राजगीर से विक्रमशिला तक 6 लेन सड़क, बिहार में बदलेगा कनेक्टिविटी का नक्शा

पटना
पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र ने कहा है कि बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक में जिन आधारभूत संरचनाओं को मंजूरी मिली है, उससे 13 जिलों के आर्थिक, औद्योगिक, धार्मिक एवं पर्यटन विकास को नई गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि बक्सर-भागलपुर 6-लेन ग्रीनफील्ड एक्सेस-कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे की 336 किलोमीटर लंबाई वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना का क्रियान्वयन पीपीपी (डीबीएफओटी-टोल) पद्धति से किया जाएगा।

किन जिलों को मिलेगा सीधा फायदा?
यह एक्सप्रेसवे बिहार के कुल 13 जिलों—बक्सर, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, गया, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, मुंगेर, बांका एवं भागलपुर—से होकर गुजरेगा।

प्रस्तावित एक्सप्रेसवे पश्चिम में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और पूर्व में प्रस्तावित रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेसवे से संपर्कता स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह दिल्ली-लखनऊ-बक्सर-भागलपुर-हल्दिया कॉरिडोर का भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा होगा।

उन्होंने बताया कि इस एक्सप्रेसवे के माध्यम से बक्सर के रामरेखाघाट एवं ब्रह्मपुर स्थित बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर, गया के विष्णुपद मंदिर एवं महाबोधि मंदिर, जहानाबाद की बराबर गुफाएं, नालंदा के प्राचीन विश्वविद्यालय एवं राजगीर और पावापुरी के जल मंदिर जैसे स्थलों तक पहुंचना काफी आसान हो जाएगा।

इसके साथ ही, लखीसराय का अशोकधाम, मुंगेर का मां चंडिका स्थान, बांका का मंदार पर्वत, पापहरणी सरोवर, भागलपुर का विक्रमशिला विश्वविद्यालय एवं सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों तक भी क्षेत्रीय सड़क संपर्कता बेहतर बनाने में सहायता मिलेगी। इससे बौद्ध, जैन, रामायण एवं धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा।

इसके निर्माण से औद्योगिक निवेश, लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग एवं परिवहन संबंधी गतिविधियों के विस्तार की संभावनाएं बढ़ेंगी। कृषि उत्पादों एवं अन्य वस्तुओं को बड़े बाजारों तक तेजी से पहुंचाने में सुविधा होगी, जिससे किसानों, व्यापारियों एवं उद्यमियों को लाभ मिलेगा।

इसके अतिरिक्त, निर्माण एवं उससे जुड़ी आर्थिक गतिविधियों के माध्यम से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

Related Posts

पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार, गांवों में खुलेंगे 333 पिंड क्लीनिक

चंडीगढ़. पंजाब में ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करने के लिए जल्द ही 333 नए पिंड क्लीनिक खोले जाएंगे। इससे राज्य में पिंड क्लीनिकों की संख्या बढ़कर 591…

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए मौका, दुर्ग में 26 को लगेगा रोजगार मेला

दुर्ग. जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के द्वारा 26 नवम्बर को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, मालवीय नगर दुर्ग में संभाग स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार, गांवों में खुलेंगे 333 पिंड क्लीनिक

पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार, गांवों में खुलेंगे 333 पिंड क्लीनिक

पंजाब चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज, AAP ने शिअद-लक्खोवाल गठबंधन को घेरा

पंजाब चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज, AAP ने शिअद-लक्खोवाल गठबंधन को घेरा

पंजाब में मौसम का दोहरा असर, धुंध का अलर्ट जारी; प्रदूषण से मामूली राहत

पंजाब में मौसम का दोहरा असर, धुंध का अलर्ट जारी; प्रदूषण से मामूली राहत

Punjab Politics: ED के दबाव में कांग्रेस में लौटेंगे कैप्टन अमरिंदर? चन्नी ने बताई वापसी असंभव

Punjab Politics: ED के दबाव में कांग्रेस में लौटेंगे कैप्टन अमरिंदर? चन्नी ने बताई वापसी असंभव

‘देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं राहुल गांधी’, जालंधर में नितिन नवीन का बड़ा बयान

‘देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं राहुल गांधी’, जालंधर में नितिन नवीन का बड़ा बयान

Jalandhar to Kashi: BJP की 2558 KM समरसता यात्रा का आगाज आज, जानें क्या है इसका उद्देश्य

Jalandhar to Kashi: BJP की 2558 KM समरसता यात्रा का आगाज आज, जानें क्या है इसका उद्देश्य

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581