है कि खुदाई की परतें भी दिखती रहें और जगह की पवित्रता भी बनी रहे।

'वसुधैव कुटुंबकम' की थीम, भारत और यूरेशिया के बीच संबंध का जिक्र
'वसुधैव कुटुंबकम' की थीम पर आधारित यह प्रस्तुति भारत और यूरेशिया के बीच सांस्कृतिक संबंधों को उजागर करेगी। इस प्रदर्शनी का भी उद्घाटन आज ही किया जाएगा। ASI के निदेशक वसंत कुमार स्वर्णकार, 12 साल से पुराने किले की साइट पर काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 1950 के दशक से लेकर अब तक पुराने किले में हुई खुदाई से नौ चरणों वाला सांस्कृतिक क्रम सामने आया है। यह क्रम पूर्व-मौर्यकालीन बस्तियों से शुरू होकर मुगल काल तक जाता है।

दिल्ली के पुराने किले में SCO 'सभ्यता संवाद मंच' का आयोजन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम पुराने किले में 'शंघाई सहयोग संगठन' के 'सभ्यता संवाद मंच' (SCO Forum for Civilisational Dialogue) का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद शनिवार और रविवार को अलग-अलग सत्र आयोजित किए जाएंगे। उद्घाटन समारोह में सभ्यताओं का संवाद, सांस्कृतिक प्रस्तुति नाम का एक विशेष कार्यक्रम होगा। इसमें संगीत, डांस, विजुअल स्टोरीटेलिंग और कथा वाचन का एक अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

पुराने किले में 'एक्सपीरियंस पैवेलियन', देखने को मिलेंगी प्राचीन वस्तुएं

  • ASI के निदेशक वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि सबसे प्राचीन वस्तुओं में पेंटेड ग्रे वेयर के टुकड़े शामिल हैं, जो पूर्व-मौर्यकालीन स्तर के हैं। ये वस्तुएं 'एक्सपीरियंस पैवेलियन' का हिस्सा होंगी।
  • इस पैवेलियन में मौर्यकालीन अश्वमेध यज्ञ, रिंग वेल (कुएं) और शुंग-कुषाण कालीन घरों के परिसर को दिखाया जाएगा।
  • इससे प्राचीन रीति-रिवाजों, जल प्रबंधन और घरेलू जीवन के बारे में जानकारी मिलेगी।
  • हमारे सहयोगी अखबार टीओआई की टीम ने जब इस साइट का दौरा किया, तो हमने खुदाई वाली जगहों (ट्रेंच) के ऊपर और चारों ओर एक ऊंचा डेक देखा।
  • एएसआई निदेशक वसंत कुमार ने कहा कि यहां आने वाले लोग खुदाई में मिले पुरातात्विक अवशेषों को देख सकेंगे।
  • हमने एक ऐसी जगह देखी जो संभवतः मुगल काल के किसी घर का कमरा रही होगी।
  • इसके अलावा, यहां कुषाण काल का ईंटों का चबूतरा, गुप्त काल का ठोस फर्श, राजपूत काल के मिट्टी के बर्तन और मौर्यकालीन एक भट्ठी भी देखने को मिली
  • पूरे पैवेलियन में लगी प्रदर्शनियों और जानकारी देने वाले पैनलों के जरिए कई खोजों को दर्शाया गया है।
  • इनमें मिट्टी के बर्तन, सिक्के, मुहरें, मनके, टेराकोटा (पक्की मिट्टी) की मूर्तियां, कुषाण काल ​​की 'गजालक्ष्मी' वाली टेराकोटा पट्टिका और राजपूत काल की 'वैकुंठ विष्णु' की पत्थर की मूर्ति शामिल हैं।

Related Posts

राष्ट्रीय स्तर पर चमका छत्तीसगढ़, पीएम स्वनिधि योजना में पांच पुरस्कारों से सम्मानित; हासिल किया पहला स्थान

पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान राज्य स्तरीय इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिसेज श्रेणी में छत्तीसगढ़ को दूसरा स्थान,…

दिल्ली में परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, 100 इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर उतरीं; हापुड़ तक भी सफर आसान

नई दिल्ली  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को कश्मीरी गेट आईएसबीटी से 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसी मौके पर दिल्ली-हापुड़ अंतरराज्यीय बस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में पुलों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, हाईवे ब्रिज का होगा ऑडिट; केंद्र को भेजा पत्र

पंजाब में पुलों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, हाईवे ब्रिज का होगा ऑडिट; केंद्र को भेजा पत्र

पटियाला में पुल ढहने के बाद जांच के आदेश, हादसे वाली जगह का रूट डायवर्ट; रिकॉर्ड होंगे सुरक्षित

पटियाला में पुल ढहने के बाद जांच के आदेश, हादसे वाली जगह का रूट डायवर्ट; रिकॉर्ड होंगे सुरक्षित

चंडीगढ़ में पहली बार महिला वकीलों का बड़ा क्रिकेट मुकाबला, दिसंबर में ऑल इंडिया टूर्नामेंट का आयोजन

चंडीगढ़ में पहली बार महिला वकीलों का बड़ा क्रिकेट मुकाबला, दिसंबर में ऑल इंडिया टूर्नामेंट का आयोजन

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान, वोटिंग और रिजल्ट का पूरा शेड्यूल जारी

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान, वोटिंग और रिजल्ट का पूरा शेड्यूल जारी

मुआवजे के लिए किसान अब भी जा सकते हैं अदालत, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

मुआवजे के लिए किसान अब भी जा सकते हैं अदालत, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

पंजाब की राजनीति में BJP को मिली मजबूती, कई विपक्षी नेता पार्टी में शामिल

पंजाब की राजनीति में BJP को मिली मजबूती, कई विपक्षी नेता पार्टी में शामिल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581