युजवेंद्र चहल ने T20 क्रिकेट में रचा नया इतिहास, खास उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय बने

    इंदौर
भारतीय टीम से बाहर चल रहे लेग-स्पिनर युजवेंद्र चहल का जलवा बरकरार है. चहल ने टी20 क्रिकेट में 400 विकेट पूरे कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है. वह इस आंकड़े तक पहुंचने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए. हरियाणा की ओर से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) 2026-27 में खेलते हुए उन्होंने तमिलनाडु के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। 

इंदौर के डेली कॉलेज ग्राउंड में बुधवार (18 नवंबर) को आयोजित मुकाबले के दौरान युजवेंद्र चहल ने अमित सात्विक को 38 रनों के निजी स्कोर पर बोल्ड किया. इसी के साथ उनके टी20 करियर में 400 विकेट पूरे हो गए. चहल ने इसके बाद आर. साई किशोर और मणिमारन सिद्धार्थ को भी पवेलियन लौटाया. चहल ने चार ओवरों में 16 रन देकर तीन विकेट झटके। 

इस टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले युजवेंद्र चहल के नाम पर टी20 क्रिकेट में 396 विकेट दर्ज थे. पंजाब के खिलाफ उन्हें कोई सफलता नहीं मिली, जबकि सौराष्ट्र के विरुद्ध उन्होंने तीन विकेट लिए. तमिलनाडु के खिलाफ मैदान पर उतरते समय उन्हें रिकॉर्ड तक पहुंचने के लिए एक विकेट की जरूरत थी। 

भारत के लिए युजवेंद्र चहल ने 80 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 96 विकेट लिए हैं. उनका अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर 2016 से 2023 तक रहा. इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 25.09 और इकोनॉमी रेट 8.19 रहा। 

टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट (भारतीय गेंदबाज)
402- युजवेंद्र चहल
366- भुवनेश्वर कुमार
354- जसप्रीत बुमराह
329- पीयूष चावला
323- रविचंद्रन अश्विन
300- अक्षर पटेल

IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) में युजवेंद्र चहल 188 मैचों में 233 विकेट लेकर टूर्नामेंट के सबसे सफल गेंदबाज हैं. उन्होंने मुंबई इंडियंस (MI), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), राजस्थान रॉयल्स (RR) और पंजाब किंग्स (PBKS) का प्रतिनिधित्व किया है. इसके अलावा घरेलू और अन्य टी20 प्रतियोगिताओं में उनके नाम 71 विकेट हैं. इनमें चैम्पियंस लीग टी20 और इंग्लैंड की विटैलिटी ब्लास्ट में लिए गए विकेट भी शामिल हैं। 

Related Posts

धोनी के लिए पाकिस्तानी दिग्गज का बड़ा बयान, कहा- उनके जैसा कप्तान मिलना मुश्किल

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की जान महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल में बतौर खिलाड़ी संन्यास लेने और मेंटर की भूमिका में…

ATP Finals: कार्लोस अलकराज की शानदार शुरुआत, टियाफो को सीधे सेटों में हराया; मेदवेदेव ने भी मारी बाजी

तुरीन कार्लोस अलकराज ने एटीपी फाइनल्स में अपने अभियान की शुरुआत दमदार जीत के साथ की। तीसरी वरीयता प्राप्त स्पेनिश खिलाड़ी ने अमेरिकी प्रतिद्वंद्वी फ्रांसिस टियाफो को 72 मिनट में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Punjab Politics: ED के दबाव में कांग्रेस में लौटेंगे कैप्टन अमरिंदर? चन्नी ने बताई वापसी असंभव

Punjab Politics: ED के दबाव में कांग्रेस में लौटेंगे कैप्टन अमरिंदर? चन्नी ने बताई वापसी असंभव

‘देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं राहुल गांधी’, जालंधर में नितिन नवीन का बड़ा बयान

‘देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं राहुल गांधी’, जालंधर में नितिन नवीन का बड़ा बयान

Jalandhar to Kashi: BJP की 2558 KM समरसता यात्रा का आगाज आज, जानें क्या है इसका उद्देश्य

Jalandhar to Kashi: BJP की 2558 KM समरसता यात्रा का आगाज आज, जानें क्या है इसका उद्देश्य

पंजाब में मौसम का बदलेगा मिजाज, धुंध और प्रदूषण से बढ़ेगी परेशानी, AQI भी बिगड़ा

पंजाब में मौसम का बदलेगा मिजाज, धुंध और प्रदूषण से बढ़ेगी परेशानी, AQI भी बिगड़ा

Punjab News: राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, गेहूं के साथ अब मिलेगी ‘मेरी रसोई किट’

Punjab News: राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, गेहूं के साथ अब मिलेगी ‘मेरी रसोई किट’

पंजाब कैबिनेट की बढ़ी शैक्षणिक ताकत, हरभजन सिंह ईटीओ ने पूरी की डॉक्टरेट की पढ़ाई

पंजाब कैबिनेट की बढ़ी शैक्षणिक ताकत, हरभजन सिंह ईटीओ ने पूरी की डॉक्टरेट की पढ़ाई

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581