नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए मौका, दुर्ग में 26 को लगेगा रोजगार मेला

दुर्ग.

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के द्वारा 26 नवम्बर को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, मालवीय नगर दुर्ग में संभाग स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा।

निजी क्षेत्र के नियोजक जो अपने संस्थान में रिक्त पदों को इस रोजगार मेला के माध्यम से भरना चाहते हैं, वे रिक्त पदों की जानकारी ‘छ.ग.रोजगार विभाग के ई-रोजगार पोर्टल के माध्यम से जिला रोजगार कार्यालय दुर्ग को अधिसूचित करें। छ.ग. रोजगार विभाग के ई-रोजगार पोर्टल के माध्यम से रिक्तियाँ प्रेषित करने के लिए नियोजकों का पोर्टल पर रोजगार मेला हेतु पंजीयन कराना अनिवार्य होगा जिसके लिए नियोकता का जीएसटी क्रमांक एवं डॉक्यूमेंट अपलोड करना आवश्यक होगा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में निजी क्षेत्र के कुल 4 नियोजकों से 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग एवं अन्य योग्यताधारी आवेदकों हेतु 95 ‘तकनीकी एवं गैर तकनीकी रिक्तियाँ प्राप्त हो चुकी है।

जिसकी जानकारी रोजगार विभाग के वेबसाइट अथवा छ.ग. रोजगार एप पर उपलब्ध है, तथा उपलब्ध पदों के लिए इच्छुक आवेदकों द्वारा जानकारी प्राप्त कर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। छ.ग. रोजगार विभाग के ई-रोजगार पोर्टल पर उपलब्ध रिक्तियों हेतु आवेदन करने के लिए आवेदक को रोजगार पंजीयन करवाना अनिवार्य है।
जिला स्तरीय रोजगार मेला में सम्मिलित होने के इच्छुक आवेदक रोजगार मेला हेतु ऑनलाईन आवेदन कर रोजगार मेला हेतु निर्धारित स्थान जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र मालवीय नगर चौक दुर्ग में अपने समस्त शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ 26 नवम्बर को उपस्थित हो सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग में संपर्क कर सकते है।

Related Posts

राजगीर से विक्रमशिला तक 6 लेन सड़क, बिहार में बदलेगा कनेक्टिविटी का नक्शा

पटना पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र ने कहा है कि बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक में जिन आधारभूत संरचनाओं को मंजूरी मिली है, उससे 13 जिलों के आर्थिक, औद्योगिक,…

पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार, गांवों में खुलेंगे 333 पिंड क्लीनिक

चंडीगढ़. पंजाब में ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करने के लिए जल्द ही 333 नए पिंड क्लीनिक खोले जाएंगे। इससे राज्य में पिंड क्लीनिकों की संख्या बढ़कर 591…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार, गांवों में खुलेंगे 333 पिंड क्लीनिक

पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार, गांवों में खुलेंगे 333 पिंड क्लीनिक

पंजाब चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज, AAP ने शिअद-लक्खोवाल गठबंधन को घेरा

पंजाब चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज, AAP ने शिअद-लक्खोवाल गठबंधन को घेरा

पंजाब में मौसम का दोहरा असर, धुंध का अलर्ट जारी; प्रदूषण से मामूली राहत

पंजाब में मौसम का दोहरा असर, धुंध का अलर्ट जारी; प्रदूषण से मामूली राहत

Punjab Politics: ED के दबाव में कांग्रेस में लौटेंगे कैप्टन अमरिंदर? चन्नी ने बताई वापसी असंभव

Punjab Politics: ED के दबाव में कांग्रेस में लौटेंगे कैप्टन अमरिंदर? चन्नी ने बताई वापसी असंभव

‘देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं राहुल गांधी’, जालंधर में नितिन नवीन का बड़ा बयान

‘देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं राहुल गांधी’, जालंधर में नितिन नवीन का बड़ा बयान

Jalandhar to Kashi: BJP की 2558 KM समरसता यात्रा का आगाज आज, जानें क्या है इसका उद्देश्य

Jalandhar to Kashi: BJP की 2558 KM समरसता यात्रा का आगाज आज, जानें क्या है इसका उद्देश्य

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581