डायबिटीज के मरीजों के लिए खुशखबरी, रिसर्च में इंसुलिन के बिना सामान्य हुआ ब्लड शुगर स्तर

नई दिल्ली
 डायबिटीज के इलाज की दिशा में इजरायल के विज्ञानियों ने एक अहम सफलता हासिल की है। टाइम्स आफ इजरायल के अनुसार, बार-इलान विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने तीन दवाओं के मेल से चूहों में वयस्कों में होने वाली छिपी आटोइम्यून डायबिटीज (एलएडीए) को रिवर्स करने में सफलता पाई है।

प्रयोग में करीब 30 प्रतिशत चूहों का रक्त शर्करा स्तर सामान्य हो गया और उन्हें इंसुलिन की जरूरत भी नहीं रही। अग्न्याशय में इंसुलिन बनाने वाली कोशिकाओं की संख्या भी बढ़ी।

खास बात यह है कि शोधकर्ताओं ने खून में ऐसे जैव संकेतक भी खोजे हैं, जिनसे पहले ही अनुमान लगाया जा सकता है कि किन मरीजों पर यह उपचार असरदार हो सकता है। इससे भविष्य में मरीजों के लिए उनकी जरूरत के मुताबिक उपचार तैयार करने का रास्ता खुल सकता है। हालांकि, अभी इसका परीक्षण मनुष्यों पर नहीं हुआ है।

क्या है एलएडीए डायबिटीज
एलएडीए को आम बोलचाल में टाइप-1.5 डायबिटीज कहा जाता है। इसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली अग्न्याशय की इंसुलिन बनाने वाली बीटा कोशिकाओं पर हमला करती है। यह टाइप-1 डायबिटीज की तरह आटोइम्यून बीमारी है, लेकिन आमतौर पर वयस्कों में धीरे-धीरे विकसित होती है।

शुरुआत में मरीज को इंसुलिन की जरूरत नहीं पड़ती, इसलिए कई बार इसे टाइप-2 डायबिटीज समझ लिया जाता है। दुनिया भर में लगभग 60 करोड़ वयस्क (20-79 वर्ष) मधुमेह से प्रभावित हैं।

अनुमान है कि 2050 तक यह संख्या बढ़कर 85 करोड़ से ज्यादा हो जाएगी। भारत में भी लगभग 10 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं।

तीन दवाओं का अनूठा मेल
डॉ. रोन पिरान के नेतृत्व में हुए शोध में तीन दवाओं- जीएबीए, सिटाग्लिप्टिन और ओमेप्राजोल का इस्तेमाल किया गया। जीएबीए बीटा कोशिकाओं के कामकाज में मदद करने और सूजन कम करने से जुड़ा है।

सिटाग्लिप्टिन रक्त शर्करा नियंत्रित करने वाली दवा है, जबकि ओमेप्राजोल आमतौर पर पेट में एसिड की समस्या के लिए इस्तेमाल होता है।

अब मनुष्यों पर परीक्षण की तैयारी
शोधकर्ताओं के अनुसार, अगला कदम यह पता लगाना है कि क्या मनुष्यों में भी ऐसे ही जैव संकेतक मौजूद हैं। इसके बाद तीनों दवाओं के मेल का चिकित्सकीय परीक्षण किया जा सकता है। चूंकि तीनों दवाएं पहले से इस्तेमाल में हैं और अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) से मंजूर हैं, इसलिए शोधकर्ताओं को उम्मीद है कि आगे का परीक्षण संभव हो सकेगा।

 

Related Posts

ईरान युद्ध के असर से महंगा हुआ हवाई सफर, किराए की बढ़ोतरी ने बढ़ाई यात्रियों की मुश्किलें

नई दिल्ली  शादी-विवाह या त्योहारों के मौके पर अक्सर हमें ये सुनने में आता है कि हवाई किराए में बेतहाशा वृद्धि हो जाती है। कभी-कभी रेट डबल हो जाते हैं…

बैरियरलेस टोल प्लाजा पर नंबर प्लेट छिपाई तो भरना होगा 4 से 8 गुना शुल्क

नई दिल्ली  बिना रुकावट वाले टोल प्लाजा पर टैक्स बचाने के लिए गाड़ी की नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने या उसका कोई हिस्सा छिपाने वाले वाहन चालकों की अब खैर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ 1822 श्रद्धालुओं का जत्था, अमृतसर में दिखा उत्साह

गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ 1822 श्रद्धालुओं का जत्था, अमृतसर में दिखा उत्साह

गुरदासपुर में सीमा पार से नशे की तस्करी नाकाम, 1 किलो से अधिक हेरोइन बरामद

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581