गया में 20 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, मशीन ऑपरेटर समेत 5 पदों पर होगी भर्ती

गयाजी
 रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। गयाजी में 20 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसमें गुजरात की कंपनी वीजी गी ऑटो कंपोनेंट्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से 200 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

कैंप का आयोजन बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अवर प्रादेशिक नियोजनालय, गया की ओर से किया जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक कैंप में पहुंचकर चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

पांच तरह के पदों पर होगी बहाली:
कंपनी में मशीन आपरेटर, क्वालिटी, हेल्पर, एमआईजी वेल्डर और प्रेस ऑपरेटर के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए 12वीं, आईटीआई और डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को 20,644 से 23,294 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त पीएफ, ईएसआईसी, बस, कैंटीन और मेडिकल की सुविधा भी मिलेगी। चयनित अभ्यर्थियों को गुजरात में कार्य करना होगा।

बोधगया रोड स्थित आईटीआई में लगेगा कैंप:
रोजगार कैंप का आयोजन मां मंगला प्राइवेट आईटीआई, घुघरीटांड़, बाईपास, बोधगया रोड, गया में किया जाएगा। नियोजनालय की ओर से अभ्यर्थियों को आवश्यक प्रमाणपत्र और शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ पहुंचने की सलाह दी गई है।

पोर्टल पर निबंधन अनिवार्य, प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क:
सहायक निदेशक (नियोजन), अवर प्रादेशिक नियोजनालय, गया की ओर से जारी सूचना के अनुसार, चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का नेशनल करियर सर्विस (एनसीएस) पोर्टल और बिहार रोजगार सेतु पोर्टल पर निबंधन अनिवार्य है।

जॉब कैंप में चयन से संबंधित पूरी प्रक्रिया निशुल्क रखी गई है। किसी भी अभ्यर्थी से आवेदन या चयन के नाम पर शुल्क नहीं लिया जाएगा।

Related Posts

दुर्ग रेलवे स्टेशन पर रेलवे की बड़ी कार्रवाई, टिकट जांच अभियान से मची हलचल

दुर्ग. दक्षिण पर्व मध्य रेलवे के रायपर रेल मंडल ने यात्रियों में टिकट खरीदने की जागरूकता बढ़ाने और बिना टिकट यात्रा पर लगाम लगाने के लिए दुर्ग रेलवे स्टेशन पर…

झारखंड के शहरों में 2027 से बढ़ेगा हरित क्षेत्र, सड़क किनारे लगेंगे पौधे और बनेंगे नए पार्क

 रांची  नगर विकास विभाग ने राज्य के सभी नगर निगम प्रबंधन को जमशेदपुर की तरह स्वच्छता मानक अपनाकर राष्ट्रीय रैंकिंग में आने का सुझाव दिया है। इसके लिए जल्द ही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज, AAP ने शिअद-लक्खोवाल गठबंधन को घेरा

पंजाब चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज, AAP ने शिअद-लक्खोवाल गठबंधन को घेरा

पंजाब में मौसम का दोहरा असर, धुंध का अलर्ट जारी; प्रदूषण से मामूली राहत

पंजाब में मौसम का दोहरा असर, धुंध का अलर्ट जारी; प्रदूषण से मामूली राहत

Punjab Politics: ED के दबाव में कांग्रेस में लौटेंगे कैप्टन अमरिंदर? चन्नी ने बताई वापसी असंभव

Punjab Politics: ED के दबाव में कांग्रेस में लौटेंगे कैप्टन अमरिंदर? चन्नी ने बताई वापसी असंभव

‘देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं राहुल गांधी’, जालंधर में नितिन नवीन का बड़ा बयान

‘देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं राहुल गांधी’, जालंधर में नितिन नवीन का बड़ा बयान

Jalandhar to Kashi: BJP की 2558 KM समरसता यात्रा का आगाज आज, जानें क्या है इसका उद्देश्य

Jalandhar to Kashi: BJP की 2558 KM समरसता यात्रा का आगाज आज, जानें क्या है इसका उद्देश्य

पंजाब में मौसम का बदलेगा मिजाज, धुंध और प्रदूषण से बढ़ेगी परेशानी, AQI भी बिगड़ा

पंजाब में मौसम का बदलेगा मिजाज, धुंध और प्रदूषण से बढ़ेगी परेशानी, AQI भी बिगड़ा

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581