झारखंड में किसे मिलेगा उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार? 20 नवंबर को होगा नाम का चयन

रांची
 इस वर्ष झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस सादगीपूर्ण ढंग से मनाया जाएगा। कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होगा। हालांकि दिन में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें इस वर्ष के उत्कृष्ट विधायक एवं बेहतर कार्य करनेवाले विधानसभा सचिवालय के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।

उत्कृष्ट विधायक के चयन के लिए स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो की अध्यक्षता में समिति गठित कर दी गई है, जिसकी बैठक 20 नवंबर को अपराह्न 12:30 बजे स्पीकर के कांके रोड स्थित उनके आवासीय कार्यालय में होगी। चयन समिति में विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, विधायक स्टीफन मरांडी, रामचंद्र सिंह, सुरेश पासवान तथा वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार सदस्य बनाए गए हैं।

विधानसभा के प्रभारी सचिव रंजीत कुमार सदस्य सचिव बनाए गए हैं। चयनित विधायक को भगवान बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, उत्कृष्ट विधानसभा कर्मियों का चयन किया जाएगा, जिन्हें स्व. कपिलेश्वर प्रसाद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

22 को झारखंड विधानसभा का वर्षगांठ समारोह, सीएम को आमंत्रण
झारखंड विधानसभा की 26 वीं वर्षगांठ पर 22 नवंबर को विधानसभा परिसर में समारोह होगा। विधानसभा के प्रभारी सचिव रंजीत कुमार ने बुधवार को झराखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। उन्हें वर्षगांठ समारोह में सम्मिलित होने के लिए विधिवत आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए शुभकामनाएं दीं।

 

Related Posts

मध्यप्रदेश में निवेश के नए अवसर, CM यादव और सिंधिया ने 25 निवेशकों को सौंपे आवंटन पत्र

अब एमपी का मतलब, मोर प्रॉफिट, मेगा प्रॉफिट और मेगा प्रोजेक्ट है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने टीएमजेड के 25 निवेशकों को आवंटन…

हॉकी के साथ दुनिया देखेगी MP की लोक संस्कृति, भोपाल में सजेगा अनूठा खेल गांव

हॉकी के रोमांच के साथ दुनिया देखेगी मध्यप्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति भोपाल में सजेगा अनूठा ‘खेल गांव’, जहां जीवंत होंगी ग्रामीण परंपराएं और शिल्प कलाएं 6 एशियाई देशों की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कनाडा में दो भारतीयों की हत्या से सनसनी, गैंगवार से जुड़े होने के संकेत

कनाडा में दो भारतीयों की हत्या से सनसनी, गैंगवार से जुड़े होने के संकेत

शिमला एक्सीडेंट केस में बड़ा फैसला, पीड़ित को ब्याज सहित मिलेगा 1.12 करोड़ रुपये मुआवजा

शिमला एक्सीडेंट केस में बड़ा फैसला, पीड़ित को ब्याज सहित मिलेगा 1.12 करोड़ रुपये मुआवजा

पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार, गांवों में खुलेंगे 333 पिंड क्लीनिक

पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार, गांवों में खुलेंगे 333 पिंड क्लीनिक

पंजाब चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज, AAP ने शिअद-लक्खोवाल गठबंधन को घेरा

पंजाब चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज, AAP ने शिअद-लक्खोवाल गठबंधन को घेरा

पंजाब में मौसम का दोहरा असर, धुंध का अलर्ट जारी; प्रदूषण से मामूली राहत

पंजाब में मौसम का दोहरा असर, धुंध का अलर्ट जारी; प्रदूषण से मामूली राहत

Punjab Politics: ED के दबाव में कांग्रेस में लौटेंगे कैप्टन अमरिंदर? चन्नी ने बताई वापसी असंभव

Punjab Politics: ED के दबाव में कांग्रेस में लौटेंगे कैप्टन अमरिंदर? चन्नी ने बताई वापसी असंभव

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581