भोपाल मास्टर प्लान पर घमासान! अवैध निर्माण के मुद्दे पर सबसे ज्यादा आपत्तियां, आज से जनसुनवाई

भोपाल 
 भोपाल मास्टर प्लान-2047 के ड्राफ्ट पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई आज से हुजूर तहसील कार्यालय में शुरू होगी। सुनवाई सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक यानी सात घंटे चलेगी। पहले दिन अरेरा कॉलोनी के 1637 रहवासियों को पक्ष रखने के लिए बुलाया गया है। अरेरा कॉलोनी के रहवासियों ने ड्राफ्ट में आवासीय भूखंडों के व्यावसायिक दुरुपयोग को नियमित करने के प्रस्ताव पर विरोध जताते हुए इसे सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवमानना बताया है।

याचिकाकर्ता पूर्णेंदु शुक्ला ने बताया कि ड्राफ्ट में ई-1 से ई-5 तक के रहवासी भूखंडों और आंतरिक मार्गों पर हो रहे अवैध व्यावसायिक उपयोग को वैध करने का प्राविधान है, जिससे रहवासी क्षेत्र का मूल स्वरूप खत्म हो जाएगा। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले राजेंद्र कुमार बड़जात्या बनाम उप्र आवास एवं विकास परिषद और 22 सितंबर के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि आवासीय भूमि का अन्य उपयोग नहीं हो सकता और मौजूदा अवैध निर्माण नए मास्टर प्लान से वैध नहीं हो सकते।

वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़ने की व्यवस्था
सुनवाई में एडीएम प्रकाश नायक और टीएंडसीपी के अधिकारी आपत्तिक
र्ताओं का पक्ष सुनेंगे। जो लोग व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हो सकेंगे, उनके लिए वीडियो कान्फ्रेंसिंग से जुड़ने की व्यवस्था भी रखी गई है। एक जैसी आपत्तियों को समूह में सुनने का सुझाव भी दिया गया है, ताकि समय का बेहतर उपयोग हो सके। अब सुनवाई में सामने आने वाले तर्क और दस्तावेज तय करेंगे कि भोपाल के अगले दो दशक से अधिक के विकास की रूपरेखा में किन प्रस्तावों पर बदलाव की जरूरत होगी।

व्हाट्सएप्प नोटिस पर भड़के रहवासी
संयुक्त रहवासी संघर्ष समिति के विवेक त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि आपत्तियां अरेरा कॉलोनी स्थित टीएंडसीपी दफ्तर में ली गईं, लेकिन सुनवाई 15 किमी दूर लालघाटी स्थित हुजूर तहसील में रखी गई है, जिससे बुजुर्गों और महिलाओं को परेशानी होगी। साथ ही नियम 12 (17-क) (झ) के तहत 7 दिन पहले लिखित नोटिस (प्रारूप-7) देने के बजाय दो-चार दिन पहले व्हाट्सएप्प संदेश भेजे जा रहे हैं।

कैचमेंट के प्रस्ताव पर सबसे ज्यादा विरोध
ड्राफ्ट पर आई आपत्तियों में सबसे बड़ा मुद्दा बड़े तालाब सहित अन्य जलस्रोतों के कैचमेंट एरिया का है। इस संबंध में छह हजार से अधिक आपत्तियां दर्ज हुई हैं। नीलबड़, रातीबड़ और भौंरी सहित तालाब के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग प्रस्तावित भू-उपयोग को लेकर चिंतित हैं। किसानों की मांग है कि भोजताल संरक्षण जोन-1 और जोन-2 (बीआईजेड-1 और बीआईजेड-2) के प्रावधानों पर पुनर्विचार किया जाए और उनकी कृषि भूमि का उपयोग कृषि के लिए ही सुरक्षित रखा जाए।

आंकड़ों में समझें आपत्तियों का गणित

कुल आपत्तियां मिलीं-16,000

एक जैसी आपत्तियां छंटनी में हटीं – 3000

सुनवाई के लिए शेष आपत्तियां – 13,400

भू-उपयोग से जुड़ीं – 6570

सड़क की चौड़ाई और उपयोग से जुड़ीं – 1176

 

Related Posts

13 दिसंबर को CM मोहन यादव के कार्यकाल के होंगे 3 साल, निरंतर कार्यकाल में बनाया रिकॉर्ड

भोपाल   13 दिसंबर को डॉ. मोहन यादव को बतौर मुख्यमंत्री तीन साल पूरे हो रहे हैं। तीन सालों के इस कार्यकाल में भले ही मोहन यादव के सामने आंतरिक-बाहरी चुनौतियां…

MP Weather Update: दो दिन बाद बारिश के आसार, प्रदेश में बढ़ेगी ठंड; इंदौर में भी लुढ़का पारा

भोपाल  मध्य प्रदेश में सर्दी का असर बढ़ गया है। रात और सुबह के समय तेज ठंड पड़ रही है। इंदौर प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा। यहां न्यूनतम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ में कारोबार को मिलेगा बढ़ावा, 52 बूथ और 188 प्लॉट्स की होगी नीलामी

चंडीगढ़ में कारोबार को मिलेगा बढ़ावा, 52 बूथ और 188 प्लॉट्स की होगी नीलामी

जालंधर-मोगा-फिरोजपुर हाईवे को मिलेगी रफ्तार, फोरलेन बनने से बचेगा एक घंटा

जालंधर-मोगा-फिरोजपुर हाईवे को मिलेगी रफ्तार, फोरलेन बनने से बचेगा एक घंटा

पंजाब में गैर-पंजीकृत मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों की अब खैर नहीं, सरकार करेगी सख्त कार्रवाई

पंजाब में गैर-पंजीकृत मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों की अब खैर नहीं, सरकार करेगी सख्त कार्रवाई

पंजाब चावल घोटाला: 30 दोषियों को तीन साल की जेल, FCI अधिकारियों पर भी कार्रवाई

पंजाब चावल घोटाला: 30 दोषियों को तीन साल की जेल, FCI अधिकारियों पर भी कार्रवाई

पंजाब बस हादसा: पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद देगी मान सरकार, मुआवजे की घोषणा

पंजाब बस हादसा: पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद देगी मान सरकार, मुआवजे की घोषणा

पंजाब के तरनतारन में दर्दनाक हादसा, बस पलटने से 5 की मौत; ड्राइवर पर कार्रवाई

पंजाब के तरनतारन में दर्दनाक हादसा, बस पलटने से 5 की मौत; ड्राइवर पर कार्रवाई

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581