बिहार में विदेश जाने के दस्तावेजों का सत्यापन हुआ आसान, डिग्री से लेकर जन्म प्रमाणपत्र तक की मिलेगी सुविधा

 पटना
 बिहार के लोगों को विदेश में इस्तेमाल होने वाले दस्तावेजों के सत्यापन के लिए अब दूसरे राज्यों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (आरपीओ), पटना में विदेश मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से अपोस्टिल और अटेस्टेशन की सुविधा शुरू कर दी गई है।

इससे उच्च शिक्षा, नौकरी, कारोबार, प्रवास और अन्य व्यक्तिगत व व्यावसायिक कार्यों के लिए विदेश जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

विदेश में प्रस्तुत किए जाने वाले भारतीय दस्तावेजों की प्रमाणिकता सुनिश्चित करने के लिए अपोस्टिल और अटेस्टेशन की आवश्यकता होती है।

हेग कन्वेंशन 1961 के सदस्य देशों में दस्तावेजों के इस्तेमाल के लिए अपोस्टिल जारी किया जाता है, जबकि इस कन्वेंशन के सदस्य नहीं होने वाले देशों के लिए सामान्य अटेस्टेशन की प्रक्रिया अपनाई जाती है।

इस सुविधा के तहत शैक्षणिक और व्यक्तिगत, दोनों तरह के दस्तावेजों का सत्यापन कराया जा सकेगा। शैक्षणिक दस्तावेजों में डिग्री, डिप्लोमा और स्कूल प्रमाणपत्र शामिल हैं।

वहीं, जन्म, मृत्यु और विवाह प्रमाणपत्र, शपथपत्र तथा पावर ऑफ अटार्नी जैसे व्यक्तिगत दस्तावेज भी इसके दायरे में आएंगे।

राज्य सरकार से पूर्व सत्यापन जरूरी
आवेदकों को दस्तावेज जमा करने से पहले, जहां लागू हो, संबंधित राज्य सरकार के नामित प्राधिकारियों से उनका पूर्व सत्यापन कराना होगा। इसके बाद अधिकृत सेवा प्रदाता के माध्यम से अपोस्टिल या अटेस्टेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

आरपीओ पटना में यह सुविधा शुरू होने से बिहार के नागरिकों को दस्तावेजों के प्रमाणीकरण के लिए राज्य से बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी।

विदेश मंत्रालय ने नागरिकों को प्रक्रिया, दिशा-निर्देश और अन्य जरूरी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.mea.gov.in/apostille-menu पर जाने की सलाह दी है।

 

Related Posts

यूपी में कृषि कचरे से बनेगी जैव ऊर्जा, नए प्लांट लगाने के लिए सरकार देगी प्रोत्साहन

 लखनऊ  प्रदेश में कृषि, पशुधन और नगरीय कचरे का इस्तेमाल कर जैव ऊर्जा उत्पादन बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश राज्य जैव ऊर्जा नीति-2022 में संशोधन के प्रस्ताव…

योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: डीप टेक हब से महिला सुरक्षा तक, विकास और सशक्तीकरण को मिलेगी नई गति

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के औद्योगिक विकास, खेल सुविधाओं के विस्तार, उच्च शिक्षा, महिला एवं बाल सुरक्षा, जैव ऊर्जा और पर्यटन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Punjab Politics: ED के दबाव में कांग्रेस में लौटेंगे कैप्टन अमरिंदर? चन्नी ने बताई वापसी असंभव

Punjab Politics: ED के दबाव में कांग्रेस में लौटेंगे कैप्टन अमरिंदर? चन्नी ने बताई वापसी असंभव

‘देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं राहुल गांधी’, जालंधर में नितिन नवीन का बड़ा बयान

‘देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं राहुल गांधी’, जालंधर में नितिन नवीन का बड़ा बयान

Jalandhar to Kashi: BJP की 2558 KM समरसता यात्रा का आगाज आज, जानें क्या है इसका उद्देश्य

Jalandhar to Kashi: BJP की 2558 KM समरसता यात्रा का आगाज आज, जानें क्या है इसका उद्देश्य

पंजाब में मौसम का बदलेगा मिजाज, धुंध और प्रदूषण से बढ़ेगी परेशानी, AQI भी बिगड़ा

पंजाब में मौसम का बदलेगा मिजाज, धुंध और प्रदूषण से बढ़ेगी परेशानी, AQI भी बिगड़ा

Punjab News: राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, गेहूं के साथ अब मिलेगी ‘मेरी रसोई किट’

Punjab News: राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, गेहूं के साथ अब मिलेगी ‘मेरी रसोई किट’

पंजाब कैबिनेट की बढ़ी शैक्षणिक ताकत, हरभजन सिंह ईटीओ ने पूरी की डॉक्टरेट की पढ़ाई

पंजाब कैबिनेट की बढ़ी शैक्षणिक ताकत, हरभजन सिंह ईटीओ ने पूरी की डॉक्टरेट की पढ़ाई

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581